शिमला और मनाली ऐसी पहाड़ी जगहें हैं, जहां पर्यटकों के लिए बजट में घूमना आसान होता है। कश्मीर की यात्रा के मुकाबले उन्हें यहां जाना इसलिए सस्ता पड़ता है, क्योंकि होटल, यात्रा, खाने और घूमने का खर्च यहां कम है। हालांकि, अब आप रेलवे के टूर पैकेज से कम बजट में कश्मीर भी घूमकर आ सकती हैं। इस पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं और यात्रियों के लिए यह फायदेमंद है या नहीं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
IRCTC कश्मीर टूर पैकेज की जरूरी जानकारी
IRCTC Tourism की तरफ से हर महीने अलग-अलग टूर पैकेज लॉन्च होते रहते हैं। पैकेज टिकट बुक करते समय आप लोकेशन पर जरूर ध्यान दें, क्योंकि पैकेज की शुरुआत एक ही शहर से नहीं होती।
पैकेज की मुख्य जानकारी
- पैकेज का नाम: JEWELS OF KASHMIR EX CHANDIGARH
- यात्रा का माध्यम: फ्लाइट
- कुल अवधि: 5 रात और 6 दिन
- कवर किए जाने वाले स्थान: श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग
- घूमने की सुविधा: AC वाहन
- पैकेज की शुरुआत: चंडीगढ़
IRCTC कश्मीर टूर पैकेज की कीमत कितनी है?
यात्री ध्यान रखें कि पैकेज का प्राइस कम नहीं हो सकता। फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है, इसलिए हर यात्री को उसी हिसाब से फीस भरनी होगी। पैकेज की टिकट आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ से ऑनलाइन बुक कर सकती हैं।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर- 26310 रुपये प्रति व्यक्ति
- डबल शेयरिंग: 20650 रुपये प्रति व्यक्ति
- ट्रिपल शेयरिंग: 19080 रुपये प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए पैकेज फीस- 11720
IRCTC कश्मीर टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
टूर पैकेज टिकट बुक करते समय हर यात्री को पहले मिलने वाली सुविधाओं को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। इस पैकेज में ऐसी कई सुविधाएं हैं, जिसके लिए यात्रियों को अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
- इस पैकेज फीस में फ्लाइट से आने-जाने का टिकट खर्च शामिल है।
- यात्रा के दौरान टेम्पो ट्रैवलर से शेयरिंग बेसिस पर कश्मीर घुमाया जाएगा।
- श्रीनगर और पहलगाम में अच्छे होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी।
- हाउस बोट में एक रात ठहरने का खर्च भी फीस में शामिल है।
- 5 दिन नाश्ता और डिनर दिया जाएगा।
इन सुविधाओं के लिए करना होगा अलग खर्च
- यात्रा के दौरान गाइड सर्विस।
- चंडीगढ़ में एयरपोर्ट जाने की सुविधा का खर्च शामिल नहीं होंते।
- यात्रा के दौरान किसी भी दिन लंच नहीं मिलेगा।
- होटल में कोई भी पर्सनल सुविधा जैसे टेलीफोन का खर्च, लॉन्ड्री या सामान उठाने की फीस आपको अलग से देनी होगी।
IRCTC टूर पैकेज बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- पैकेज में शामिल सभी सुविधाओं को ध्यान से पढ़ें।
- यात्रा निर्धारित तारीख के अनुसार होगी।
- व्यक्तिगत खर्च पैकेज में शामिल नहीं होते।
- बुकिंग से पहले सीट उपलब्धता जरूर चेक कर लें।
- मौसम के अनुसार गर्म कपड़े साथ रखें।
- पैकेज टिकट हमेशा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : irctc official website, magnific
