हमारे घर में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है जिसके लिए दवाईयां आती ही हैं। ऐसे में अक्सर होता है कि दवाई खत्म होने के बाद उसकी बोतल को फेंक दिया जाता है। खासकर सिरप या टॉनिक की प्लास्टिक और कांच की बोतलों काे तो लोग बेकार समझकर कबाड़ में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये घर में कई तरह से काम आ सकते हैं?
जी हां, अगर आप सही तरीके से इसकी सफाई करेंगी तो कई तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। दवाई की खाली बोतलों में ढक्कन भी लगा होता है, इसलिए इन्हें कई छोटे-मोटे घरेलू कामों में आप यूज कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सबसे पहले बोतल को अच्छी तरह साफ करें
दवाई की बोतल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें, वरना स्मेल आ सकती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी और साबुन से बोतल को पहले साफ करें। अगर फिर भी दवाई की बदबू आ रही है तो कुछ देर बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे सुखा लें पूरी तरह, इसके बाद ही यूज करें।
यह भी पढ़ें- DIY Planters: नारियल की खोल से बनाएं ये खूबसूरत प्लांटर्स, घर और गार्डन को मिलेगा खूबसूरत लुक
मसाले रखने के लिए करें इस्तेमाल
रसोई में कई ऐसे मसाले होते हैं जिनका कम इस्तेमाल होता है, जैसे काली मिर्च, अजवाइन, सौंफ या लौंग। इन्हें आप दवाई की छोटी बोतलों में रख सकती हैं।
छोटे पौधों के लिए मिनी वॉटरिंग बोतल
अगर आपको गार्डनिंग पसंद है, तो दवाई की खाली बोतलें आपके बहुत काम आ सकती हैं। इसलिए ढक्कन में एक-दो छोटे छेद कर दें। अब इसमें पानी भरकर छोटे पौधों को धीरे-धीरे पानी दे सकती हैं।
सुई-धागा और छोटी चीजें रखें
घर में अक्सर बटन, सेफ्टी पिन, मोती या सुई जैसी छोटी चीजें इधर-उधर हो जाती हैं कि ढूंढने पर भी मिलती नहीं हैं। ऐसे में आप इन्हें भी दवाई की बोतलों में रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की काली और चिपचिपी सीटी मिनटों में चमकेगी, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक
DIY फ्लावर वास बनाएं
अगर बोतल कांच की है, तो उसे खूबसूरत फ्लावर वास भी बना सकती हैं। इसके लिए आप उस पर कलरफुल रिबन, जूट की रस्सी या पेंट से डेकोरेट कर दें। अब उसमें फ्रेश या आर्टिफिशियल फ्लावर लगा दें।
यह भी पढ़ें- ₹1500 से भी कम में Small Bedroom को करें डेकोरेट, बदल जाएगा कमरे का हुलिया
ट्रैवल में भी आ सकते हैं काम
ट्रिप के समय शैंपू, लोशन या हैंडवॉश की बड़ी बोतल ले जाने से जगह भी बहुत घिरता है। ऐसे में साफ की हुई छोटी दवाई की बोतलों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शैंपू, हैंडवॉश या लोशन भरकर ले जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
तो अगर आप भी दवाई की खाली बोतलों काे फेंक देती थीं, तो अब इन तरीकों से एक बार इस्तेमाल करके जरूर देखिए। इससे आपके कई काम आसान हो सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
