गणेश चतुर्थी या गणेश उत्सव या फिर दीपावली पर घर में बप्पा की स्थापना करते समय आपने पूजा की थाली में सुपारी जरूर देखी होगी। कई घरों में गणेश जी के साथ दो साबुत सुपारी भी रखी जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सुपारी को ही भगवान गणेश या उनसे जुड़ी शक्तियों का प्रतीक क्यों माना जाता है? दरअसल, हिंदू पूजा-पद्धति में सुपारी का अपना खास है।
बताया जाता है कि जब किसी देवता की मूर्ती मौजूद न हो या पूजा में किसी देवता की प्रतीक के तौर पर स्थापना करनी हो, तब सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। गणेश स्थापना में रखी जाने वाली दो सुपारी का संबंध भी रिद्धि-सिद्धि से है। ये गणेश भगवान की पत्नियां हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि बप्पा की पूजा में दो सुपारी किस चीज का प्रतीक है? आइए जानते हैं-
Image Credit- AI
सुपारी का भगवान गणेश से क्या संबंध है?
आपको बता दें कि पूजा-पाठ में सुपारी को सिर्फ एक सामान नहीं माना जाता बल्कि इसे भगवान का प्रतीक (यानी उनकी मौजूदगी) मानकर पूजा की जाती है। अगर कभी घर में भगवान की मूर्ति या फोटो न हो, तो परंपरा के अनुसार सुपारी को ही भगवान मानकर पूजा कर ली जाती है। गणेश जी की पूजा में भी ठीक इसी तरह सुपारी को बप्पा का प्रतीक मानकर उनकी स्थापना की जाती है और पूजा होती है।
यह भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: बप्पा की विदाई पर क्यों उछाला जाता है गुलाल और नारियल? वजह नहीं जानती होंगी आप
गणेश जी के साथ दो सुपारी क्यों रखी जाती हैं?
आपने नोटिस किया होगा कि गणेश स्थापना के समय दो सुपारी रखी जाती है। दरअसल, इसका संबंध बप्पा की पत्नियों यानी रिद्धि और सिद्धि से है। अगर आपके पास गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि की अलग से मूर्तियां नहीं हैं, तो नियम के मुताबिक दो साबुत (साबुत यानी पूरी, टूटी हुई नहीं) सुपारी रख ली जाती हैं।
- पहली सुपारी: इसे रिद्धि (समृद्धि और वैभव) का प्रतीक माना जाता है।
- दूसरी सुपारी: इसे सिद्धि (सफलता और उपलब्धि) का प्रतीक माना जाता है।
इन्हें गणेश जी के साथ रखकर इसलिए पूजा जाता है ताकि हमें बुद्धि, तरक्की और हर काम में सफलता मिल सके।
सुपारी को पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है?
कई लोगों का सवाल रहता है कि पूजा-पाठ में सुपारी क्यों चढ़ाया जाता है? दरअसल, इसके पीछे भी एक खास मतलब है। इसे पूरी तरह से तैयार होने (पूर्णता) और मजबूती (स्थिरता) का प्रतीक माना जाता है। आपने देखा होगा कि सुपारी बहुत हार्ड और पूरी होती है, इसलिए इसे 'पक्के संकल्प' (यानी किसी काम को पूरा करने की पक्की जिद) से भी जोड़ा जाता है। यही वजह है कि-
- कलश स्थापना में भी सुपारी रखी जाती है, जो वहां मौजूद देवी-शक्ति का प्रतीक होती है।
- अलग-अलग पूजाओं में भी सुपारी का इस्तेमाल अलग-अलग भावनाओं के साथ किया जाता है।
गणेश पूजा में सुपारी कैसे रखें?
अगर आप गणेश जी की पूजा में रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक के रूप में दो सुपारी रखना चाहती हैं, तो उसका सही तरीका ये है-
- हमेशा दो बिल्कुल साफ और साबुत सुपारी ही लें।
- उन्हें साफ पानी या गंगाजल से अच्छे से धोकर पवित्र कर लें।
- पूजा वाली चौकी पर एक पान का पत्ता रखें या थोड़े से चावल बिछा दें।
- अब दोनों सुपारी को उस पर अलग-अलग रख दें।
- सुपारी पर थोड़ी सी लाल मौली लपेट दें।
- अब उन पर कुमकुम (रोली) और चावल लगाएं।
- सुपारी पर फूल रखें और धूप-दीप दिखाकर आरती करें।
- भगवान गणेश का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जाप करें। साथ ही, रिद्धि-सिद्धि का नाम लेकर घर में सुख-शांति, तरक्की और हर काम में सफलता के लिए प्रार्थना करें।
बस इन आसान तरीकों से आप बप्पा के साथ रिद्धि-सिद्धि को स्थापित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Ganesh Utsav 2026: क्यों 10 दिनों तक मिट्टी के रूप में विराजमान रहते हैं बप्पा? जानें कारण
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
डिसक्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक परंपराओं पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी पहुंचाना है। किसी भी नियम, पूजा विधि या उपाय को अमल में लाने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ या पंडित की सलाह जरूर लें।
Image Credit- AI
-1789876210432_m.webp)