जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी क्यों जाना, जब वैसा ही धार्मिक माहौल आपको नोएडा में मिल रहा है। Shree Jagannath Temple की तरह ही नोएडा के इस मंदिर में भी पूरे दिन भीड़ रहती है। भक्त केवल नोएडा से ही नहीं बल्कि आस-पास के शहरों से भी यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर के वास्तुशिल्प की बात करें, तो यह भी पुरी की तरह ही दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षित लगता है। शाम में और वीकेंड पर इस मंदिर में भक्तों की लाइनें लगी रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर तक कैसे पहुंचे और पहुंचने का सही तरीका क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मेट्रो से कैसे पहुंचे नोएडा के जगन्नाथ मंदिर?

  • आपको यहां पहुंचने के लिए 3 मेट्रो स्टेशन सबसे पास पड़ेंगे। नोएडा सेक्टर 59, नोएडा सेक्टर 52 और नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन से आप यहां पहुंच सकती हैं।
  • नोएडा सेक्टर 61 से जगन्नाथ मंदिर की दूरी लगभग 2.8 किमी है। ट्रैफिक न हो, तो आप 10 मिनट में पहुंच जाएंगी।
  • नोएडा सेक्टर 52 से जगन्नाथ मंदिर की दूरी लगभग 1.7 किमी है। आप यहां 5 से 10 मिनट में पहुंच सकती हैं। ऑटो लेने के लिए मेट्रो के गेट नंबर 1 से एक्जिट करें।
  • नोएडा सेक्टर 59 से जगन्नाथ मंदिर की दूरी लगभग 5.1 किमी है। यहां से पहुंचने में आपको लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग जाएगा। आपको यहां से ऑटो लेना होगा।

नोएडा सेक्टर 59 से जगन्नाथ मंदिर कैसे जाएं?

मेट्रो से उतरने के बाद आपको पहले ऑटो लेना होगा। आप शेयरिंग ऑटो लेंगी, तो 20 रुपये में यहां पहुंच सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप 121 के लिए ऑटो लें। ऑटो वाला आपको चौराहे पर उतार देगा। यहां से आप पैदल मंदिर तक जाएं। आपको 10 मिनट तक पैदल दूरी तय करनी होगी। आप चाहे, तो यहां से भी 10 रुपये का शेयरिंग ऑटो ले सकती हैं, लेकिन यहां जल्दी ऑटो मिलते नहीं है। आप चाहें, तो 59 से ही सीधा मंदिर के लिए ऑटो ले सकती हैं। पर्सनल ऑटो करने पर 100 रुपये लग जाएंगे। नोएडा में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

नोएडा में जगन्नाथ मंदिर कहां है?

लोकेशन- नोएडा एक्सटेंशन रोड, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर 121, नोएडा, उत्तर प्रदेश। यह नोएडा में वीकेंड पर जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
मंदिर पृथला बृज पर चढ़ने से पहले ही आता है। नोएडा एक्सटेंशन रोड पर सर्विस रोड पर चलेंगी, तो पृथला बृज से पहले आपको दिख जाएगा।

मंदिर दर्शन के बाद अगर आपका कुछ खाने-पीने का मन हो रहा है, तो आप पास में स्थित 121 की मार्केट में जा सकती हैं। यहां खाने-पीने के लिए अच्छी चीजें मिलती हैं। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-