Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

जन्माष्टमी 2026 पर रीयूज करें लड्डू गोपाल की पुरानी ड्रेसेस, बनाएं खूबसूरत झूला-आसन और तकिया

जन्माष्टमी के मौके पर लोग डेकोरेशन के ल‍िए बाजार से खरीदारी करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास लड्डू गोपाल के पुराने कपड़े हैं, तो उनका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-01, 12:35 IST
tips to reuse laddu gopal old dresses

जन्माष्टमी आते ही घर में रौनक छा जाती है। लड्डू गोपाल के लिए नए कपड़े, मुकुट, झूला और सजावट का सामान लाने की तैयारी शुरू हो जाती है। हर साल कान्हा के लिए नए कपड़े खरीदे जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पुराने कपड़े अलमारी में रख द‍िए जाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी लड्डू गोपाल की पुरानी ड्रेसेज रखी हैं तो इस जन्माष्टमी उन्हें दोबारा काम में लाया जा सकता है।

लड्डू गोपाल के पुराने कपड़ों को कैसे रीयूज करें?

जी हां, आप कान्‍हा के पुराने कपड़ों से सुंदर सा आसन और छोटा तकिया बना सकती हैं। साथ ही झूले को भी खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इससे पुराने कपड़ों का इस्‍तेमाल भी हो जाएगा और नई चीजें भी खरीदनी नहीं पड़ेंगी। आप थोड़ी सी क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखाकर जन्‍माष्‍टमी की सजावट कर सकती ह‍ैं। आइए जानते हैं-

laddu gopal janmashtami decoration

Image Credit- Pinterest/Shop

पुराने कपड़ों से बनाएं लड्डू गोपाल का सुंदर आसन

लोग लड्डू गोपाल के लिए जन्‍माष्‍टमी पर नया आसन जरूर खरीदते ह‍ैं। ऐसे में आप घर पर ही खूबसूरत आसन बना सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए आप सबसे पहले उनकी पुरानी ड्रेस में से ऐसा कपड़ा लें ज‍िस पर सुंदर सा ड‍िजाइन बना हुआ हो। अब कपड़े को गोल या चौकोर शेप में काट लें। इसके बाद इसी शेप का एक और कपड़ा काटकर दोनों हिस्सों को किनारों से सिल दें। अब आसन को थोड़ा सॉफ्ट बनाने के लिए इसके अंदर फोम या रुई भरकर स‍िल दें। आप क‍िनारों पर लेस, गोटा-पट्टी या बॉर्डर लगा दें। इससे आसन काफी सुंदर दिखाई देगा।

झूले के लिए तैयार करें छोटा गद्दा

अगर आपके घर में लड्डू गोपाल का झूला पहले से है तो उसके लिए नया गद्दा खरीदने की जरूरत नहीं है। आप पुराने कपड़ों से ही झूले के ल‍िए गद्दा बना सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले झूले के साइज के हिसाब से कपड़े को काट लें। इसके दो टुकड़े तैयार करके उनके बीच फोम या रुई भर दें। इसके बाद सिलाई करके इसे बंद कर दें। ऊपर से आप लेस या छोटी गोटा-पट्टी लगा सकती हैं। इससे झूले के अंदर रखने के लिए छोटा और सुंदर गद्दा तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Jhanki Decoration Ideas: इस जन्माष्टमी घर पर बनाएं कान्हा की मनमोहक झांकी, हर कोई करेगा तारीफ

पुराने कपड़ों से बनाएं तकिया

लड्डू गोपाल के झूले को सजाने के लिए छोटा तकिया भी आप घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए पुराने कपड़े को एक छोटे चौकोर शेप में काट लें। तक‍िया बनाने के ल‍िए कपड़े के दो बराबर टुकड़े रखें और उन्हें तीन तरफ से सिल दें। अब इसके अंदर थोड़ी सी रुई भर दें। इसके बाद इसे स‍िल कर पैक कर दें। तब तकिए के चारों तरफ लेस, मोती या गोटा-पट्टी लगाकर इसे डेकोरेट कर दें।

laddu gopal janmashtami decoration (1)

Image Credit- Pinterest/IMAGE CREAT

झूले की सजावट में भी काम आएंगे पुराने कपड़े

आपको बता दें क‍ि आप कान्‍हा की पुरानी ड्रेसेज से स‍िर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि उसकी लेस, फ्रिल और बॉर्डर से झूले को भी सजा सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके पास अलग-अलग कलर्स की पुरानी ड्रेसेज हैं तो उनके बॉर्डर को मिलाकर भी झूले को सजा सकती हैं। इससे बिना ज्यादा सामान खरीदे झूले को नया लुक मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पर रखें थीम-बेस्ड मटकी डेकोरेशन कंपटीशन, सोसाइटी में बढ़ जाएगी रौनक

पुराने कपड़ों से बनाएं भोग की थाली का कवर

लड्डू गोपाल की पुरानी ड्रेस का इस्‍तेमाल आप भोग की थाली के कवर के ल‍िए भी कर सकती हैं। इसके लिए कपड़े को थाली से थोड़ा बड़ा गोल शेप दें और किनारे पर लेस लगा दें। जब भोग की थाली तैयार हो जाए तो इस कपड़े को उसके ऊपर रख सकती हैं। इससे थाली सुंदर दिखेगी।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Date & Time: 4 या 5 सितंबर, कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही त‍िथ‍ि और शुभ मुहूर्त

पुराने कपड़े इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप कान्‍हा के कपड़े का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखें। जैसे-

  • कपड़े को इस्तेमाल करने से उसे पहले अच्छी तरह धो लें।
  • बहुत पुराने और कटे फ‍टे कपड़ों की जगह मजबूत कपड़ा ही चुनें।
  • मोती या लेस लगाते समय सिलाई अच्छी रखें।
  • आसन और तकिए में रुई या फाेम बहुत ज्यादा न भरें।
  • झूले का गद्दा या आसन उसके साइज के हिसाब से ही बनाएं।
  • अगर पुराने कपड़े पर सुंदर बॉर्डर लगा हुआ है तो उसे फेंकने के बजाय सजावट में इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026 पर बाल गोपाल के ल‍िए तैयार करें ऑर्गेनिक भोग थाली, देखें व्‍यंजनों की ल‍िस्‍ट

अगर आप भी हर साल जन्‍माष्‍टमी पर सजावट के ल‍िए तक‍िया, आसान, गद्दा जैसी चीजें बाहर से ही खरीदती थीं, तो इस बार थोड़ी क्र‍िएट‍िव‍िटी द‍िखाकर पुराने कपड़ों से ही काम आसान कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Ai/Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।