उत्तर प्रदेश का ज‍िला वाराणसी सिर्फ मंदिरों और घाटों के लिए ही नहीं फेमस है। यह शहर अपनी खूबसूरत बनारसी साड़ियों के लिए भी पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। खासकर शादी, फेस्‍ट‍िवल या किसी खास मौके के लिए साड़ी खरीदनी हो तो बनारस जाकर खरीदारी करने का अलग ही मजा है। यहां आपको अलग-अलग डिजाइन, कलर, सिल्क और जरी के काम वाली साड़ियां मिल जाएंगी। लेकिन पहली बार वाराणसी जा रही हैं तो एक परेशानी हो सकती है कि आखिर साड़ी खरीदें कहां से?

आपको बता दें क‍ि शहर में कई बाजार और इलाके हैं, जहां बनारसी साड़ियों की दुकानें हैं। इसलिए अगर आप खास तौर पर बनारसी साड़ी खरीदने वाराणसी जा रही हैं, तो इन 5 जगहों को अपनी शॉपिंग लिस्ट में रख सकती हैं। आइए जानते हैं-

ठठेरी बाजार

बनारसी साड़ी की खरीदारी के लिए आप वाराणसी के ठठेरी बाजार जा सकती हैं। यह बनारस के पुराने बाजारों में से एक है और यहां साड़ियों की कई दुकानें मिलती हैं। खास बात यह है कि यहां आपको अलग-अलग बजट और डिजाइन में साड़ियां देखने का मौका मिल जाएगा। यहां जब आप जाएं तो दुकानदार से साफ पूछ लें क‍ि साड़ी हैंडलूम है या पावरलूम। इससे आपको साड़ी की कीमत समझने में भी मदद मिलेगी।

चौक बाजार

अगर आप पुराने बनारसी माहाैल को देखना चाहती हैं और बनारसी साड़ी की खरीदारी करना चाहती हैं तो चौक बाजार भी जर सकती हैं। चौक और इसके आसपास की गलियों में कई साड़ी की दुकानें हैं। यहां पारंपरिक डिजाइन के साथ आज के समय के हिसाब से बनाई गई साड़‍ियां भी आपको म‍िनल जाएंगी। आप कई दुकानाें पर रेट भी चेक कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जयपुर के ये 3 बड़े बाजार, जहां आज भी मिलती है असली बंधेज और लाख की चूड़ियां

मदनपुरा

अगर आपका फोकस सिर्फ घूमने-फिरने वाली खरीदारी नहीं, बल्कि बुनाई और बनारसी साड़ी के काम को करीब से समझने पर भी है, तो मदनपुरा जरूर जाएं। मदनपुरा वाराणसी के उन इलाकों में है, जहां बनारसी साड़ी बुनने वाली फैमि‍ली और कारोबार लंबे समय से जुड़े हुए हैं। यहां थोक और खुदरा दोनों तरह की खरीदारी की जा सकती है। आपको यहां पर साड़ियों की अलग-अलग क्वालिटी और डिजाइन सब म‍िल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- नक्की लेक से लेकर तिब्बती मार्केट तक, Mount Abu में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगहें

लल्लापुरा

बनारसी साड़ी खरीदने के ल‍िए आप यहां के लल्लापुरा इलाके में भी जा सकती हैं। यहां बनारसी सिल्क साड़ियों के कई रिटेलर मिल जाएंगे। अगर आप अलग-अलग दुकानों और डिजाइन को देखकर खरीदना चाहती हैं, तो इस इलाके को भी अपनी लिस्ट में रख सकती हैं।

गोलघर

बनारस में गोलघर भी बनारसी साड़ियों की खरीदारी के लिए खूब फेमस है। यहां बनारसी साड़ियों और कपड़ों का कारोबार काफी समय से चल रहा है। यहां पर आपको पारंपरिक बनारसी साड़ियों के साथ अलग-अलग तरह के डिजाइन भी मिल जाएंगे। अगर आप हाथ से बुनी साड़ी लेना चाहती हैं तो उसकी बुनाई की जानकारी जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Lehenga Markets In Delhi: चांदनी चौक और सरोज‍िनी ही नहीं, द‍िल्‍ली में यहां भी सबसे सस्‍ते म‍िलते हैं लहंगे; ₹1500 से शुरू होती है कीमत

असली बनारसी साड़ी की पहचान कैसे करें?

सिर्फ हैवी साड़ी या चमकदार जरी का काम देखकर ही उसे असली बनारसी साड़ी न मान लें। बनारसी साड़ी की पहचान में उसकी बुनाई और डिजाइन काफी मायने रखते हैं। वाराणसी के जिला प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक, 'Banaras Brocades and Sarees' को GI रजिस्ट्रेशन मिला हुआ है। इन साड़ियों में सिल्क के साथ जरी से बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं। इनमें फूल-पत्तियों वाले डिजाइन, कलगा-बेल, जाल और मीना जैसे काम आपको देखने को म‍िल जाएगा। बस साड़ी खरीदते समय इन बातों का ध्‍यान रखें-

  • दुकानदार से पूछें कि साड़ी हैंडलूम है या पावरलूम।
  • अगर वह प्‍योर सिल्क बता रहा है तो उससे संबंधित प्रमाण या Silk Mark के बारे में पूछें।
  • साड़ी की जरी, बॉर्डर और पीछे की बुनाई को ध्यान से देखें।
  • सिर्फ चमक देखकर सिल्क की क्वालिटी को असली न समझें।
  • बहुत कम कीमत में 'प्योर बनारसी सिल्क' बताई जा रही हो तो और जगह देख सकती हैं।

तो अगर आप भी वाराणसी जा रही हैं तो ऊपर बताए गए बाजारों में से बनारसी साड़ी खरीद सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik