सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अक्सर लोग अपने घर के कमरे में इलेक्ट्रिक हीटर, ब्लोअर या गर्म हवा वाले एसी लगा लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने समय में जब हीटर और बिजली नहीं हुआ करती थी, तो राजा-महाराजा अपने महलों में कमरों को गर्म कैसे रखते थे? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राजस्थान, उत्तर भारत और खासकर पहाड़ी इलाकों में राजा अपने किले और महल के कमरों को गर्म कैसे रखते थे। इसके पीछे शानदार वास्तुकला के साथ-साथ कुछ बेहतरीन जुगाड़ भी आजमाए जाते थे। आइए जानते हैं बिना हीटर के राजा-महाराजा अपने कमरों को गर्म कैसे रखते थे।
बिना हीटर के महलों को गर्म रखने के खास तरीके
पुराने जमाने में शाही कमरों को सर्दियों में गर्म रखने के लिए इन असरदार तरीकों का इस्तेमाल किया जाता था -
1. शीश महल की चमक और रोशनी
शीश महल की दीवारों और छतों पर हजारों छोटे-छोटे कांच के टुकड़े लगे होते थे। जब वहा मोमबत्ती, दीये या मशाल की हल्की रोशनी जलती थी, तो कांच के टुकड़ों से टकराकर वह कई गुना तेजी से पूरे कमरे में फैल जाती थी। इस रिफ्लेक्शन से कमरे में रोशनी और गर्माहट का एक खास माहौल बन जाता था।
2. शाही अंगीठियां और खुशबूदार लकड़ियां
दूसरा तरीका देखें, तो शाही कमरों में लकड़ी, कोयले या सूखे उपलों से जलने वाली पीतल, तांबे या लोहे की सुंदर अंगीठियां रखी जाती थीं। इनमें खुशबूदार लकड़ी या चंदन डाला जाता था, ताकि तेज धुएं के बजाय कमरे में हल्की और मीठी खुशबू आए। अंगीठी की आंच आसपास के वातावरण में गर्माहट बनाए रखने में मदद करती थी।
3. मोटी दीवारें और लकड़ी के दरवाजे
पुराने महलों की दीवारें पत्थर, चूने और मिट्टी का इस्तेमाल करके काफी मोटी बनाई जाती थीं। वहीं खिड़कियां और दरवाजे भी मोटी लकड़ियों से बनते थे। ऐसे में दिन भर सूरज की गर्मी ये मोटी दीवारें अपने अंदर सोख लेती थीं, जिससे रात भर कमरे के अंदर का टेंपरेचर काफी हद तक बरकरार रहता था।
4. भारी पर्दे, गलीचे और शाही बिस्तर
राजा-महाराजा अपने महल की खूबसूरती बनाए रखने और आराम से रहने के लिए मोटे गद्दे, भारी पर्दों और शाही कपड़ों का इस्तेमाल करते थे। फर्श पर बिछे मोटे गलीचे और दीवारों पर लटके भारी पर्दों की वजह से ठंडी हवा अंदर कम आती थी और कमरे की गर्माहट बनी रहती थी।
आर्किटेक्चर और सेफ्टी से जुड़ी खास बातें
ठंड से बचने और सुरक्षित रहने के लिए महलों के निर्माण में इन बातों का भी खास ख्याल रखा जाता था।
- बंद कमरों में अंगीठी जलाने पर दम घुटने जैसा खतरा न हो, इसलिए पुराने समय में झरोखे और हवा निकलने के रास्ते बनवाए जाते थे, ताकि ताजी हवा और वेंटिलेशन आसानी से हो सके।
- कई जगहों पर बिस्तर या पैरों को गर्म रखने के लिए गर्म पानी से भरे बर्तन भी रख दिए जाते थे।
- कुछ राजमहलों में मौसम के हिसाब से अलग-अलग कमरे बनाए जाते थे, ताकि सर्दी और गर्मी दोनों में आराम मिल सके।
यह भी पढ़ें- गर्मी में बिना AC और कूलर के भी ठंडे रहते थे राजा-महाराजाओं के महल, आखिर क्या था इसका रहस्य?
निष्कर्ष: बिना बिजली और हीटर के भी राजा-महाराजा अपने महल के कमरों को काफी हद तक गर्म रखने के तरीके अपनाते थे। इसके पीछे अंगीठी की गर्माहट, मोटी दीवारें, झरोखे और मोटे गलीचे व पर्दे जैसी कई वजहें शामिल थीं। इन्हीं सब चीजों की मदद से वे सर्दियों में भी अपने कमरों को आरामदायक बनाए रख पाते थे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
