हमारी सोसाइटी में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें अपने जीवन से ज्यादा दूसरों के निजी जीवन में झांकना, बिना मांगे सलाह देना और उनके हर छोटे-छोटे फैसले को लेना पसंद होता है। आज चाहे पारिवारिक समारोह में रिश्तेदारों के चुभते सवाल हों या ऑफिस में कलीग्स की कोई बात, अक्सर लोग कहीं न कहीं आपको किसी चीज के लिए टोक देते हैं। बेवजह की यह रोक-टोक और पूछताछ अगर आपको नहीं पसंद है, तो परेशान होने के बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

लोगों की दखलअंदाजी से निपटने के आसान तरीके

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस तरह के लोगों से अपनी प्राइवेसी बचा सकती हैं और माहौल को भी संतुलित रख सकती हैं। आइए जानते हैं रिश्तेदारों या कलीग्स की दखलअंदाजी को बिना बहस किए कैसे आसान बनाएं।

1. मुस्कुराकर जवाब दें

जब कोई बहुत निजी सवाल पूछे, जैसे कि तुम शादी कब करोगी? तुम्हारी सैलरी क्या है? या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है क्या? तो इसमें आप मुस्कुराकर उनसे कहें, बस यार, सब समय पर हो जाएगा। मुझे फिक्र नहीं है तो तुम भी फिक्र मत करो। अभी तो बस काम और रूटीन में ही बिजी हूं, इन सब चीजों से मुझे अभी दूर रहना है। अगर आप ऐसा जवाब देंगी तो सामने वाले को साफ समझ आ जाएगा कि आप इस विषय में ज्यादा बात नहीं करना चाहती हैं।

pinterest/Workplace 

2. अपना पर्सनल स्पेस बताएं

जब भी कोई आपसे आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल पूछे, तो गुस्से में जवाब देने की बजाय शांति से कहें, तुम्हारी फिक्र के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, लेकिन यह मेरा पर्सनल मामला है और मैं इसे खुद देख लूंगी। इस तरीके से अगर आप कहेंगी तो सामने वाला आगे और प्रश्न नहीं पूछेगा और आपकी निजी जिंदगी में दखल देने से बचेगा।

3. बातचीत का टॉपिक बदल दें

अगर आपको लगता है कि सामने वाला आपकी पर्सनल लाइफ को लेकर बार-बार एक ही चीज पूछे जा रहा है और आप उसका जवाब नहीं देना चाहती हैं, तो आप टॉपिक चेंज कर सकती हैं। आप उससे उसी के बारे में कुछ पूछ सकती हैं या फिर किसी इंटरेस्टिंग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर बात शुरू कर सकती हैं। इससे बिना किसी झगड़े के आप बातचीत की दिशा बदल सकती हैं।

4. जरूरत पड़ने पर सीधे ना कहना सीखें

हमेशा ना कहना भी सीख लें। जब आपको लग रहा है कि यहां ना कहने से बात संभल सकती है और सब नॉर्मल हो सकता है, तो हिचकिचाएं नहीं और ज्यादा न सोचते हुए सीधे ना कह दें।

pinterest/The_Aimless_Akshay

निजी जिंदगी में दखलअंदाजी से बचने के लिए जरूरी बातें

अगर कोई आपकी पर्सनल लाइफ में बार-बार बोल रहा है, तो इन जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • अपनी पर्सनल लाइफ में जो भी चल रहा हो, वह हर किसी से शेयर न करें। कई बार हम खुद ही बातें शेयर कर देते हैं और बाद में सामने वाला उसी को लेकर सवाल-जवाब करने लगता है।
  • सामने वाला चाहे कितने भी तीखे या चुभने वाले सवाल करे, आप हमेशा शांत रहकर नम्रता के साथ उसकी बात को खत्म कर सकती हैं।
  • अपनी बाउंड्रीज तय करना बहुत जरूरी है। अगर कोई बार-बार वही फालतू सवाल कर रहा है, तो आप उस जगह से उठकर कहीं और जा सकती हैं या ईयरबड्स लगा सकती हैं।

निष्कर्ष: निजी जिंदगी में दूसरों की बेवजह दखलअंदाजी आपको परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों के बेवजह के सवालों का जवाब देने का अगर आपका भी मन नहीं होता है, तो गुस्सा करने की बजाय इस लेख में बताए गए आसान तरीकों को अपनाकर आप भी सामने वाले को कोमलता के साथ जवाब दे सकती हैं और अपनी शांति बनाए रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।