Tips To Decor Home: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर की खूबसूरती बनी रहे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। घर की सजावट भी खास तरीके से करते हैं। इसके बाद भी घर का कोई कोना कहीं न कहीं छूट ही जाता है। जब कोने खाली रहते हैं तो घर को चाहे जितनी खूबसूरती से सजा लो, फीकापन बना रहता है। ऐसे में अगर आप सही तरीके से घर को डेकोरेट करेंगी तो छोटा सा कॉर्नर भी पूरे घर का लुक बदल सकता है।
खास बात तो ये है कि आप कम पैसे में ही पूरे घर को डेकोरेट कर सकती हैं। बस कुछ ईजी और क्रिएटिव आइडिया अपनाने की जरूरत होगी। हम आपको ऐसे ही क्रिएटिव आइडियाज दे रहे हैं जिससे आप घर के खाली कोनों को भी खूबसूरत बना सकेंगी। आइए जानते हैं-
इंडोर प्लांट्स (Home Decoration Ideas)
घर को सजाने के लिए इंडोर प्लांट्स से बेहतर क्या ही हो सकता है। आप कुछ ऐसे डेकोरेटिव प्लांट्स लगाएं (Best Indoor Plants For Living Room) जो दिखने में भी खूबसूरत लगें और इनकी देखभाल करने की भी ज्यादा जरूरत न पड़े। इन्हें आप घर में कॉर्नर पर रख सकती हैं। आप स्नेक प्लांट, अरेका पाम या रबर प्लांट जैसे इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Living Room में लगाएं ये खूबसूरत Indoor Plants, नेचुरल हवा के साथ मिलेगा लग्जरी लुक
कॉर्नर लैंप लगाएं
अगर घर का कोई कॉर्नर बहुत खाली लग रहा है, तो आप वहां स्टाइलिश फ्लोर लैंप रख सकती हैं। आजकल ज्यादातर लोग अपने घरों में ये लैंप रख रहे हैं। आपको बाजारों में कई तरह के मॉडर्न लैंप मिल जाएंगे। जो दिखने में भी स्टाइलिश लगेंगे और घर की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करेंगे। रात के समय जब आप लैंप जलाएंगी तो घर का कॉर्नर बहुत ही सुंदर दिखेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Lamp: 20 रुपये लगाकर पुरानी कांच की बोतल से बनाएं लैंप, Living Room दिखेगा लग्जरी
छोटी शेल्फ या कॉर्नर रैक लगाएं
आप कॉर्नर में छोटी सी शेल्फ या कॉर्नर रैक भी लगा सकती हैं। इसमें आप किताबें, छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स, फोटो फ्रेम या डिजाइनर कैंडल्स भी रख सकती हैं। बस कोशिश करें कि रैक पर बहुत ज्यादा चीजें न रखें।
यह भी पढ़ें- Study Room के लिए चुनें ये मॉडर्न Bookshelf Designs, कम जगह में भी हो जाएंगे फिट
चेयर रखें
अगर आपके घर में थोड़ा ज्यादा स्पेस है, तो आप कॉर्नर में एक कंफर्टेबल और खूबसूरत चेयर भी रख सकती हैं। उसके साथ छोटा सा टेबल और कुशन भी रख दें। इससे आपके घर में एक छोटा सा सुंदर रिलैक्सिंग कॉर्नर तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर
तो अगर आपके घर में भी कॉर्नर खाली-खाली लगते हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से उनकी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इससे आपका घर और भी ज्यादा सुंदर लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
-1780026790900_m.webp)