Bedroom के लिए बेस्ट हैं स्लीक Sliding Wardrobe के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा ट्रेंडी और क्लटर-फ्री लुक

Modern Bedroom Wardrobes Designs For Bedroom: क्या आप बेडरूम को ट्रेंडी और क्लटर-फ्री लुक देना चाहती हैं? अगर हां, तो यहां जानें स्लीक Sliding Wardrobe के लेटेस्ट डिजाइंस, जो कम जगह में देंगे ज्यादा स्टोरेज और आपके कमरे को बनाएंगे मॉडर्न और स्टाइलिश।
Updated:- 2026-05-24, 11:21 IST
luxury wardrobe designs

Luxury Sliding Wardrobe Designs For Bedroom: आजकल बेडरूम को मॉडर्न और क्लटर-फ्री दिखाने के लिए स्लाइडिंग वार्डरोब (Sliding Wardrobe) बेस्ट ऑप्शन हैं। कमरे में बेड और अलमारी रखने पर अक्सर जगह कम हो जाती है। खासकर तब जब उन्हें ओपन किया जाता है। साथ ही एक्स्ट्रा जगह छोड़नी पड़ती है, जिससे वार्डरोब को आसानी से खोला जा सके, लेकिन स्लाइडिंग वार्डरोब के दरवाजे एक-दूसरे के ऊपर खिसकते हैं, जिससे जगह की काफी बचत होती है। ये न केवल आपके कमरे को एक लग्जरी और ट्रेंडी लुक देते हैं, बल्कि स्टोरेज के मामले में भी बहुत स्मार्ट होते हैं। अगर आप भी अपने बेडरूम के लिए नई अलमारी डिजाइन करवाने की सोच रही हैं, तो स्लीक स्लाइडिंग वार्डरोब बेस्ट है। आज के इस लेख में हम आपको स्लाइडिंग वार्डरोब की लेटेस्टे डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे देखें-

3डी डिजाइन वाला स्लाइडिंग वार्डरोब (3D Design Sliding Wardrobe)

3d designs sliding wardrobe

यह स्लाइडिंग वार्डरोब आपके बेडरूम को एक मॉडर्न और आलीशान लुक दे सकता है। तीन पैनल वाला स्लाइडिंग-डोर डिजाइन बेडरूम में जगह बचाने के साथ कमरे को प्रीमियम फील देता है। दरवाजों पर बना अनोखा आर्टवर्क और सुनहरा काम सोने के इस खास कोने को बेहद आकर्षक और स्टाइलिश बनाता है।

मिरर और रिफ्लेक्टिव ग्लास डिजाइन (Mirror And Reflective Glass Sliding Wardrobe)

Mirror And Reflective Glass Sliding Wardrobe

अगर आपका बेडरूम छोटा है, तो मिरर स्लाइडिंग वार्डरोब सबसे बेस्ट डिजाइन है। इसमें अलमारी के दरवाजों पर बड़े शीशे लगे होते हैं, जो न केवल ड्रेसिंग टेबल का काम करते हैं बल्कि रोशनी को रिफ्लेक्ट करके कमरे को दोगुना बड़ा दिखाते हैं। अगर आप पूरा शीशा नहीं चाहतीं, तो आजकल टिन्टेड ग्लास या लाक्वर्ड ग्लास का भी काफी चलन है। यह डिजाइन कमरे को एक प्रीमियम और मॉडर्न होटल जैसा लुक देता है।

इसे भी पढ़ें- Sofa Designs: पुराने सोफे की वजह से फीका लग रहा है घर? ये डिजाइंस बदल देंगे आपके कमरे का पूरा लुक

मैट फिनिश और वुडन टेक्सचर (Mat Finish And Wooden Texture Sliding Wardrobe)

Mat Finish And Wooden Texture Sliding Wardrobe

जो लोग सादगी और एलिगेंस पसंद करते हैं, उनके लिए मैट फिनिश स्लाइडिंग वार्डरोब एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें दरवाजे चमकते नहीं हैं, जिससे कमरा बहुत ही शांत और सॉफिस्टिकेटेड दिखता है। आप इसमें लकड़ी के टेक्सचर वाले लैमिनेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रे, चारकोल, या ऑफ-व्हाइट जैसे कलर्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और लगभग हर तरह के बेड और दीवारों के साथ मैच कर जाते हैं।

फ्लोर-टू-सीलिंग और हाइड हैंडल (Floor To Ceiling Sliding Wardrobe)

Floor To Ceiling Sliding Wardrobe

वार्डरोब को स्लीक और ट्रेंडी बनाने के लिए उसे 'फ्लोर-टू-सीलिंग' यानी फर्श से लेकर छत तक बनवाएं। इससे न केवल आपको ज्यादा सामान रखने की जगह मिलती है, बल्कि दीवार एकदम साफ नजर आती है। इसमें बाहर निकले हुए हैंडल के बजाय कंसील्ड हैंडल या पुश-बटन सिस्टम का इस्तेमाल करें। इससे अलमारी की सतह एकदम सपाट और स्लीक दिखती है, जिससे कमरे का लुक क्लटर-फ्री और सुव्यवस्थित लगता है।

ओपन और क्लोज्ड मिक्स डिजाइन (Open And Closed Mix Sliding Wardrobe Design)

Open And Closed Mix Sliding Wardrobe Design

आजकल हाइब्रिड डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिसमें स्लाइडिंग दरवाजों के साथ-साथ कुछ हिस्से खुले (Open shelves) रखे जाते हैं। आप बीच में एक हिस्सा खुला छोड़ सकते हैं जहाँ अपनी पसंदीदा किताबें, छोटे पौधे या सजावटी सामान रख सकें। यह डिजाइन अलमारी बेडरूम में आर्टिस्टिक टच जोड़ता है। इसमें हल्की स्ट्रिप लाइट्स लगाकर आप अलमारी के अंदर के हिस्से को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Living Room को इन मॉडर्न Wooden Plant Stand डिजाइंस से दें नेचुरल लुक, डेकोरेशन के साथ मिलेगा देसी टच

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।