आज होटल, क्लब और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर स्विमिंग पूल आसानी से देखने को मिल जाते हैं। गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश का माैसम ही क्‍यों न हो, लोग आराम से इनमें स्‍व‍िम‍िंग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का पहला इंडोर स्विमिंग पूल आखिर क्यों बनाया गया था? दिलचस्प बात तो यह है कि इसकी शुरुआत किसी शौक की वजह से नहीं, बल्कि एक बड़ी परेशानी के कारण हुई थी।

18वीं सदी की बात है जब लंदन में नदी का पानी इतना गंदा हो गया था कि खुले में स्‍व‍िम‍िंग करना मुश्‍क‍िल होता था। इसी समस्या के कारण एक नया आइडिया आया और फ‍िर दुनिया का पहला इंडोर स्विमिंग पूल बन गया। आइए इसकी दिलचस्प कहानी के बारे में जानते हैं-

थेम्स नदी में स्‍व‍िम‍िंग करना हो गया था मुश्किल

18वीं सदी के लंदन में आज जैसी सफाई नहीं थी। उस समय शहर का काफी गंदा पानी और कचरा नदियों में चला जाता था। खासकर थेम्स नदी का पानी इतना ज्‍यादा प्रदूषित हो चुका था कि उसमें लोगों के ल‍िए स्‍व‍िम‍िंग करना सेफ नहीं था। ऐसे में लोगों को साफ और सेफ जगह पर तैरने का ख्‍याल आया।

1742 में खुला था पहला मॉडर्न इंडोर स्विमिंग पूल

जब लोग इस समस्‍या से जूझ रहे थे तब इससे छुटकारा पाने के ल‍िए 28 मई 1742 को लंदन के गुडमैन्स फील्ड्स इलाके की लेमन स्ट्रीट पर बैग्नियो (Bagnio) नाम का स्विमिंग पूल खोला गया। इसे दुनिया के पहले मॉडर्न इंडोर स्विमिंग पूलों में गिना जाता है। उस समय यह अपने आप में एक बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट था।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है बैग, जूते और कपड़े को चिपकाने वाली पट्टी वेल्क्रो कहां से आई ?

सिर्फ अमीर लोगों को ही मिलती थी एंट्री

आपको बता दें क‍ि यह पूल हर किसी के लिए नहीं था। यहां आने के लिए फीस देनी पड़ती थी, जो उस समय काफी महंगी थी। इसी वजह से यहां ज्यादातर अमीर लोग ही पहुंच पाते थे। शुरुआत में यहां केवल पुरुषों को ही आने की अनुमति दी जाती थी। हालांक‍ि, कुछ सालों बाद मह‍िलाओं की एंट्री भी होने लगी थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 'सूरमा' तो तमिल में 'कान माई', जानिए भारत में कैसे बदला काजल का नाम और इतिहास

इस पूल की खास बातें क्‍या हैं?

उस समय के हिसाब से इस पूल में कई ऐसी फैस‍िल‍िटीज थीं, जो लोगों को काफी मॉडर्न लगती थीं। जैसे-

  • पूल की लंबाई करीब 43 फीट थी।
  • पानी को हर दिन बदला जाता था।
  • गर्म पानी वाला पूल भी यहां पर मौजूद था।
  • ठंडे पानी की सुविधा भी दी जाती थी।
  • यहां स्विमिंग सिखाने के लिए ट्रेनर भी रखे गए थे।

उस समय क्यों था यह इतना खास?

आज साफ पानी वाले स्विमिंग पूल आम हैं, लेकिन 18वीं सदी में यह बड़ी सुविधा मानी जाती थी। लोग गंदी नदी में तैरने की बजाय साफ पानी में तैर सकते थे। यही वजह थी कि यह जगह जल्द ही लंदन के रईस लोगों के बीच पॉपुलर हो गई।

यह भी पढ़ें- जिम में इस्तेमाल होने वाली Treadmill का इतिहास है कैदियों से जुड़ा, जानें कैसे हुआ इसका आविष्कार?

क्या इससे पहले भी ऐसे पूल थे?

ऐसा बताया जाता है क‍ि पुराने जमाने में रोमन लोग गर्म पानी से नहाने के लिए ढकी हुई जगहें बनाते थे, लेकिन अगर आज के जमाने के मॉडर्न इंडोर स्विमिंग पूल की बात करें, तो इसकी शुरुआत 1742 में 'बैग्नियो' (Bagnio) के खुलने से ही हुई थी।

यह भी पढ़ें- ढोल-नगाड़ों से लेकर बैनर-पोस्टर तक, जानिए पहले के जमाने में कैसे होती थे एडवरटाइजमेंट?

आज दुनिया के लगभग हर बड़े शहरों में इंडोर स्विमिंग पूल हैं, लेकिन इसकी शुरुआत एक ऐसी समस्या से हुई थी, जिसे शायद ही कोई जानता हो। गंदी नदी में तैरने की मजबूरी ने लोगों को नया रास्ता दिखाया और उसी से मॉडर्न इंडोर स्विमिंग पूल बन गया। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik