Study Room के लिए चुनें ये मॉडर्न Bookshelf Designs, कम जगह में भी हो जाएंगे फिट

Bookshelves Latest Designs: आज के समय में हर कोई अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। लिविंग रूम को अच्छे तरीके से डेकोरेट करते हैं। बेडरूम की भी एक अलग थीम रखते हैं। साथ ही बच्चों के लिए अलग से एक स्टडी रूम तैयार करते हैं। ऐसे में बुक शेल्फ की सबसे अच्छी डिजाइन ही लगाते हैं। स्टडी रूम में बुक शेल्फ सिर्फ किताबें रखने की जगह नहीं होती, बल्कि ये आपके घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है।
अक्सर हम इसे बस किताबों से भर देते हैं और बाकी चीजों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में हम आपको कुछ लेटेस्ट और यूनिक डिजाइन के Bookshelf दिखा रहे हैं जिससे स्टडी रूम की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। साथ ही आपके बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइंस-
राउंड सिटिंग बुकशेल्फ डिजाइन

अगर आपको या आपके बच्चों को पढ़ने का शौक है, तो ये गोल शेप वाला बुकशेल्फ आपके स्टडी रूम के लिए एकदम बेस्ट है। इसमें ऊपर की तरफ बुक रखने के लिए शेल्व्स बनी हुईं हैं और आप नीचे बैठकर आसानी से किताबें पढ़ सकती हैं। इस बुकशेल्फ के डिजाइन से स्टडी रूम में काफी स्पेस भी रहेगा और रूम को भी एक प्यारा सा लुक मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/Health & Healing, Empowered Women Hub
ड्रैगन शेप डिजाइनर बुकशेल्फ (Trendy Design Of Book Shelf)
-1776064345871.jpg)
अगर आप अपने स्टडी रूम को ड्रैगन वर्ल्ड जैसा लुक देना चाहती हैं तो बुक शेल्फ का ये डिजाइन एकदम परफेक्ट है। ये वुडेन शेल्फ देखने में एकदम आर्टिस्टिक लग रहा है। इसके पंखों में आप अपनी पसंदीदा किताबें रख सकती हैं। ये न सिर्फ जगह का सही इस्तेमाल करेगा, बल्कि कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
Image Credit- Pinterest/David James
ब्रेन-शेप्ड क्रिएटिव बुकशेल्फ (Book Shelf Designs For Study R)
-1776064357750.jpg)
किताबों को सजाने के लिए ब्रेन शेप वाला ये बड़ा सा बुकशेल्फ एक बहुत ही यूनिक और मॉडर्न है। इसकी घुमावदार लकड़ी की शेल्व्स दीवार पर एक सुंदर पैटर्न बना रही है, जो आपके स्टडी रूम या लाइब्रेरी को एकदम बदल देगा।
Image Credit- Pinterest/Maria mh
नेचुरल ट्री ट्रंक बुकशेल्फ
-1776064367885.jpg)
नेचर लवर्स के लिए ये ट्री के ट्रंक जैसा बुकशेल्फ एक यूनिक ऑप्शन है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पेड़ के अंदर ही किताबें सजाई गई हों। इस डिजाइन से आपके स्टडी रूम को एकदम नेचुरल और रिफ्रेशिंग लुक मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/SMART_WORK
क्रिएटिव ट्री-शेप्ड बुकशेल्फ
-1776064380392.jpg)
स्टडी रूम को एक आर्टिस्टिक और नेचुरल लुक देने के लिए ये ट्री के शेप वाला बुकशेल्फ भी बहुत अच्छा ऑप्शन है। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसमें पेड़ के तने और टहनियों जैसे डिजाइन पर लकड़ी के बॉक्स बने हुए हैं, जिनमें आप किताबें और छोटे पौधे रख सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Lidia Boscolo
डेकोरेशन के लिए अपना सकती हैं ये तरीके
- किताबों को अलग तरीके से सजाएं
- इंडोर प्लांट्स लगाएं
- स्टडी रूम में फोटो फ्रेम भी जरूर लगाएं
- डेकोरेटिव आइटम्स भी रख सकती हैं
- लाइटिंग से भी बदलें स्टडी रूम का लुक
Image Credit- Freepik
इन बातों का रखें ध्यान
- समय-समय पर शेल्फ को साफ जरूर करें
- बहुत हैवी चीजें ऊपर न रखें
- चीजों को बदलते रहें, ताकि नया लुक बना रहे
तो अगर आप भी अपने स्टडी रूम या लाइब्रेरी को यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऊपर दिखाए गए बुक शेल्फ के लेटेस्ट डिजाइन में से कोई देख सकती हैं। इससे आपके रूम को लग्जरी लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Tuli Ki Puna/Miss Paty/Alya
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।