गर्मी के मौसम में अक्सर लोगी टूर पैकेज से घूमने का प्लान करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें आपके लिए गाड़ी और होटल से लेकर कहां-कहां घूमने जाना, इसकी तैयारी टूर ऑपरेटर करता है। पिछले कुछ समय से रेलवे भी टूर पैकेज लाइव करता है, इसलिए यात्रियों को भरोसेमंद पैकेज से घूमने का मौकी मिलने लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि निजी टूर पैकेज से यात्रा करने पर अक्सर यात्रियों को रिफंड मिलने और सुविधाओं में कमी जैसी परेशानी देखने को मिलती थी। पैकेज बुक करते समय जो सुविधाएं बताई जाती थी, वह यात्रा के दौरान नहीं मिलती थी, लेकिन रेलवे के पैकेज के साथ ऐसा नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जून के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

वैष्णो देवी टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी।
  • पैकेज से 9 जून को यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज शुरू हो जाने के बाद हर वीकडे पर आप यात्रा कर लेंगी।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 10770 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है।

कश्मीर टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से 20 जून को होगी।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज का नाम JANNAT-E-KASHMIR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 68800 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52300 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49950 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 41100 रुपये है।

शिमला टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत पठानकोट से हो गई है।
  • हर दिन आप इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकती हैं।
  • पैकेज में कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज का नाम DISCOVER DHARAMSHALA , SHIMLA, CHANDIGARH AND AMRITSAR EX PATHANKOT है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।
  • पैकेज में आप अमृतसर/चंडीगढ़/धर्मशाला/शिमला घूम पाएंगी।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 55740 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28245 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22235 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 14110 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website