अधिकतर महिलाएं अपने बेडरूम की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और घर को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के डेकोरेट आइटम शामिल करती हैं, लेकिन आप अपने बेडरूम की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए नए डिजाइन वाले मिरर शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट और नए मिरर डिजाइंस के बारे में।
डी शेप बैकलाइट बैडरूम मिरर
अगर आप भी अपने बेडरूम की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और कमरे को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह के डी शेप बैकलाइट बैडरूम मिरर को बेडरूम में लगवा सकती हैं। ऐसे मिरर आपके बेडरुम की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे साथ ही ऐसे मिरर में आप अपनी खूबसूरती को भी निखार सकती हैं।
आर्चेड शेप मिरर वैनिटी सेटअप
आप चाहें, तो अपने बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के आर्चेड शेप मिरर वैनिटी सेटअप को भी कमरे में लगवा सकती हैं। ऐसे मिरर के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर लोगों को पसंद आ रहे हैं, जो आपके बेडरुम के लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। यह आपके कमरे की शोभा को बढ़ा देंगे और पूरे घर की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।
व्हाइट फ्लोटिंग स्क्वायर शेप मिरर
अगर आप अपने बेडरूम को रिनोवेट करवा रही हैं या बेडरूम में नया मिरर लगवाने का सोच रही हैं, तो एक जैसे साधारण मिरर लगाने के बजाय आप इस तरह के व्हाइट फ्लोटिंग स्क्वायर शेप मिरर को शामिल कर पूरे कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे मिरर के डिजाइंस अधिकतर घरों की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत कम आते हैं।
यह भी पढ़ें- Bedroom के लिए बेस्ट हैं स्लीक Sliding Wardrobe के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा ट्रेंडी और क्लटर-फ्री लुक
सी शेप एलईडी-बैकलाइट वाला मिरर
आप अपने घर के बेडरूम में सी शेप एलईडी-बैकलाइट वाला मिरर को लगा सकती हैं। ऐसे मिरर कमरे के लुक को और शानदार बनाने में मदद करेंगे। आप इस तरह के मिरर को न सिर्फ अपने बेडरूम में, बल्कि लिविंग एरिया या स्टडी रूम में भी लगाकर कमरे की शोभा को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे मिरर को आप नजदीकी बाजार में शॉप से खरीद सकती हैं।
ट्राइंगल शेप कार्नर मिरर डिजाइन
आपके लिए इस तरह के बेडरूम ट्राइंगल शेप कार्नर मिरर डिजाइन भी परफेक्ट हो सकते हैं। इस तरह के मिरर इन दिनों अधिकतर लोगों को पसंद आ रहे हैं, जिसे वह अपने बेडरूम में लगाकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के मिरर को अपने बेडरूम में लगाकर पूरे घर को डिफरेंट और यूनिक लुक दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Mirror Designs For Bathroom: पुराना बाथरूम भी दिखेगा 5 Star Hotel जैसा, अगर लगाती हैं ये 5 डिजाइनर वॉल मिरर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Pragyan Mishra/Lubna Ginwala/Farrah Abdul
