How To Clean Bronze Utensils: पीतल और तांबे के बर्तन का इस्तेमाल आज के समय अधिकतर लोग पूजा-पाठ में करते हैं। वहीं कुछ लोग इसके अलावा पानी पीने के लिए तांबे की बोतल का इस्तेमाल करते हैं। ये बर्तन देखने में सुंदर लगते हैं, लेकिन अगर इन्हें धुलने के बाद अच्छे से सुखाया न जाए, तो इस पर पानी के धब्बे दिखने लगते हैं। इसके अलावा लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण इस पर काले रंग के दाग पड़ जाते हैं। समय रहते इन्हें अगर साफ न किया जाए, तो ये काले और गंदे से लगने लगते हैं।

अगर आपके रसोईघर या मंदिर में पीतल और तांबे के ऐसे बर्तन रखे हैं, जिस पर काले निशान पड़ गए हैं, तो यह लेख इन स्टेन्स को हटाने में मदद कर सकता है। आइए नीचे जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में जो पीतल और तांबे के बर्तन को चमकाने में मदद कर सकते हैं।

टोमेटो केचप से चमकाएं बर्तन

अगर आपकी रसोई में टोमैटो केचप या सॉस है, तो आप इसकी मदद से भी पीतल और तांबे पर लगे बर्तन के जिद्दी दाग को साफ कर सकती हैं। बता दें कि टमाटर में प्राकृतिक रूप से एसिड होता है जो कालेपन को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए बर्तन के काले हिस्सों पर टोमेटो केचप की एक मोटी परत लगा देनी है।

इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद किसी साधारण कपड़े या हल्के स्क्रबर से रगड़ते हुए इसे साफ कर लें और फिर पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- बर्तनों की चिकनाई, जला हुआ हिस्सा चुटकियों में होगा साफ... काम आएगा चावल का पानी

गन्ने के सिरके और बेकिंग सोडा से साफ करें बर्तन

अगर बर्तनों पर काले निशान बहुत ज्यादा गहरे और पुराने हैं, तो गन्ने से बना सिरका और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट काम करता है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा सिरका मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को बर्तनों के जिद्दी निशानों पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से इसे अच्छी तरह रगड़ें। इस केमिकल रिएक्शन से बर्तन का सारा कालापन मिनटों में गायब हो जाएगा और बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें- सालों पुरानी जंग लगी हुई लोहे की कड़ाही को कैसे चमकाएं? मां ने बताया आसान तरीका

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Shutterstock