भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज में इंदौर के लोगों को थाईलैंड के साथ-साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलने वाला है। इसमें आपको मलेशिया और सिंगापुर भी घुमाया जाएगा। पहले दिन आपको इंदौर एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए फ्लाइट लेनी होगी। यह बैंकॉक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट होगी। पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है, इसलिए इसमें आपको कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज की खास बात यह है कि बैंकॉक पहुंचने के बाद आपको होटल या कैब बुक करने में परेशानी नहीं होने वाली, क्योंकि रेलवे पहले से ही आपके लिए कैब और होटल की सुविधा तैयार रखेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको थाईलैंड टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
थाईलैंड टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
रेलवे द्वारा लाइव किए जाने वाले टूर पैकेज का मकसद कम बजट में यात्रियों को आरामदायक सफर करवाना होता है। पहली बार विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान नहीं होता, क्योंकि उन्हें वहां की जगहों के बारे में भी जानकारी नहीं होती और भाषा समझने में भी दिक्कत आती है।
पैकेज में क्या है खास?
- इस पैकेज की शुरुआत इंदौर से 10 अगस्त को होने वाली है।
- पैकज 11 रात और 12 दिनों का है, जिसमें फ्लाइट से आने-जाने के सफर का समय भी शामिल है।
- पैकेज कोड WBO010A है।
- पैकेज में पहले आप फ्लाइट से बैंकॉक पहुंचेंगे उसके बाद होटल तक जाने और लोकेशन पर घुमाने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम BEST OF ASIA-THREE IN ONE EX-INDORE है।
थाईलैंड टूर पैकेज की फीस क्या है?
रेलवे के पैकेज से जो भी यात्री सफर करने जा रहे हैं, वह इस बात का ध्यान रखें कि रेलवे प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैकेज फीस तय करता है। अगर 2 यात्री साथ यात्रा कर रहे हैं, तो फीस भी 2 यात्रियों के हिसाब से अलग-अलग ही लगेगी। रेलवे की आधिकारक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरिका आसान है, आप सभी जानकारी पढ़ने के बाद ही टिकट बुक करें।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 2,17,100 है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 1,79,900 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति 1,79,900 रुपये देने होंगे।
थाईलैंड टूर पैकेज फीस में सुविधाएं क्या मिलेंगी?
पैकेज में इंदौर से आने-जाने के लिए इकोनॉमी क्लास में आपकी फ्लाइट की टिकट का खर्च इसमें शामिल होगा। पटाया, बैंकॉक, सिंगापुर, कुआलालंपुर में 3 रातों के लिए होटल का खर्च इसमें शामिल रहेगा। प्रोसेसिंग चार्ज के साथ-साथ सिंगापुर में एक बार का सामान्य वीजा का खर्च इसमें शामिल है। इसके साथ ही यात्रा में हर दिन नाश्ता, लंच और डिनर भी दिया जाएगा। AC डीलक्स कोच में घूमने-फिरने के लिए बस की सुविधा भी दी जाएगी। पैकेज से जुड़ी जानकारी आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- जुलाई में घूमने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, IRCTC के साथ 10 हजार में बना लें ट्रिप प्लान
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- IRCTC OFFICIAL website
