Karwa Chauth 2026 Photo Corner Decoration Ideas: करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अच्छे से तैयार होती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं ढेरों तस्वीरें खींचती हैं, लेकिन हर बार अच्छी सेल्फी लेने के लिए महंगे कैफे या कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद परदे, फेयरी लाइट्स और कुछ छोटी सजावटी चीजों से कमाल का फोटो स्पॉट बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको घर में कोई बड़ा चेंज करने या ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। बस सही जगह, अच्छी रोशनी और थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आपकी तस्वीरें शानदार आ सकती हैं। नीचे लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि करवा चौथ के लिए घर के कॉर्नर को फोटो स्पॉट वाली जगह कैसे बनाएं?
करवा चौथ के लिए घर के कॉर्नर को फोटो स्पॉट कैसे करें?
तस्वीर खींचने के लिए हम सभी अच्छी लोकेशन ढूंढते हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी शानदार तस्वीरें क्लिक कराना चाहती हैं, लेकिन सुंदर जगह नहीं है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद परदे और लाइट्स की मदद से फोटो कॉर्नर स्पॉट बना सकती हैं। नीचे जानें-
1. हल्के रंग के परदे से बनाएं बैकग्राउंड
फोटो स्पॉट बनाने के लिए सबसे पहले घर की ऐसी जगह चुनें, जहां पर्याप्त जगह हो और पीछे ज्यादा सामान दिखाई न दे। इसके बाद क्रीम, सफेद, हल्के गुलाबी या सुनहरे रंग के परदे का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास दो अलग-अलग रंगों के परदे हैं, तो उन्हें दोनों तरफ लगाकर बीच में थोड़ी जगह छोड़ सकती हैं। इससे फोटो में सुंदर फ्रेम जैसा लुक आएगा।
image credit-ai
अगर परदे पहले से खूबसूरत डिजाइन वाले हैं, तो उनके साथ ज्यादा सजावट करने की जरूरत नहीं है। सादा बैकग्राउंड आपकी साड़ी, ज्वेलरी और मेहंदी को तस्वीरों में ज्यादा निखरकर आएगा।
2. फेयरी लाइट्स से बढ़ाएं फोटो की खूबसूरती
तस्वीरों में हल्की पीली रोशनी बहुत अच्छी लगती है। इसके लिए परदे के किनारों पर फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं। चाहें तो लाइट्स को पर्दे के पीछे इस तरह रखें कि उनकी रोशनी हल्की दिखाई दे। इससे फोटो में फेस्टिवल वाइब साफ देखने को मिलेगा।
Image Credit-ai
ध्यान रखें कि लाइट्स बहुत ज्यादा चमकदार न हों, वरना चेहरे पर आने वाली लाइट का बैलेंस बिगड़ सकता है। लाइट्स लगाते समय बिजली के तारों को सुरक्षित रखें और कपड़ों के संपर्क में गर्म होने वाली लाइट्स न रखें।
3. पूजा की थाली और छलनी को बनाएं फोटो प्रॉप्स
करवा चौथ की तस्वीरों को खास बनाने के लिए पूजा की थाली, छलनी, चूड़ियां और डेकोरेशन वाले दीपक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फोटो लेते समय छलनी को चेहरे के सामने रखकर या पूजा की थाली हाथ में लेकर तस्वीर खिंचवाएं। आप चाहें तो पास में एक छोटी-सी मेज पर फूलों की पंखुड़ियां भी रख सकती हैं। हालांकि, फोटो स्पॉट पर बहुत ज्यादा सामान न रखें।
Image Credit-ai
4. सेल्फी के लिए रखें लाइट का खास ध्यान
अच्छे फोटो स्पॉट के साथ सही रोशनी भी जरूरी है। अगर दिन में तस्वीरें ले रही हैं, तो खिड़की के पास खड़ी हों, जहां से हल्की नेचुरल लाइट चेहरे पर आए। रात में फोटो लेते समय मोबाइल का कैमरा सीधे तेज लाइट की तरफ न रखें। रोशनी चेहरे के सामने या थोड़ी तिरछी दिशा से आए, तो चेहरा ज्यादा साफ दिखाई देता है।
सेल्फी लेने से पहले कैमरे का लेंस साफ कर लें और अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेकर देखें। मोबाइल को थोड़ा आंखों के स्तर से ऊपर रखने पर भी अच्छा फ्रेम मिल सकता है।
5. फोटो स्पॉट को और बेहतर बनानें के लिए करें ये काम
अगर आपके पास समय है, तो परदे के पास फूलों की छोटी-सी माला, दुपट्टा या अपनी पसंद की रंगीन चादर भी लगा सकती हैं। कोशिश करें कि डेकोरेशन आपके कपड़ों के रंग से मिलता-जुलता हो। लाल साड़ी के साथ क्रीम और सुनहरी सजावट अच्छी लग सकती है, जबकि हरे या गुलाबी कपड़ों के साथ हल्का बैकग्राउंड खूबसूरत दिखाई देगा।
सबसे जरूरी बात यह है कि फोटो स्पॉट ऐसा हो, जहां आप आराम से खड़ी हो सकें और तस्वीरें लेते समय असहज महसूस न करें।
इसे भी पढ़ें- Photography Tips: मोबाइल से भी ले सकते हैं DSLR जैसी तसवीरें, बस इन 4 बातों का रखें ख्याल
इस करवा चौथ पर घर के पर्दों और लाइट्स से बनाया गया छोटा-सा फोटो स्पॉट आपकी यादों को खास बना सकता है। थोड़ी-सी तैयारी और अपनी पसंद की सजावट के साथ आप बिना ज्यादा खर्च किए खूबसूरत तस्वीरें ले सकती हैं। गर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-ai
