Red Vinca Plant Growing Tips: गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अपने बगीचे में या घर की छत और बालकनी में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। हालांकि कई बार बिजी शेड्यूल, जगह कम होने और हर सीजन नया प्लांट लगाने के कराण लोग पीछे हट जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे पौधे लगाते हैं, जो सदाबहार हो। अगर आप भी अपनी गार्डन एरिया के लिए कोई ऐसा प्लांट ढ़ूंढ रही हैं, जो न केवल आसानी से लग जाए बल्कि भर-भर के फूल दे, तो आप रेड विनिका लगा सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको इस पौधे को लगाने और देखभाल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं गार्डनर एक्सपर्ट कविता तिवारी के बताए गए टिप्स-
बगीचे में कैसे लगाएं रेड विनिका प्लांट? (How To Grow Red Vinca Plant)
अगर आपके घर के आस-पास लाल रंग वाले हाइब्रिड विनिका यानी सदाबहार का पौधा लगा है, तो आप इसकी कटिंग से भी इसे ग्रो कर सकती हैं। अगर घर के आस-पास नहीं है, तो नर्सरी से इसका पौधा या बीज खरीद कर ला सकती हैं। नीचे जानें तरीका-
- हाइब्रिड रेड विनिका को लगाने के लिए प्लास्टिक की छोटी बाल्टी या गमले में मिट्टी भरें।
- ध्यान रखे की मिट्टी के ऊपरी हिस्से को हाथ से दबाकर एकदम टाइट न करें।
- इसके बाद मिट्टी में स्प्रे बोतल की मदद से पानी डालें।
- अब इसमें पौधा लगाएं। अगर बीज लेकर आई हैं, तो इसे मिट्टी में दबाकर इन डायरेक्ट धूप में रखें।
- रोजाना दोनों समय थोड़ा-थोड़ा पानी स्प्रे करें।
रेड विनिका यानी हाइब्रिड सदाबहार की देखभाल कैसे करें? (Care Tips Red Vinca Plant)
- पौधा लगाने के बाद हर 20 दिन में नीम ऑयल को पानी में मिक्स करके छिड़कें।
- प्लांट जब घना हो जाए, तो इसकी टहनियों की छंटाई करें।
- सूखे फूल और बीज को तुरंत हटाएं।
- मिट्टी की हर 10 दिन पर गुड़ाई करें।
पौधे की मॉनसून में कैसे करें देखभाल? (How To Take Care Red Vinca Plant)
मॉनसून आने वाला है। इस दौरान पौधे को खास देखभाल की जरूरत होगी। अगर आप गमले को टिन शेड के नीचे रखती हैं, तो तब सही है। बरसात से इसे दूर रखें। इन पौधों में फंगस बहुत जल्दी लगते हैं। अगर आप इस लेख में बताए गए तरीकों को अपनाती हैं, तो आपको भर-भर के फूल मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- घर में लगा रखा है अमरूद का पेड़? अभी करें यह 2 काम; अगले सीजन हर डाल पर लदे मिल सकते हैं फल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
