Cutis Laxa: आज के समय में किसी को कब कौन सी बीमारी हो जाए, यह पता ही नहीं चलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 6 साल की बच्ची 80 साल की बुढ़िया जैसी नजर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बच्ची को एक गंभीर बीमारी है, जिसका नाम क्यूटिस लैक्सा (Cutis Laxa) है।
आइए इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि क्यूटिस लैक्सा क्या है, इसके प्रकार और लक्षण।
क्यूटिस लैक्सा क्या है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, क्यूटिस लैक्सा एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जो जीन से जुड़ी होती है। यह हमारे शरीर के कनेक्टिव टिश्यू को प्रभावित करती है, जिसकी वजह से स्किन ढीली और लटकने लगती है। कनेक्टिव टिश्यू ही स्किन और शरीर के दूसरे हिस्सों को टाइट और लचीला बनाए रखता है। आमतौर पर स्किन के फाइबर खिंचने के बाद वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं, लेकिन अगर किसी को क्यूटिस लैक्सा है, तो ये फाइबर ठीक से काम नहीं करते और खिंचे हुए ही रह जाते हैं। इसी वजह से स्किन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और वो लटकी हुई दिखती है।
image credit-Ai
क्यूटिस लैक्सा के लक्षण
इस बीमारी के लक्षण इसके प्रकार के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इसका सबसे मुख्य लक्षण हैं -
- स्किन का उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखना
- बच्चे के दिमागी विकास या सीखने में देरी
- चेहरे या हड्डियों में बदलाव दिखना
- बचपन में बच्चों का विकास धीरे होना
- रीढ़ की हड्डी या चेस्ट के शेप में दिक्कत आना
- जोड़ों का बहुत ज्यादा ढीला होना
क्यूटिस लैक्सा के प्रकार
यह बीमारी कब होती है, इसके आधार पर दो मुख्य प्रकार होते हैं:
1. एक्वायर्ड
एक्वायर्ड का मतलब 'प्राप्त किया हुआ या 'अर्जित'होता है। यह शब्द उस चीज के लिए इस्तेमाल होता है, जो किसी को जन्म से नहीं मिलती, बल्कि वह उसे अपने जीवन में बाद में हासिल करता है या सीखता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह बीमारी जन्म के समय नहीं होती, बल्कि बड़ी उम्र में होती है। यह बीमारी, इंफेक्शन या किसी दवा के साइड इफेक्ट की वजह से हो सकती है।
2. इनहेरिटेड
इनहेरिटेड शब्द का अर्थ अनुवांशिक रूप से प्राप्त होना है। इस तरह से यह बीमारी बच्चे में जन्म से ही होती है और माता-पिता से मिलने वाले जीन में गड़बड़ी के कारण होती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit-AI
