पुराने Glass Bottle को न समझें बेकार, इन 7 कामों में दिखाता है कमाल

Glass Bottle Reuse Ideas: गर्मी के मौसम में हम में से अधिकतर लोगों के घरों में प्लास्टिक के साथ-साथ कांच की ढेर सारी बोतले इकट्ठा हो जाती है। ऐसे में लोग इन्हें इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर कबाड़ वाले बेच देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन बोतलों की मदद से आप घर के लिए डेकोरेशन का आइटम्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कांच की बोतल से तैयार होने वाले 6 डेकोरेटिव आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
कांच की बोतल से सजावट का सामान कैसे बनाएं?
घर को सजाने के लिए लोग बाजार से सजावट का सामान खरीदकर लाते हैं। मगर आपको बता दें कि आप कमरे में रखी बेकार और खाली बोतल से कमाल के जुगाड़ लगा सकती हैं। नीचे पढ़ें 6 चीजों को बनाने का तरीका।
1. हैंगिग वॉल प्लांटर
अगर आप गार्डनिंग के शौकीन और छोटे-छोटे पौधे लगाना पसंद है, तो आप कांच की खाली बोतल से हैंगिग वॉल प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बोतल को अच्छे से साफ करें। कुछ देर धूप में रखने के बाद बोतल के मुंह पर जूट की पतल रस्सी बांधे। अब इसे अपनी मनपसंद जगह पर टांगे और इसमें आर्टिफिशियल या फिर रियल प्लांट लगाएं। इसे और सुंदर बनाने के लिए आप इस पर कोई आकृति या फिर छोटे-छोटे डॉट रखकर डिजाइन बनाएं।
इसे भी पढ़ें- इस बाजार में मिलेंगे सस्ते में होम डेकोर के सामान, एक बार में कर लेंगी झोला भर शॉपिंग
2. फेयरी लाइट बोतल
मार्केट में कांच की अलग-अलग डेकोरेशन वाली बोतल मिलती हैं, देखने में बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगती हैं। अगर आपके पास कांच की खाली बोतल पड़ी है, तो आप इसमें फेयरी लाइट डालकर इसे मार्केट जैसी महंगे डेकोरेटिव आइटम में बदल सकती हैं। इसके लिए आप अपने पसंद के लाइट कलर से बोतल को थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर पेंट करें। इसके बाद बोतल को कुछ देर सूखने दें। आखिर में इसमें फेयरी लाइट सेट करें और साइड टेबल पर रखें।

3. कैंडल बोतल स्टैंड
खाली बोतलों की मदद से आप कैंडल होल्डर बना सकती हैं। इसके लिए बोतलों को अच्छे से साफ करें। इसके बाद अपने हिसाब से इस पर आकृति या कोई डिजाइन बनाएं। इसके बाद बोतलों के ऊपरी सिरे यानी मुंह वाले हिस्से पर मोमबत्तियां रखें। अलग-अलग ऊंचाई की बोतलों को एक साथ सजाकर डाइनिंग टेबल के लिए एसुंदर सेंटरपीस बनाएं।
4. बोतल वॉल डिस्प्ले
अगर आप अपने कमरे की दीवार को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो कुछ कांच की बोतल और लकड़ी के बोर्ड की जरूरत है। इसके बाद कांच की बोतलों को मजबूती से लगाकर वॉल डिस्प्ले बनाएं। अब अलग-अलग आकार और साइज की बोतलों का इस्तेमाल करें। साथ ही चुनिंदा बोतलों में सूखे फूल या पत्तियां डालकर सजावट तैयार करें।

5. बड वॉस कलेक्शन बोतल
अगर आप अपने कमरे को असली फूलों से सजाना पसंद करती हैं, तो खाली कांच की बोतलों से बड वॉस बना सकती हैं। इसके लिए आप खाली कांच की बोतलों को अच्छे से धोकर सुखाएं। अब सभी बोतलों को तीन-तीन कलर रंग से पेंट करें। आप इसे फूल के रंग से मैच भी करा सकती हैं। अब इसमें फूलों की एक-एक बड रखें।

6. मिनी बोतल टेटोरियम
मिनी बॉटल टेरारियम के लिए चौड़े मुंह वाली कांच की बोतल का इस्तेमाल करें। इसके बाद इसमें कंकड़, मिट्टी और छोटे पौधों डालकर सेट करें। ट्रांसपेरेंट कांच से आप अलग-अलग परतों को देख सकती हैं। अब इसे बुकशेल्फ, डेस्क या साइड टेबल पर रखें।
इसे भी पढ़ें- Balcony Wall Decor: 300 रुपये में सबसे खूबसूरत दिखेंगी Balcony की दीवारें, ये डेकोर आइडियाज बदल देंगे घर का पूरा लुक
इन तरीकों को आजमाकर आप अपने घर के लिए डेकोरेटिव आइटम्स तैयार कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।