Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

कम पैसों में घर को दें स्टाइलिश लुक, जानें हर कोने को सजाने के आसान तरीके

कम बजट में घर को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान दें। दीवारों, पर्दों, पेंटिंग फ्रेम, किचन-वॉशरूम और प्रवेश द्वार को अपडेट करके नयापन लाएं।
Updated:- 2026-09-01, 05:11 IST
home decor
Sakhi

घर की सजावट केवल महंगे फर्नीचर या रंग-रोगन तक सीमित नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी बदलावों से भी आशियाने को नया और आकर्षक रूप दिया जा सकता है। समय के साथ घर के इंटीरियर में बदलाव करने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि घर में ताजगी और नयापन भी महसूस होता है। दीवारों की सजावट से लेकर पर्दों के एक्सेसरीज और लाइटिंग तक, छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देकर आप अपने घर का मेकओवर कर सकती हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा बजट खर्च किए अपने घर को स्टाइलिश और रिफ्रेशिंग लुक देना चाहती हैं, तो कुछ आसान इंटीरियर टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लेिए हमने इंटीरियर डिजाइनर नताशा सिंह से भी बात की है। जानते हैं आगे...

दीवारों को दें नया और कलात्मक रूप

साफ, सुंदर और कलात्मक ढंग से सजी दीवारें घर का आकर्षण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए सबसे पहले इन्हें नए तरीके से सजाएं। उदाहरण के लिए, अगर आपने लिविंग रूम में काफी समय से सिर्फ एक बड़ी पेंटिंग लगा रखी है, तो उसकी जगह अलग-अलग साइज के दो-तीन दर्पण लगा सकती हैं। आप एक बड़े विंटेज मिरर के साथ दो-तीन अलग-अलग आकार के दर्पण लगा सकती हैं। यदि दर्पण लगाना पसंद न हो, तो परिजनों के साथ बिताए गए यादगार पलों की तस्वीरें या कोई सुंदर डीआईवाई आर्ट भी लगा सकती हैं।

unnamed

पर्दों की फिटिंग और एक्सेसरीज बदलें

अक्सर लोग घर के पर्दे तो जल्दी-जल्दी बदलते हैं, लेकिन उनकी फिटिंग और एक्सेसरीज जैसे कर्टेन होल्डर्स, ब्रैकेट्स, रॉड, ब्रोच आदि पर ध्यान नहीं देते। नए और रिफ्रेशिंग लुक के लिए पर्दों के साथ इन्हें भी बदलवाएं। इसके साथ ही लाइट फिक्स्चर और स्विच बोर्ड को भी अपडेट कराते रहें।

यह भी पढ़ें- पुराने कपड़ों से बनाएं कमाल के Doormat, ये टिप्स आएंगे काम

पेंटिंग्स के फ्रेम करें अपडेट

कई बार पुराने और बदरंग दिख रहे फ्रेम की वजह से पेंटिंग की चमक फीकी पड़ने लगती है, जो देखने में अच्छी नहीं लगती। थोड़े-थोड़े समय बाद ट्रेंड के मुताबिक पेंटिंग्स के फ्रेम बदलवाकर भी आप घर को नया और स्टाइलिश रूप दे सकती हैं।

किचन और वॉशरूम की छोटी-छोटी चीजें बदलें

यदि काफी समय से किचन और वॉशरूम को अपडेट नहीं किया है, तो वहां लगी टॉवल रॉड, डोर हैंडल, ड्रॉअर नॉब आदि बदलवाएं। इससे भी घर को एक अलग लुक मिल सकता है।

pexels-tamil-king-3214064-1779804036744_optimized_1000

बुकशेल्फ और कुशन से लाएं ताजगी

अगर बुकशेल्फ में सिर्फ किताबें ही रखी हों, तो उसमें कुछ सुरुचिपूर्ण फोटो, इंडोर प्लांट्स और बुकएंड्स सजाने से भी घर में ताजगी का एहसास आ सकता है। इसके अलावा कभी-कभी अलग-अलग रंग और आकार के कुशन सजाकर भी घर में नई आभा बिखेरी जा सकती है।

प्रवेश द्वार को बनाएं आकर्षक

बोरिंग एंट्रेंस सुंदर से सुंदर घर की शोभा बिगाड़ देती है, इसलिए थोड़े-थोड़े समय में प्रवेश द्वार का लुक भी बदलना चाहिए। कोई सुंदर पेंटिंग, कुछ ग्रीन प्लांट्स और खूबसूरत लाइटिंग इसमें मदद कर सकती है।

कुछ जरूरी बातें

  • इन दिनों टेराकोटा ट्रेंड में है। इससे बनी पेंडेंट लाइट्स, स्कल्पचर्स, स्टूल और प्लांटर्स आदि से घर को कूल और रिफ्रेशिंग लुक दे सकते हैं।
  • अलग लुक के लिए पुराने संदूक और फर्नीचर आदि भी पेंट करके सजा सकते हैं, बस वे कमरे के आकार से बहुत बड़े या छोटे न हों।

यह भी पढ़ें- Waste Newspaper DIY Ideas: रद्दी अखबार से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, देखें आसान DIY जुगाड़

लेखक: वंदना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific/sakhi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।