Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

पानी से जुड़ी कौन-सी गलतियां पौधों को कर सकती हैं खराब? जानें यहां

पौधों को पानी देने की गलतियां उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं, खासकर गर्मियों में। जड़ों का सड़ना, दोपहर में पानी देना और रात में पत्तियों पर छिड़काव जैसी गलतियों से बचें।
Updated:- 2026-06-03, 16:28 IST
image

बालकनी या छत पर हरा-भरा गार्डन किसे नहीं पसंद? पेड़-पौधों की देखभाल में उन्हें सही समय पर पानी देना जरूरी है। अक्सर लोगों को लगता है कि गमले में रोज ढेर सारा पानी डाल देने से पौधे तेजी से बढ़ेंगे, लेकिन गार्डनिंग का यह सबसे बड़ा भ्रम है। पौधे कम पानी की वजह से नहीं, बल्कि गलत तरीके से पानी देने के कारण दम तोड़ देते हैं। गर्मियों के इस मौसम में पौधों का वॉटरिंग मैनेजमेंट समझना बेहद जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पानी से जुड़ी वो आम गलतियां कौन-सी हैं, जो आपके पौधों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

 2 - 2026-06-03T152637.258

भूलकर भी न करें पानी देने से जुड़ी ये 3 गलतियां

हर समय मिट्टी को गीला बनाए रखने से जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इससे जड़ें दम घुटने के कारण सड़ने लगती हैं, जिसे रूट रॉट कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें -  क्या आप भी गर्मियों में अपने पौधों पर डाल देती हैं गीला कपड़ा? जानें ऐसा करना सही है या गलत

चिलचिलाती दोपहर में जब गमले और मिट्टी का तापमान बहुत अधिक होता है, तब पानी डालने से मिट्टी के भीतर गर्म भाप बनती है। यह अचानक हुआ तापमान का बदलाव पौधों की नाजुक जड़ों को तुरंत खराब कर सकता है।

शाम के वक्त या रात के समय पत्तियों के ऊपर पानी का छिड़काव करने से नमी पत्तों पर जमा रह जाती है। हवा न मिलने के कारण फंगस और कीड़े पनपने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

1 - 2026-06-03T152640.455

गर्मी के स्ट्रेस से पौधों को बचाने के उपाय

पौधे बेजान या मुरझाए हुए दिखने लगे हैं, तो मिट्टी की ऊपरी परत को खुला छोड़ने के बजाय मल्चिंग करें। गमले की खाली मिट्टी पर सूखी पत्तियां, नारियल के छिलके या लकड़ी का बुरादा बिछा दें। 

नोट - पानी देने से पहले हमेशा देखें कि गमले के नीचे बना छेद खुला हो, ताकि एक्स्ट्रा पानी तुरंत बाहर निकल सके।

इसे भी पढ़ें - Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।