अगर आप क‍िसी ऐसी जगह घूमना चाहती हैं जहां इत‍िहास, मंद‍िर, पुराने खंडहर और खूबसूरत पहाड़ सबकुछ एक साथ देखने को म‍िले तो कर्नाटक का हम्‍पी आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के क‍िनारे बसा हम्‍पी कभी व‍िजयनगर सामाग्रज्‍य की राजधानी हुआ करता था। आपको यहां आज भी पुराने मंद‍िर, बाजार, राजमहल और पत्‍थरों से बनी कई शानदार इमारताें के अवशेष द‍िख जाएंगे।

हम्‍पी की खास बात तो यह है क‍ि यहां स‍िर्फ इत‍िहास ही नहीं बल्‍क‍ि बड़े-बड़े ग्रेनाइट के पत्‍थरों से बना खूबसूरत नजारा भी देखने को म‍िलता है। यही वजह है कि‍ हम्‍पी घूमने के ल‍िए देश-व‍िदेश से भी लोग आते हैं। ऐसे में अगर आप भी हम्‍पी जाने का प्‍लान कर रही हैं तो यहां घूमन की जगहों से लेकर रहने और खाने तक की पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

हम्पी की खास‍ियत क्‍या है?

आपको बता दें क‍ि हम्पी को देखकर लगेगा क‍ि जैसे आप किसी पुराने शहर के बीच आ गई ह‍ैं। कभी यह विजयनगर साम्राज्य की बड़ी और अमीर राजधानी थी। 14वीं से 16वीं सदी के दौरान तो यहां अच्‍छी-खासी रौनक देखने को म‍िलती थी, लेक‍िन आज यहां पर मंदिर, पुराने बाजार, राजघराने से जुड़ी इमारतें और दूसरी ऐतिहासिक जगहों के अवशेष हैं। हम्पी को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है-

  • सैकर्ड सेंटर- यहां मंदिर और धार्मिक जगहें हैं।
  • रॉयल सेंटर- इसमें महल, इमारतें, स्नानघर हैं।

यह जगह करीब 29 वर्ग किलोमीटर में फैली है। साल 1986 में हम्पी के स्मारकों को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी जगह मि‍ल चुकी है।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पर द्वारकाधीश के करें दर्शन, जानें दिल्ली से कैसे पहुंचें और पूरा ट्रैवल गाइड?

हम्पी में जरूर देखें ये 10 जगहें

अगर आप हम्‍पी जा रही हैं, तो कुछ जगहों को जरूर देखें। वरना आपकी ट्र‍िप अधूरी रह जाएगी।

1. विरुपाक्ष मंदिर

हम्पी का विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह यहां के सबसे खास मंदिरों में से एक है और आज भी यहां पूजा होती है। मंदिर का ऊंचा गोपुरम दूर से ही नजर आता है। यह मंदिर हम्पी बाजार के ब‍िल्‍कुल पास है।

2. विजय विट्ठल मंदिर और स्टोन चैरियट

विजय विट्ठल मंदिर की गि‍नती हम्पी की सबसे शानदार ऐतिहासिक जगहों में होती ह‍ै। मंदिर में खूबसूरत नक्काशी वाले कई खंभे देखने को मिलते हैं। यहां का सबसे बड़ी खूबसूरती स्टोन चैरियट यानी पत्थर का रथ है। इस रथ को ग्रेनाइट से बनाया गया है और यह भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ को समर्पित है। इसके आगे हाथियों की मूर्तियां भी बनी हुई हैं। आपने शायद नोट‍िस क‍िया होगा क‍ि यह भारत के 50 रुपये के नोट पर भी दिखाई देती है।

3. लोटस महल

हम्‍पी जाने वाले लोटस महल भी जाते ह‍ैं। लोटस महल रॉयल सेंटर में है। इसका डिजाइन खिले हुए कमल जैसा है, इसी वजह से इसे लोटस महल कहा जाता है। इसका मेहराब, बालकनी और पूरा डिजाइन ही इसे हम्पी की बाकी इमारतों से एकदम अलग बनाता है।

4. हाथी अस्तबल

आप हाथी अस्‍तबल भी जा सकती हैं। बताया जाता है क‍ि विजयनगर साम्राज्य के समय हाथियों को रखने के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया जाता था। यहां लंबी इमारत में 11 बड़े गुंबददार कमरे बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- द‍िल्‍ली से स‍िर्फ 6-7 घंटे की ड्राइव पर है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, तुरंत प्‍लान कर लें ट्र‍िप

5. क्वीन बाथ

क्वीन बाथ की बात करें तो यह उस समय शाही परिवार के लिए बनाया गया एक निजी स्नानघर था। बाहर से यह इमारत भले ही आपको स‍िंपल लग सकती है, लेक‍िन अंदर जाने पर आपको बड़ा सा चौकोर पूल, बालकनी और मेहराब दिखाई देंगे।

6. मातंगा हिल

अगर आपको ऊपर से पूरा हम्पी देखना है तो मातंगा हिल जाने का प्‍लान भी बना सकती हैं। यह हम्पी की सबसे ऊंची जगह है। यहां से आसपास के खंडहर, तुंगभद्रा नदी और चट्टानों का शानदार नजारा दिखाई देता है। अगर आप यहां जाएं तो सनराइज या सनसेट के टाइम पर जाएं क्‍योंक‍ि इस दौरान यहां का नजारा सबसे खास होता है।

7. उग्र नरसिंह प्रतिमा

आपको बता दें क‍ि हम्‍पी में उग्र नरसिंह की बड़ी सी प्रतिमा एक ही ग्रेनाइट पत्थर से बनाई गई है। इसकी ऊंचाई करीब 6.7 मीटर है। इसकी खास‍ियत यह है क‍ि ये हम्पी की सबसे बड़ी एक-पत्थर से बनी मूर्तियों में से एक है।

