बच्चों को खिलौने बहुत पसंद होते हैं। जिसके भी घर में बच्चे होते हैं, वहां खिलौनों का अंबार लगा होता है। खासकर बच्चियां हों तो उन्हें डॉल यानी कि गुड़िया खूब अच्छी लगती हैं। ऐसे में पेरेंट्स उनके लिए सुंदर से सुंदर डॉल खरीदकर लाते हैं। जब भी डॉल खरीदने की बात आती है तो माता-पिता बार्बी डॉल ही खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही बार्बी डॉल बना सकती हैं?
जी हां, अगर आपके घर में पुराने कपड़े हैं तो आसानी से डॉल बनाया जा सकता है। हम आपको घर पर गुड़िया बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
डॉल बनाने के लिए क्या चाहिए?
- पुराने सूती या मुलायम कपड़े
- रूई
- सुई और धागा
- कैंची
- ऊन या पुराने धागे
- बटन या काला मार्कर
- रिबन और लेस
- मोतियां
- हेयर क्लिप्स
यह भी पढ़ें- DIY Bangle Holder: पीवीसी पाइप से बनाएं बैंगल ऑर्गनाइजर, कबाड़ के जुगाड़ से चमकेगा ड्रेसिंग टेबल
पहला स्टेप
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुराने कपड़े पर डॉल का शेप बना लें। अब आप चाहें तो पहले कागज पर डिजाइन बनाकर कपड़े पर रख सकती हैं। शेप में सिर, हाथ और पैर जरूर बने होने चाहिए। अब कपड़े को उसी शेप में दो हिस्सों में काट लें। इसके बाद आपको दोनों कपड़ों को उल्टी तरफ से सिल लेना होगा। बस नीचे का थोड़ा हिस्सा छोड़ दें ताकि उसमें रूई को आप भर सकें। इतना करने के बाद कपड़े को सीधा करें और अंदर अच्छी तरह से रूई भर दें। रुई को बहुत टाइट तरीके से भरना है ताकि अच्छे से डॉल का शेप आ सके। इतना करने के बाद नीचे वाले हिस्से को भी सिल दें।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
दूसरा स्टेप
आपका आधे से ज्यादा काम हो चुका होगा। रुई भरने और सिलाई करने के बाद डॉल के चेहरे को तैयार करना होगा। आंखों के लिए आप छोटे ब्लैक कलर के बटन लगा सकती हैं। अगर बटन नहीं हैं तो मार्कर से भी आंखें बना सकते हैं और आइब्रो भी बना लें। इसके बाद रेड या पिंक कलर से होंठ बनाएं और नाक भी बनाएं।
तीसरा स्टेप
चेहरा बनाने बाद बाल बनाना होता है। बाल बनाने के लिए आप ब्लैक या ब्राउन कलर का ऊन यूज कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ऊन को एक लंबाई में काट लें। अब इन्हें सिर लगाकर सिल दें। अगर आप सिलना नहीं चाहती हैं तो फैब्रिक वाले गोंद लगाकर चिपका भी सकती हैं। आप बालों में सुंदर-सुंंदर हेयर क्लिप्स भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Curtain Holder: पर्दों के लिए घर पर बनाएं बाजार जैसा डिजाइनर होल्डर, बस पुरानी चूड़ियों का ऐसे करें इस्तेमाल
चौथा स्टेप
इतना सब करने के बाद डॉल को कपड़े पहनाने की बारी आती है। अब डॉल के लिए पुराने फ्रॉक, दुपट्टे या टी-शर्ट से डॉल के लिए सुंदर सी ड्रेस बना सकती हैं। आप चाहें तो स्कर्ट और टॉप भी पहना सकती हैं।
पांचवां स्टेप
डॉल को और सुंदर बनाने के लिए आप रिबन, लेस या छोटी-छोटी मोतियां लगा सकती हैं। इसके लिए आप बालों में छोटा रिबन बांध दें। इसके बाद आप छोटे कपड़े से बैग भी बनाकर डॉल के हाथों में टांग सकती हैं। आपकी डॉल तैयार हो गई।
यह भी पढ़ें- अटक गई है बैग की जिप, बस रगड़ दें बाथरूम में रखी ये 1 चीज; मक्खन की तरह चलने लगेगी चेन
तो अगर आप भी पुराने कपड़ों को फेंकना नहीं चाहतीं तो बच्चियों के लिए डॉल बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
