हमारे भारत की असली खूबसूरती तो साउथ में ही देखने को मिलती है। हालांकि, खूबसूरती क साथ-साथ यहां के लोगों की लाइफ भागदाैड़ से भरी होती है। ऐसे में अगर आप बेंगलुरु में हैं और यहां की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं, तो आसपास कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां के लिए आप दो दिन की ट्रिप प्लान कर सकती हैं। खास बातइ तो यह है कि तीन से चार घंटे की ड्राइव कर यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इन जगहों पर आपको हरियाली, वॉटरफाल, पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और शानदार व्यू पॉइंट्स सब कुछ देखने को मिलेगा। तो अगर आपको भी लंबी छुट्टी नहीं मिल पाती है, तो आप मात्र दो दिन का समय निकालकर यहां जा सकती हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं-
शिवनसमुद्र वॉटरफाल्स (Shivanasamudra Falls)
शिवनसमुद्र कर्नाटक के सबसे खूबसूरत वॉटरफाल्स में से एक है। यह बेंगलुरु से करीब 130 से 140 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप सड़क मार्ग से जाती हैं ताे लगभग 3 घंटे में यहां पहुंच सकती हैं। आपको बता दें कि यहां कावेरी नदी दो हिस्सों में बंटकर गगनचुक्की और भराचुक्की नाम के दो शानदार झरने बनाती है। मानसून के दौरान यहां का नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत होता है। आप यहां इन जगहों को देख सकती हैं-
- गगनचुक्की फाल्स
- भराचुक्की फाल्स
- व्यू पॉइंट
- कावेरी नदी का सुंदर नजारा
अगर आप यहां जाने का सोच रहीं हैं तो कैमरा जरूर लेकर जाएं क्योंकि यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। आप यहां नेचर के बीच अच्छा टाइम स्पेंड कर सकती हैं। इसके अलावा यहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें- अरावली की पहाड़ी काटकर बना था नीमराना फोर्ट, जानिए राजस्थान के इस महल की खासियत
मैसूर (Mysuru)
अगर आपको इतिहास, महल और अच्छा खाना पसंद है, तो आप मैसूर भी जा सकती हैं। बेंगलुरु से इसकी दूरी करीब 145 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे या उससे भी कम लग सकते हैं। यहां पहुंचने के बाद आप इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। जैसे-
- मैसूर पैलेस
- चामुंडी हिल्स
- सेंट फिलोमेना चर्च
- देवराजा मार्केट
- ब्रिंदावन गार्डन (अगर शाम तक रुकें)
मैसूर का लोकल फूड्स भी काफी फेमस है। इसलिए अगर आप यहां जाएं तो इन डिशेज को ट्राई करना बिल्कुल न भूलें।
- मैसूर मसाला डोसा
- मैसूर पाक
- फिल्टर कॉफी
यह भी पढ़ें- सावन में दिल्ली से काशी कैसे जाएं? घाटों की महाआरती से लेकर बनारसी जायके तक, जानें सब कुछ
लेपाक्षी (Lepakshi)
अगर आपको इतिहास और मंदिरों में इंटरेस्ट है, तो आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी भी एक बढ़ियां ऑप्शन हो सकता है। यह बेंगलुरु से करीब 120 से 125 किलोमीटर की दूरी पर है और लगभग ढाई से 3 घंटे में यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां का वीरभद्र मंदिर अपनी शानदार नक्काशी और मशहूर हैंगिंग पिलर (हवा में टिका स्तंभ) के लिए जाना जाता है। यहां विशाल नंदी की प्रतिमा भी देखने लायक है। यहां आप इन खूबसूरत स्पॉट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं। जैसे-
- वीरभद्र मंदिर
- हैंगिंग पिलर
- विशाल नंदी प्रतिमा
- प्राचीन भित्तिचित्र
अगर आप सोच रही हैं कि यहां जाकर क्या करें तो बता दें कि आप मंदिर की खूबसूरत नक्काशी देख सकती हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए भी ये जगहें बहुत सही हैं। यहां के मार्केट से आप छोटी-मोटी खरीदारी भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भानगढ़ से भी ज्यादा डरावनी हैं भारत की ये जगहें, शाम ढलने के बाद जाना है मना
2 दिन का आसान ट्रैवल प्लान
- पहले दिन सुबह 6 बजे बेंगलुरु से निकलें।
- रास्ते में नाश्ता करें।
- अपनी पसंद की पहली जगह (जैसे मैसूर या शिवनसमुद्र) पहुंचें।
- दोपहर का खाना वहीं खाएं।
- शाम तक आसपास घूमकर होटल में चेक-इन करें।
- लोकल मार्केट या कैफे में रात में समय बिताएं।
- दूसरे दिन सुबह जल्दी उठकर आसपास की जगहें देखें।
- अगर मैसूर में हैं तो चामुंडी हिल्स जाएं।
- अगर शिवनसमुद्र में हैं तो दोनों व्यू पॉइंट आराम से देखें।
- अगर लेपाक्षी गए हैं तो मंदिर अच्छी तरह घूमने के बाद दोपहर तक वापसी शुरू करें।
- शाम तक आराम से बेंगलुरु लौट आएं।
कहां ठहरें?
इन तीनों जगहों पर बजट से लेकर अच्छे होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप वीकेंड पर जा रही हैं, तो पहले से बुकिंग कर लेना बेहतर रहेगा।
यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
ट्रिप पर कहीं भी जाएं ताे कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जैसे-
- मानसून में सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी से ड्राइव करें।
- बारिश का सामान जरूर रखें।
- कंफर्टेबल जूते पहनें।
- मोबाइल और कैमरे के लिए वॉटरप्रूफ कवर रखें।
- सुबह जल्दी निकलें, ताकि ट्रैफिक से बच सकें।
- झरनों के बहुत पास जाने की कोशिश न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
तो अगर आपके पास सिर्फ दो दिन का समय है, तो ये तीनों जगहें बेंगलुरु से आप कवर कर सकती हैं। यहां कम समय में पहुंचा जा सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI/Karnataka Tourism/Incredible India
-1785842963780_m.webp)