मंदिर में हम जब भी जाते हैं तो सबसे पहले दरवाजे पर लगी घंटी पर ही नजर जाती है। बहुत से लोग भगवान के दर्शन करने से पहले इसे बजाते हैं और फिर मंदिर के अंदर जाते हैं। बचपन से हम यही करते आ रहे हैं, लेकिन शायद ही कभी सोचा हो कि आखिर मंदिर में घंटी बजाने की शुरुआत क्यों हुई और इसका मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ एक पुरानी परंपरा है या इसके पीछे कोई खास वजह भी है?
दरअसल, हिंदू धर्म में घंटी बजाने को पूजा का ही एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। इससे जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि मंदिर में कदम रखने से पहले घंटी क्यों बजाई जाती है और इसके पीछे क्या मान्यताएं हैं? आइए जानते हैं-
मंदिर में प्रवेश से पहले घंटी क्यों बजाते हैं?
आपकाे बता दें कि मंदिर में घंटी बजाने की परंपरा काफी पुरानी है। धार्मिक मान्यता है कि मंदिर में घंटी बजाते ही पूरा माहौल एकदम पूजा वाली वाइब में आ जाता है। कहते हैं घंटी की आवाज देवी-देवताओं को भी बहुत पसंद है। एक मान्यता यह भी है कि घंटी बजाने से मंदिर की मूर्तियों में पॉजिटिव एनर्जी भी आ जाती है। इसीलिए दर्शन करने से पहले भक्त सबसे पहले घंटी ही बजाते हैं। साथ ही, घंटी की टंकार आसपास की सारी नेगेटिविटी को बाहर निकाल देती है।
घंटी की आवाज का ऊं से क्या कनेक्शन है?
कुछ पुराणों में कहा गया है कि जब मंदिर में घंटी बजती है, तो उससे निकलने वाली गूंज बिल्कुल ऊं की ध्वनि जैसी होती है। इसी वजह से माना जाता है कि मंदिर में घंटी बजाने से आपको उतना ही पुण्य और पॉजिटिविटी मिलता है, जितना कि ऊं का जाप करने से। इसलिए पूजा शुरू करने से पहले घंटी बजाने को शुभ माना गया है।
मन को शांत करने से भी जुड़ी है घंटी
ये तो हम सभी जानते हैं कि जब हम मंदिर जाते हैं तो हमारे मन में कई तरह की बातें चलती रहती हैं। ऐसे में घंटी की गूंजती मन को शांत करने का काम करती है। इससे आपका मन भी पूजा में लगता है। यानी घंटी बजाना सिर्फ एक धार्मिक रिवाज नहीं है बल्कि दिमाग को शांत और एकाग्र करने का तरीका भी है।
घंटी बजाने से क्या फायदे हैं?
मंदिर में घंटी बजाने को लेकर धार्मिक तौर पर कई फायदे बताए गए हैं। जैसे-
- घंटी की आवाज से पूजा का माहौल बनता है।
- घंटी की आवाज से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
- घंटी की गूंज से हमारा ध्यान पूजा में लगता है।
- घंटी की आवाज निगेटिव एनर्जी को दूर करती है।
क्या घर के मंदिर में भी घंटी बजा सकते हैं?
मंदिरों के अलावा घरों में भी लोग घंटी बजाते हैं। घर के मंदिरों में घंटी जरूर रखी होती है। जब हम पूजा शुरू करते हैं तो भगवान के सामने आरती करते समय इसे बजाते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI/Freepik