8. हेमकूट हिल

आप हेमकूट हिल भी जा सकती हैं। यहां पर कई पुराने छोटे मंदिर हैं। यहां से हम्पी के खंडहर और आसपास का पूरा इलाका देख सकती हैं। यहां जाने के ल‍िए सुबह और शाम का समय सबसे अच्‍छा रहता है।

9. हम्पी बाजार

बताया जाता है क‍ि व‍िजयनगर साम्राज्‍य के दौरान हम्पी बाजार बहुत बड़ा व्यापारिक इलाका हुआ करता था। यहां की बाजार वाली सड़क पर पत्थर के पुराने मंडप आज भी देखने को म‍िलेंगी। उस समय यहां पर हीरे, मोती, रेशम, मसाले और घोड़ों का व्‍यापार होता था।

10. चट्टानों वाला इलाका

हम्पी की खासियत सिर्फ पुराने मंदिर ही नहीं हैं। यहां आपको जगह-जगह पर बड़े-बड़े ग्रेनाइट के पत्थर दिखाई देंगे हैं। यहां पर तस्‍वीरें भी बहुत अच्‍छी आती ह‍ैं।

यह भी पढ़ें- बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, जानिए भारत में कहां है यह जन्नत?

हम्पी में क्या-क्या कर सकते हैं?

आप ऐसा ब‍िल्‍कुल न समझें क‍ि हम्‍पी में सिर्फ मंदिर और खंडहर देखने को मि‍लेंगे। इनके अलावा यहां आप कुछ एक्‍ट‍िव‍िटीज भी कर सकती हैं। जैसे-

  • तुंगभद्रा नदी में कोरकल राइड का मजा लें।
  • साइकिल लेकर अलग-अलग ऐतिहासिक जगहों को अपने ह‍िसाब से देखें।
  • चट्टानों की वजह से यहां रॉक क्लाइंबिंग और बोल्डरिंग भी की जाती है।
  • मातंगा हिल से सनराइज या सनसेट का नजारा देखें।
  • तुंगभद्रा नदी के दूसरी तरफ विरुपापुर गड्डे है। इसे हिप्पी आइलैंड कहा जाता है। आप यहां भी जा सकती हैं।

हम्पी में कहां रुकें?

हम्पी में अलग-अलग बजट के हिसाब से रहने के आपको कई ऑप्‍शन म‍िल जाएंगे। यहां गेस्टहाउस, होमस्टे, होटल और रिजॉर्ट सब कुछ है। अगर आप ऐतिहासिक जगहों के आसपास रहकर सुबह जल्दी घूमना चाहती हैं, तो हम्पी इलाके में स्‍टे करना सही रहेगा। अगर स्‍टे देख रही है तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें। जैसे-

  • घूमने वाली जगहों से दूरी
  • आने-जाने की फैस‍िल‍िटी
  • कमरे और खाने की सुविधा
  • आपके बजट के हिसाब से ऑप्‍शन

हम्पी में क्या खाएं?

हम्‍पी में आपको साउथ इंड‍ियन ड‍िश की ढेरों वैरायटी खाने के ल‍िए म‍िल जाएंगी। जैसे- मसाला डोसा और इडली-वड़ा, पूरी साउथ इंड‍ियन थाली। इसके अलावा बिसी बेले बाथ (Bisibelebath) जरूर ट्राई करें। दाल, चावल और खास मसालों से बना कर्नाटक का यह बहुत ही स्वादिष्ट ड‍िश है। अगर आपको कॉफी पसंद है तो कड़क साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी भी पी सकती हैं।

हम्पी घूमने का सही समय

हम्पी घूमने के लिए सर्दी का मौसम ज्‍यादा सही रहेगा। आप यहां पर अक्टूबर से फरवरी के बीच घूम सकती हैं। इस दाैरान हम्‍पी में तापमान करीब 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

हम्पी कैसे पहुंचे?

हम्‍पी पहुंचने के कई रास्‍ते हैं। जैसे-

  • फ्लाइट से- हम्पी के लिए सबसे पास का एयरपोर्ट जिंदल विजयनगर एयरपोर्ट है, जो करीब 40 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी सही ऑप्‍शन है।
  • ट्रेन से- हम्पी के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन होसपेट जंक्शन है, जो करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आगे बस, टैक्सी या दूसरी सवारी से आप हम्पी पहुंच सकती हैं।
  • सड़क से- बेंगलुरु से हम्पी की दूरी करीब 340 किलोमीटर है और कार या बस से लगभग 6-7 घंटे लग सकते हैं। ऐसे में आप अगर बेंगलुरु या आसपास से हम्‍पी जा रही हैं तो रोड ट्र‍िप भी सही रहेगा।

हम्पी के आसपास भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं ये जगहें

अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा समय है तो हम्पी के आसपास की कुछ जगहों को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

  • तुंगभद्रा डैम- यह हम्पी से करीब 15 किलोमीटर दूर है।
  • अनेगुंडी- तुंगभद्रा नदी के दूसरी तरफ यह ऐतिहासिक गांव है, जाे हम्पी से भी पुराना है। इसका संबंध रामायण की कथाओं से है।
  • दारोजी स्लॉथ बियर सेंचुरी- हम्‍पी से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर आप यहां भी जा सकती हैं।
  • सनापुर लेक- यहां झील का नजारा देखने के साथ कोरकल राइड और सनराइज भी देख सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source- https://karnatakatourism.org/en/destinations/hampi

Image Credit- AI/Incredible india