तांबे के बर्तन पड़ गए हैं काले? गणेश चतुर्थी से पहले इन टिप्स की मदद से चमकाएं

तांबे के बर्तनों पर जमे निशान साफ करने के लिए आपको ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं होगी, गणेश चतुर्थी के मौके पर इसे साफ करने के लिए बस कुछ जरूरी स्टेप फॉलो करें।
Updated:- 2026-09-09, 14:40 IST
how to clean rust on the copper vessel before ganesh chaturthi 2026

ज्यादातर घरों में लोग तांबे के बर्तन में दीपक जलाते हैं। ऐसे में बार-बार इस्तेमाल की वजह से उस पर जलने के निशान पड़ना आम बात है। गणेश चुतर्थी के पावन अवसर पर लोग साफ-सफाई पर खास ध्यान देते हैं, इसलिए वह तांबे के बर्तनों को फिर से पहले जैसा चमकाने के टिप्स सर्च करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि शुरुआत में तांबे के बर्तन पर जलने के निशान हल्के दिखाई देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसका रंग गहरा होता जाता है। ऐसे में अगर आप रोज अच्छे से सफाई नहीं करती हैं, तो इन काले दाग को साफ करना आसान नहीं होता। अगर आप भी तांबे के बर्तनों को फिर से पहले जैसा चमकाना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकती हैं, इसके लिए आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है।

1- तांबे के बर्तनों से जला हुआ निशान साफ करने के लिए क्या करें?

तांबे के पूजा के बर्तन पर जमी कालिख और हल्के काले निशान नींबू और नमक की मदद से सभी साफ हो सकते हैं। इसका यूज आप दीपक या पूजा की थाली को साफ करने के लिए कह सकती हैं।

नींबू और नमक का यूज कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले एक नींबू को आधा-आधा काट लें।
  • अब कटे हुए हिस्से पर थोड़ा नमक लगाएं।
  • इसके बाद तांबे के बर्तन पर हल्के हाथ से रगड़ें।
  • नमक की रगड़ और नींबू में मौजूद तत्वों की मदद से काला या जला हुए निशान साफ होने लगेगा।
  • इस टिप्स को हफ्ते में 2 बार यूज करेंगी, तो निशान हटाना आसान रहेगा।

how to clean burnt copper utensils

2- तांबे के बर्तनों को सिरका और नमक से चमकाएं

अगर पूजा के बर्तन बहुत ज्यादा काले हो गए हैं और गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसका यूज करने का मन नहीं हो रहा है, तो आप सिरका और नमक का भी यूज कर सकती हैं। इसे बर्तन पर लगाकर छोड़ने से निशान हल्का हो जाता है और आसानी से साफ हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Pithori Amavasya 2026 कब है? 10 या 11 सितंबर का कंफ्यूजन करें दूर, जानें सही तिथि

सिरका और नमक का यूज कैसे करें?

  • सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सफेद सिरका लें।
  • उसमें थोड़ा नमक मिलाएं।
  • कपड़े या स्पंज की मदद से मिश्रण बर्तन पर लगाएं।
  • अब हल्के हाथ से रगड़ें।
  • इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • धोने के बाद बर्तन को तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ दें।

cleaning copper with lemon and salt

3- तांबे के बर्तनों को मिट्टी और नमक से चमकाएं

मिट्टी की मदद से भी तांबे के बर्तन पर जमा कालिख साफ करना आसान होता है। पहले के समय में अक्सर महिलाएं मिट्टी से ही बर्तन धोया करती थी। यह तरीका बर्तनों की चमक बनाए रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: मिट्टी से लेकर आटे तक, घर पर बनाएं बप्पा की मूर्ति; आसान हैं ये 4 तरीके

मिट्टी और नमक का यूज कैसे करें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में मिट्टी लेना है।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं और हल्का पानी डालकर थोड़ा गीला करें।
  • मिट्टी हल्की गीली करने के बाद स्क्रबर की मदद से रगड़ें।
  • इस तरह निशान साफ करना आसान रहता है।

निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि पूजा के बर्तन साफ करने के लिए तेज केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी जला हुआ निशान साफ कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।