Chhath Puja का त्योहार शुरू हो गया है। 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ ये महापर्व हो चुका है। यह चार दिवसीय महापर्व 16 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर या किसी बड़े शहर में रहते हैं जहां पर आपके घर से नदी या फिर तालाब दूर है, तो परेशान न हों क्योंकि अब आप अपने घर की छत या बालकनी पर ही इन 5 चीजों की मदद से छठ घाट बना सकते हैं।
जरूरत की 5 चीजें:

  • फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या पोर्टेबल
  • ताजे गन्ने का मंडप और भारी गमले
  • शुद्ध पीतल का सूप, कलश और अर्घ्य लोटा
  • विंडप्रूफ पीतल के दीये और मिट्टी के चौमुखी दीप
  • केले के पत्ते, गेंदे की लड़ियां और वॉर्म फेयरी लाइट्स

कैसे बनाएं छत पर छठ घाट, स्टेप बाय स्टेप जानें:-

स्टेप 1: फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या पोर्टेबल पूल

छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए नदी या तालाब का विशेष महत्व है। ऐसे में क्योंकि आपके घर से कोई भी तालाब या नदी काफी दूर है इसलिए घर की बालकनी या छत पर पानी भरने के लिए एक फोल्डेबल वॉटरप्रूफ टब या इन्फ्लेटेबल फैमिली पूल ले लें। ये एक सबसे सुरक्षित विकल्प है और महापर्व के बाद इसे आप आसानी से स्टोर करके अगले साल के लिए भी रख सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
टब के नीचे एक मोटी रबर मैट या दरी बिछाएं ताकि पैर न फिसले। अब अपने पूरे टब में पानी भर दें, आप चाहें तो जल में फूल की पत्तियां डालकर उसे सजा भी सकते हैं।

स्टेप 2: ताजे गन्ने का मंडप और भारी गमले

छठ पूजा में गन्ने का अपना अलग ही एक महत्व है और इस कारण से ही गन्ने के बिना छठ घाट की कल्पना अधूरी है। संध्या अर्घ्य और कोसी भरने के लिए 4 से 5 लंबे, पत्तेदार गन्नों को आपस में बांधकर मंडप बनाया जाता है, जो छठी मैया की छत्रछाया और समृद्धि का प्रतीक है।
कैसे करें सेटअप?
अगर आपके अपार्टमेंट की छत या बालकनी की टाइल्स पर गन्ने सीधे खड़े नहीं रह पाते और तेज हवा से गिरने का डर रहता है तो इन्हें स्थिर रखने के लिए दो बड़े और भारी गमलों में साफ मिट्टी या रेत भरकर गन्नों के निचले हिस्से को उसमें गाड़ दें। ऊपर से गन्नों के पत्तों को लाल या पीले कलावे से बांध दें, इससे मंडप बिल्कुल सुरक्षित रहेगा।

स्टेप 3: शुद्ध पीतल का सूप, कलश और अर्घ्य लोटा

अगर आपके घर की बालकनी या छत पर जगह की समस्या है तो आपको बांस के सूप के साथ-साथ एक भारी गेज का शुद्ध पीतल का सूप और अर्घ्य लोटा लेना बेहद जरूरी हो जाता है। ये इसलिए फायदेमंद है क्योंकि अर्घ्य देते समय पीतल के सूप में रखे फल और ठेकुआ गीले होकर खराब नहीं होते और न ही सूप के टूटने या झुकने का डर रहता है। एक बार लेने पर यह सालों-साल हर छठ पूजा में काम आता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
छठ की पूजा के दौरान आप आसानी से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके घर में जिस भी परपंरा के साथ छठ मईयां की पूजा की जाती है, उसकी को अपनाते हुए आप इन विकल्पों का प्रयोग कर सकते हैं।

स्टेप 4: विंड-प्रूफ पीतल के दीये और मिट्टी के चौमुखी दीप

छत और ऊंची मंजिल की बालकनी में शाम और सुबह के समय हवा तेज चलती है, जिससे मिट्टी के दीये बार-बार बुझने या साड़ी के पल्लू से टकराने का खतरा रहता है। इसलिए इस बार की Chhath Puja में आप विंडप्रूफ दीये या फिर चौमुखी दीप ले सकते हैं।
कैसे करें सुरक्षित सजावट?
आपने छठ घाट बनाने के लिए जो टब लिया है उसके चारों ओर पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ-साथ कांच की चिमनी वाले पीतल के अखंड दीये रखें। इसके अलावा, एक बड़ी पीतल की परात या थाली में पानी और गेंदे के फूल डालकर उसमें तैरते हुए दीये जलाएं। इससे हवा में भी दीये नहीं बुझेंगे और पानी में पड़ती रोशनी बिल्कुल असली नदी घाट जैसा नजारा देगी।

स्टेप 5: केले के पत्ते, गेंदे की लड़ियां और वॉर्म फेयरी लाइट्स

अपार्टमेंट की टाइल्स पर गीले रंगों से रंगोली बनाने पर बाद में दाग छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। इसके बजाय पूजा वाली जगह को शुद्ध और सुंदर बनाने के लिए ताजे केले के पत्तों और फूलों का इस्तेमाल करें।
कैसे दें घाट जैसा लुक?
छठ पूजा के दौरान जिस जगह सूप और प्रसाद रखना हो, वहां साफ सूती कपड़ा बिछाकर ऊपर से ताजे केले के पत्ते रखें। बालकनी की रेलिंग पर गेंदे के फूलों की माला और पीली या वॉर्म-व्हाइट एलईडी फेयरी लाइट्स लगाएं। इससे सुबह उषा अर्घ्य के अंधेरे में भी पर्याप्त रोशनी रहेगी।

अपार्टमेंट में छठ घाट बनाते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान

  • अग्नि सुरक्षा:- दीये हमेशा आपके खड़े होने की जगह से कम से कम 2 फीट की दूरी पर होने चाहिए, ताकि सूती या सिल्क की साड़ी का पल्लू लौ के संपर्क में न आए।
  • ड्रेनेज और सफाई:- अर्घ्य देते समय दूध, जल और फूल सीधे टब में ही गिरें, इसका ध्यान रखें। पूजा के बाद पानी निकालने से पहले छलनी से फूल-पत्तियां अलग कर लें ताकि बालकनी की नाली जाम न हो।
  • इको-फ्रेंडली विसर्जन:- पूजा में इस्तेमाल हुए फूल, केले के पत्ते और मिट्टी के दीयों को कचरे में फेंकने के बजाय गमलों की मिट्टी में दबा दें या नजदीकी विसर्जन कुंड में सम्मानपूर्वक प्रवाहित करें।

निष्कर्ष:- अपनों के साथ मिलकर जब पूरी श्रद्धा और स्वच्छता से यह छोटा सा घाट सजाया जाता है, तो घर की छत या बालकनी भी किसी पवित्र तीर्थ से कम नहीं लगती। सही तैयारियों के साथ आप बिना किसी भागदौड़ के पूरे भक्तिभाव से छठ महापर्व का आनंद ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।