Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:24 PM IST

नक्की लेक से लेकर तिब्बती मार्केट तक, Mount Abu में शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं ये जगहें

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू बहुत ही खूबसूरत है। यहां आप घूमने के अलावा शॉप‍िंग भी कर सकती हैं। हम आपकाे कुछ बाजारों के नाम बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-07, 09:01 IST
mount abu famous markets

खूबसूरत राज्‍यों में राजस्‍थान की ग‍िनती जरूर होती है। इस राज्‍य में स‍िर्फ क‍िले या महल ही नहीं बल्‍क‍ि और भी बहुत कुछ देखने को मि‍ल जाएंगे। माउंट आबू यहां का इकलौता ह‍िल स्‍टेशन है, जाे अपनी खूबसूरत वाद‍ियों और शानदार नजारों के ल‍िए जाना जाता है। हर साल हजारों पर्यटक इस ह‍िल स्‍टेशन पर घूमने के ल‍िए आते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि माउंट आबू सि‍र्फ अपने नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए ही नहीं मशहूर है?

ये जगह शॉपि‍ंग लवर्स के लि‍ए भी क‍िसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां आपको राजस्‍थानी सामान से लेकर फैशनेबल कपड़े, हैंडमेड आइटम्‍स सब कुछ म‍िल जाएंगे। तो अगर आप भी माउंट आबू घूमने के ल‍िए जा रही हैं तो यहां के कुछ लोकल मार्केट्स को जरूर एक्‍सप्‍लोर करें। हम आपको आज अपने इस लेख में उन बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

नक्की लेक मार्केट

माउंट आबू में शॉपिंग की बात हो और नक्की लेक मार्केट का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। यहां की सबसे फेमस जगह नक्‍की लेक ही है। इसी लेक के पास बाजार भी लगता है। यहां आप राजस्थानी कपड़े, बंधनी की ड्रेस, हाथ से बने लकड़ी के खिलौने, डेकोरेट‍िव आइटम्‍स और कई तरह की चीजें खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप यहां लोकल फूड्स का जायका भी ले सकती हैं। कुछ लोग तो यहां पर राजस्‍थानी आउटफ‍िट्स में फोटोज भी क्‍ल‍िक करवाते हैं।

Untitled design (1)

तिब्बती मार्केट

अगर आपको सर्दियों के कपड़े सस्‍ते में खरीदने हैं तो अभी ही तिब्बती मार्केट से खरीद लें। ये बाजार नक्की लेक से सनसेट पॉइंट जाने वाले रोड पर है। यहां आपको जैकेट, स्वेटर, शॉल और कई तरह के गर्म कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा तिब्बती कल्‍चर से जुड़ी कई खूबसूरत हैंडमेड आइटम्‍स भी यहां मि‍लते हैं।

यह भी पढ़ें- मह‍िलाओं के ल‍िए बेस्‍ट है Lucknow का यह बाजार, ₹10 में क‍िचन के सामानों की कर सकती हैं खरीदारी

माउंट आबू का मेन मार्केट

माउंट आबू के मेन में आपको लगभग हर तरह के सामान मिल जाएंगे। अगर आपको ट्रेड‍िशनल लुक चाह‍िए तो आप यहां से राजस्थानी ज्वेलरी और यहां के पारंपरिक कपड़े खरीद सकती हैं। इसके अलावा लकड़ी की नक्काशी वाले सामान, पेंटिंग्स और कई तरह के हैंडीक्राफ्ट आइटम्स इस मार्केट में मिलते हैं।

यहां से क्या-क्या खरीद सकती हैं?

माउंट आबू के बाजारों में कई ऐसी चीजें मिलती हैं जो लोग खासतौर पर खरीदना पसंद करते हैं। जैसे-

Untitled design

  • बंधनी और सांगानेरी प्रिंट वाले कपड़े
  • कोटा साड़ियां
  • लाख और कलरफुल स्‍टोन वाली चूड़ियां
  • राजस्थानी ज्वेलरी
  • हाथ से बने लकड़ी के खिलौने
  • जयपुरी रजाइयां
  • हैंडीक्राफ्ट आइटम्स

शॉपिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

माउंट आबू के बाजारों में खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आपके ल‍िए फायदे का सौदा साब‍ित हो सकता है। जैसे-

यह भी पढ़ें- Amritsar Weekly Market: अमृतसर में इस द‍िन लगता है सबसे सस्‍ता बाजार, जूतियों से लेकर फुलकारियों तक; म‍िलेगा हर सामान

  • किसी भी सामान को खरीदने से पहले रेट जरूर पूछें।
  • अलग-अलग दुकानों पर जाकर रेट की तुलना कर लें।
  • हैंडमेड सामान खरीदते समय उसकी क्वालिटी चेक कर लें।
  • बारगेन‍िंग जरूर करें।

तो अगर आप भी जल्द ही माउंट आबू घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यहां के इन लोकल मार्केट्स को जरूर कवर करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Gemini/Mount Abu Tour

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।