नवरात्रि आने से पहले ही मन में ढोल की थाप, रंग-बिरंगे लहंगे और गरबा की मस्ती घूमने लगती है। पूरे 9 दिन तक जगह-जगह पंडालों में गरबा नाइट चलती रहती है। इसी भीड़ और असावधानी का फायदा कई बार मनचले उठा लेते हैं। हर साल नवरात्रि पर ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं, इसलिए मस्ती तो करें, लेकिन सेफ्टी का ध्यान भी जरूर रखें। खासकर तब जब आप अकेले या दोस्तों के साथ गरबा खेलने जा रही हैं। दिल्ली बार कौंसिल Adv. Anshika Pandey के अनुसार इस बार पंडाल जाने से पहले ये 6 सेफ्टी रूल्स जरूर पढ़ लें, जो हर किसी के लिए काफी जरूरी है।

महिलाओं के लिए सेफ्टी नियम

देशभर से आए दिन कई मामले सामने आते हैं। महिलाओं की सेफ्टी काफी जरूरी हो गई है इसलिए अगर नवरात्रि में डांडिया खेलने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले जरूर ध्यान रखें ये नियम।

1- पेपर स्प्रे

नवरात्रि में गरबा खेलने जा रही लड़कियां अपने बैग में पेपर स्प्रे रखकर जरूर ले जाएं। ध्यान रहे कि इसे बैग में एकदम अंदर नहीं रखना है। इसे ऐसी जगह रखें जहां से आराम से निकल जाए। अगर आपके साथ रास्ते में कोई गलत व्यवहार करें, तो आप उनकी आंखों में छिड़ककर वहां से तुरंत भाग सकती हैं।

image credit-gemini

2- इमरजेंसी नंबर

जब भी आप घर से निकलें तो अपने परिवार और करीबी के नंबर याद रखें, ताकि अगर आपका फोन बंद हो जाए, तो किसी और के फोन से कॉल कर सकें। इन इमरजेंसी नंबरों को भी याद रखें।

  • एंबुलेंस (112)
  • साइबर क्राइम (1930)
  • वूमेन हेल्पलाइन (181)
  • फायर इमरजेंसी (101)

3- लाइव लोकेशन शेयरिंग

डांडिया खेलने जाते वक्त आप अपनी लाइव लोकेशन अपने परिवार या फिर किसी दोस्त के साथ शेयर कर दें। साथ ही कैब ड्राइवर की फोटो और गाड़ी का नंबर भी भेज दें। इससे आपके परिवार वालों को भी आपकी टेंशन नहीं होगी और वो आपको देखते रहेंगे जब तक आप अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच नहीं जाती।

image credit- gemini

 

4- फोन की बैटरी और पावर बैंक

 

घर से निकलने से पहले अपना फोन 100% चार्ज कर लें। साथ ही अपने साथ एक फुली चार्ज्ड पावर बैंक जरूर रखें, ताकि अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो आप चार्ज कर सकें। अगर आपके पास पावर बैंक नहीं है, तो याद से अपना चार्जर लेकर जाएं।

5- ID + इमरजेंसी कैश

घर से बाहर जाते वक्त अपने साथ पहचान का कोई दस्तावेज जरूर रखें और साथ ही नकद पैसे रखें, ताकि अगर आपके फोन में नेटवर्क न हो तो आप आसानी से पेमेंट कर सकें।

6- बडी सिस्टम

डांडिया खेलने जा रही हैं, तो दोस्तों के साथ जाएं या फिर एक पॉइंट पर ही मिलने का प्लान बनाएं। साथ ही डांडिया खेलते वक्त सब लोग साथ रहे ताकि कोई किसी से अलग न हो जाए।

नवरात्रि की मस्ती में बस थोड़ी सी तैयारी और समझदारी से आप इसे खुलकर एंजॉय कर सकती हैं। इस बार गरबा में सिर्फ अपने लुक से नहीं, अपनी सेफ्टी से भी सबका ध्यान खींचिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini