करवा चौथ की सरगी थाली में जरूर रखें ये चीजें, व्रत से पहले इन बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ पर सरगी थाली में क्या रखें? जानें दूध वाली फेनी से लेकर फल, हरी इलायची का महत्व, सास-बहू की परंपरा और व्रत से पहले किन बातों का रखें ध्यान।
Updated:- 2026-10-23, 18:14 IST
image

Karwa Chauth 2026 Sargi Thali Food: करवा चौथ पर सरगी सबसे जरूरी होती है। इसे बनाते समय सबसे पहले अपने घर के रीति-रिवाजों का ध्यान रखें। हर घर में सरगी का सामान और नियम अलग-अलग होते हैं, इसलिए अपनी सास या घर के बड़ों से पूछकर ही तैयारी करें।

सिध्हार्थ एस कुमार, ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सरगी सिर्फ खाने की थाली नहीं है, ये सास-बहू के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक है। खासतौर पर पंजाबी परिवारों में सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। इसे सुबह सूरज निकलने से पहले शांत मन से खाना चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

सरगी में क्या और क्यों खाएं?

करवा चौथ पर सरगी में क्या खाएं और क्यों खाएं, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें कारण।

क्या खाएं? क्यों खाएं? (महत्व और लाभ)
दूध वाली फेनी सरगी की सबसे पारंपरिक चीज है। पेट भरा रहता है और दिनभर व्रत में कमजोरी नहीं लगती।
मौसमी फल (सेब, केला, अनार) शरीर में पानी और एनर्जी बनाए रखते हैं। थाली में मिठास के साथ संतुलन बनता है।
मेवे (बादाम, अखरोट, किशमिश) ताकत देते हैं और भूख को देर तक कंट्रोल में रखते हैं।
नारियल और मिठाई शुभ माना जाता है और परिवार के रिवाज को पूरा करता है। थोड़ी मिठाई से मन प्रसन्न रहता है।
गुड़ सूर्य से जुड़ा है जो आत्म-सम्मान का प्रतीक है। थोड़ा गुड़ खाने से रिश्ते में मिठास और गरिमा बनी रहती है।

सरगी थाली में रखने वाली जरूरी चीजें

करवा चौथ के दिन सरगी थाली में नीचे दी गई ये चीजें जरूर रखें। देखें लिस्ट।

1. दूध-फेनियां से थाली सजाएं

कई घरों में सरगी में दूध वाली फेनी जरूर होती हैं। अगर आपके यहां भी यह बनती है, तो थाली में इसे रखें। साथ में मठरी और थोड़ी सी मिठाई भी रख सकती हैं। साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि उतना ही लें जितना आसानी से पच जाए।

dudh wali pheni bnane ka tareeka

image credit-magnific

2. फल और ड्राई फ्रूट्स जरूर रखें

थाली में सिर्फ तली-भुनी चीजें न रखें। सेब, केला, अनार जैसे फल और थोड़े से बादाम, किशमिश भी रखें। इससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। आप अपनी पसंद, उपलब्धता के अनुसार इनका चुनाव करें।

fruits

3. नारियल और मिठाई का महत्व

अगर आपके परिवार में सरगी में नारियल देने का रिवाज है, तो उसे जरूर शामिल करें। मिठाई कम मात्रा में लें। सरगी को एक बार में बहुत ज्यादा खाने की गलती न करें। कोई चीज अगर घर में न हो तो घर के बड़ों से उसका विकल्प समझें।

nariyal

image credit-magnific

4. इस बार सरगी में हरी इलायची शामिल करें

अगर आपके घर के नियम इजाजत देते हैं, तो इस साल सरगी में हरी इलायची जरूर रखें। मान्यता है कि हरी इलायची बुध ग्रह से जुड़ी है जो बोली और समझदारी का प्रतीक है। इसे खाते समय यह सोचें कि आप अपने पति से हमेशा प्यार से बात करेंगी।

elaichi

image credit-magnific

5. केसर से बढ़ाएं विश्वास

इस करवा चौथ सरगी में दूध वाली फेनी में केसर के कुछ रेशे शामिल करें। ज्योतिष में केसर को गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान और सम्मान देता है। इससे आपके रिश्ते में भरोसा और इज्जत बनी रहेगी।

kesar

image credit-magnific

6. गुड़ से बनी रहे मिठास

थाली में थोड़ा गुड़ भी रख सकती हैं। गुड़ को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है जो आत्म-सम्मान का प्रतीक है। इसे खाते हुए संकल्प लें कि आप रिश्ते में हमेशा मिठास बनाए रखेंगी।

jaggery

image credit-magnific

सरगी शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इस बार करवा चौथ की सरगी लेने से पहले इन जरूरी बातों को समझ लें और अपनी तैयारी घर के रीति-रिवाजों के हिसाब से ही करें।

  • सरगी हमेशा सूर्योदय से पहले, सुबह 4 से 5 बजे के बीच शांत मन से खाएं।
  • सबसे पहले अपने परिवार की परंपरा को प्राथमिकता दें, हर घर के नियम अलग होते हैं इसलिए सास या बड़ों से पूछकर ही थाली तैयार करें।
  • एक बार में बहुत ज्यादा खाने की गलती न करें, उतना ही लें जितना खा सकें।
  • थाली को सिर्फ तली-भुनी चीजों और मिठाइयों तक सीमित न रखें, फल और मेवों से संतुलन जरूर बनाएं।
  • अगर डायबिटीज या कोई हेल्थ इश्यू है तो गुड़, मिठाई और मेवों की मात्रा डॉक्टर की सलाह से तय करें।
  • करवा चौथ की सरगी सिर्फ व्रत से पहले का भोजन नहीं, बल्कि प्यार, आशीर्वाद और रिश्तों की मिठास का प्रतीक है। अपनी पारिवारिक रीति के अनुसार व्रत की शुरुआत करें।

यह भी पढ़ें- साड़ी-गहने हुए पुराने, करवा चौथ पर पत्नी को दें ये उपहार; चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

इस साल अपनी सरगी थाली में ऊपर बताई गईं चीजों को शामिल करें। ध्यान रहे कि कुछ भी करने से पहले अपने घर के बड़ों की राय लें।


यह भी पढ़ें- करवा चौथ की सरगी के लिए बनाएं दूध वाली फेनी, स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंगी से।

main image credit-ai

FAQ
सरगी खाने का सही समय क्या होता है?
सरगी हमेशा करवा चौथ वाले दिन सूरज उगने से पहले, लगभग सुबह 4 से 5 बजे के बीच खाई जाती है।
क्या सरगी में चाय या कॉफी पी सकते हैं?
हां, कई परिवारों में चाय पी जाती है, लेकिन ज्यादा चाय से दिन में प्यास लग सकती है, इसलिए दूध या पानी को प्राथमिकता दें।
अगर सास पास में न हो तो सरगी कैसे लें?
अगर सास दूर हैं तो वो पैसे भेजकर या फोन पर आशीर्वाद देकर भी सरगी दे सकती हैं, आप खुद बाजार से सामान लाकर परंपरा निभा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।