गरबा नाइट में नहीं टूटेंगे डांडिया! खरीदते समय बस इन 3 बातों का रखें ध्यान
गरबा नाइट में इस साल नहीं टूटेंगे डांडिया। जानिए डांडिया खरीदते समय अपनाने वाली 3 जरूरी बातें, जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी डांडिया मजबूत और टिकाऊ रहे।
त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। वैसे तो सभी त्योहार अच्छे होते हैं, लेकिन नवरात्रि की बात ही अलग होती है, क्योंकि इस दौरान गरबा और डांडिया नाइट्स की धूम शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग अपने लिए डांडिया खरीदते हैं और साथ ही पारंपरिक लहंगा चोली पहनते हैं। इन सबकी जल्दबाजी में हम कभी-कभी गलत डांडिया चुन लेते हैं, जो एक ही बार खेलने में टूट जाते हैं। अगर पिछले साल आप भी इसका शिकार हुई थीं, तो इस बार डांडिया खरीदते समय इन 3 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।
कैसे चुने सही डांडिया?
नवरात्रि के दौरान सही डांडिया को चुनना काफी जरूरी होता है। यह सिर्फ आपके लुक को ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके खेल को भी आसान बनाता है।
1- चेक करें लकड़ी की क्वालिटी
जब भी आप डांडिया खरीदने जाएं, तो एक बात का ध्यान रखें कि डांडिया थोड़ा भारी ही हो। हल्का डांडिया जल्दी टूट जाता है। इसलिए खरीदते समय डांडिया को हाथ में लेकर थोड़ा मोड़कर चेक कर लें। अगर लकड़ी आपको लचीली लगे, तो उसे न खरीदें, क्योंकि वो जल्दी टूट जाएगा। अच्छी लकड़ी की पहचान होती है कि उसमें जरा भी दरार नहीं होती है और साथ ही चमक भी होती है।
image credit-gemini
2- ग्रिप का रखें ख्याल
अक्सर लोग सिर्फ चमक-दमक देखकर डांडिया खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। डांडिया लेते समय लेस और गोटे की सजावट पर ध्यान देने के बजाय उसकी ग्रिप जरूर चेक करें। ज्यादा सजा हुआ डांडिया हाथ से फिसलने लगता है, जिससे उसकी ग्रिप खराब हो जाती है। अच्छी ग्रिप वाली डांडिया से हाथों में छाले नहीं पड़ेंगे और आप आसानी से गरबा खेल पाएंगी।
image credit- gemini
3- साइज और वजन का दें ध्यान
डांडिया को हमेशा अपने हाथ के साइज के हिसाब से लें। ज्यादा बड़े डांडिया से आप खेल नहीं पाएंगी और छोटे डांडिया भी आपको दिक्कत देंगे। इसलिए डांडिया का साइज जरूर चेक करें, वो बस 14 से 16 इंच का हो तो ज्यादा बेहतर है। वहीं अगर वजन की बात करें, तो हल्के नहीं मीडियम वजन की डांडिया खरीदें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
FAQ
डांडिया का सबसे अच्छा साइज कौन सा होता है?
गरबा के लिए 14 से 16 इंच साइज की डांडिया सबसे बेस्ट मानी जाती है।
लकड़ी वाली डांडिया अच्छी होती है या प्लास्टिक वाली?
हमेशा सॉलिड लकड़ी वाली डांडिया ही लें। प्लास्टिक या खोखली लकड़ी वाली डांडिया दिखने में सुंदर लगती हैं लेकिन एक-दूसरे से टकराते ही जल्दी टूट जाती हैं
डांडिया खेलते समय हाथों में छाले क्यों पड़ते हैं?
बिना ग्रिप वाली या ज्यादा सजी हुई डांडिया से खेलने पर घर्षण ज्यादा होता है, जिससे छाले पड़ जाते हैं।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।