तत्काल टिकट की जरूरत तब पड़ती है, जब आपको किसी भी ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिल पाती। इमरजेंसी में लोगों के पास ट्रेन से सफर करने के लिए बस यही एक तरीका बचता है। आजकल ज्यादातर ट्रेनों में काउंटर खुलते ही सीटें भर जाती हैं। ऐसे में लंबी दूरी पर यात्रा करने वाले लोगों के पास तत्तकाल टिकट बुक करने के सिवा और कोई चारा नहीं होता। हालांकि, जल्दबाजी में कई यात्री ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से टिकट बुक नहीं हो पाती या फिर उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टिकट बुक करने से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको ध्यान रखना चाहिए।

IRCTC अकाउंट लॉगइन करके नहीं रखते

तत्काल टिकट बुक करते समय यात्रियों को समझना चाहिए कि इसके लिए हर सेकंड कीमती होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उस समय लाखों लोग बुकिंग का इंतजार कर रहे होते हैं। तत्काल सीटें बहुत कम होती हैं, इसलिए पता भी नहीं लगता और सभी सीटें फुल हो जाती हैं। ऐसे में आपको काउंटर खुलने से पहले ही IRCTC अकाउंट लॉगइन करके रखना चाहिए। कई बार ऐप सही से काम नहीं करता, क्योंकि बहुत सारे लोग उस समय टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे होते हैं, ऐसे में अकाउंट लॉगइन करके रखेंगी, तो इसमें समय नहीं जाएगा।

इससे क्या फायदा होगा?

  • लॉग इन करने से काउंटर खुलते ही आपका 1-2 मिनट का समय बच जाएगा, जिससे सीट मिल सकती है।
  • वेबसाइट स्लो होने पर बार-बार लॉग इन एरर आता है, यह समस्या भी नहीं होगी।
  • काउंटर खुलते ही आप तुरंत टिकट बुक कर पाती हैं।

Master Passenger List पहले से तैयार नहीं रखते

कई यात्रियों को इस सुविधा के बारे में पता ही नहीं है। इस फीचर में आप यात्रा करने वाले लोगों का नाम, उम्र, जेंडर, बर्थ प्रेफरेंस जैसी जानकारी पहले से ही सेव करके रख सकते हैं। तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान कुछ सेकंड भी बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं, इसलिए यह भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में चढ़ने से पहले कौन-सी 4 चीजें जरूर चेक करें? जानें

इससे क्या फायदा होगा?

  • इससे फायदा यह होता है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय आपको इन सभी डिटेल्स को भरने में समय नहीं लगेगा।
  • आप जल्दबाजी में नाम या उम्र में भी कोई गलती नहीं करेंगे।
  • जब एक से ज्यादा यात्रियों का टिकट बुक करना हो, तब यह गलती और भी भारी पड़ सकती है।
  • जानकारी भरने में देरी होने पर तत्काल कोटे की सीटें खत्म हो सकती हैं, इसलिए आप पहले ही भर कर रख सकती हैं।

ट्रेन नंबर और समय का ध्यान नहीं रखते

कई यात्री ऐसे भी हैं, जो पहले से ही ट्रेन का चयन नहीं करते। वह सोचते हैं कि काउंटर खुलने के बाद जिस ट्रेन में तत्काल टिकट में खाली सीट मिलेगी, उसमें टिकट बुक कर लेंगे। ऐसे में किस समय की ट्रेन लेनी है और कौन सी ट्रेन बुक करना ठीक होगा, इन सब का चुनाव करते-करते सभी तत्काल सीटें भर जाती हैं। इसलिए हमेशा पहल ही तय कर लें कि आपको कौन सी ट्रेन की टिकट बुक करनी है।

इससे क्या फायदा होगा?

  • इससे जल्दबाजी में गलत ट्रेन में टिकट बुक नहीं करेंगे।
  • ट्रेन खोजने में समय बर्बाद नहीं होगा।
  • गलत तारीख या गलत क्लास चुनने की संभावना नहीं रहेगी।

इन गलतियों के अलावा कई लोग तत्काल टिकट इसलिए बुक नहीं कर पाते, क्योंकि भुगतान में ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में अगर आप UPI App पहले से खोलकर रखें। बैंक बैलेंस चेक कर लें। कार्ड की लिमिट या जिसमें OTP आएगा, उस फोन को अपने पास रखेंगे, तो दिक्कत नहीं होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : irctc official website