शाम होते ही घर में मंडराने लगते हैं मच्छर? रोजमर्रा की इन गलतियों को सुधारें

Mosquito Prevention Tips: अक्सर लोगों को लगता है कि मानसून खत्म होने के पर मच्छरों का खतरा कम हो जाता है, लेकिन यह लोगों का भ्रम है। मानसून के बाद मच्छर और ज्यादा पनपने लगते हैं और बढ़ जाते हैं। घरों में जगह-जगह जमा हुआ पानी मच्छरों के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड बन जाता है और यहीं से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां फैलने लगती हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि मच्छर बाहर से आ रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि 80% मच्छर हमारे घर के अंदर और आसपास की जगहों से ही आते हैं।
CDC की एक रिसर्च के मुताबिक, मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए आपको उन सभी जगहों पर जमा हुआ पानी रोकना होता है, क्योंकि मच्छर वहीं अपने अंडे देते हैं। अगर आप एक हफ्ते तक पानी को एक जगह जमा रहने देंगे तो उसमें लार्वा बन सकता है। इसलिए थोड़ी सी सावधानी से आप अपने परिवार को बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं।
मच्छर से छुटकारा पाने के तरीके
अगर आपके घर में भी शाम होते ही मच्छर मंडराने लगते हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर ख्याल रखें।
1. घर में जमा पानी को तुरंत हटाएं
रोजाना बाल्टी, टायर, गमले, खिलौने, चिड़िया के पानी के बर्तन और गमलों की प्लेटों को खाली करें और उन्हें रगड़कर साफ करें। पालतू जानवरों के बर्तन, फूलदान और AC की ड्रिप ट्रे को हर 3 से 7 दिन में धुल दें। साथ ही छत के पाइप में पत्ते और कचरा जमा रोके ताकि पानी इकट्ठा न हो। कचरे के डिब्बे, ठेले और प्लास्टिक की पन्नियों में छेद कर दें या उन्हें उल्टा करके रखें।
2. पानी की टंकियों को ढक कर रखें
पानी स्टोर करने वाले ड्रम, बाल्टी, रेन वाटर बैरल और टैंक को हमेशा ढक्कन से बंद रखें। अगर आपके घर में गार्डन पॉन्ड या कोई बड़ी पानी की टंकी है जिसे खाली नहीं किया जा सकता, तो उसमें मच्छर खाने वाली मछलियां पालें। गार्डन में से उन पौधों को हटा दें या फिर उन्हें हर हफ्ते साफ करें, जिनमें ज्यादा पानी रहता है।
3. घर में मच्छरों की एंट्री ब्लॉक करें
अधिकतर मच्छर खिड़की और दरवाजों की जाली से आते हैं। इसलिए अगर आपके घर में कोई छेद या गैप है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। बिस्तर पर या खुली खिड़कियों पर मच्छरदानी लगाएं और आंगन या बालकनी में पंखा चलाकर रखें।
ध्यान रखने वाली बात
मच्छरों से बचने के लिए इन बातों का ध्यान देना काफी जरूरी होता है।
- सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि अपने पड़ोस पर भी ध्यान दें। अगर आपके घर के आसपास खाली प्लॉट में पानी जमा है तो नगर निगम को सूचित करें।
- शाम के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें और बच्चों को पार्क में भेजते समय मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम जरूर लगाएं।
- कूलर का पानी हफ्ते में दो बार बदलें और उसमें थोड़ा सा मिट्टी का तेल डाल दें।
यह भी पढ़ें- मच्छरों ने कर दिया है उठना-बैठना मुश्किल? अंडे की ट्रे से बनाएं मॉस्किटो कॉइल
ऊपर दी गई इन बातों का ध्यान रखते हुए आप मच्छरों से छुटकारा पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- फिटनेस की यह आदत आपको बना सकती है मच्छरों का शिकार, जानें इससे कैसे बचें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
- मच्छर रुके हुए पानी में कितने दिन में पनपते हैं?
- मच्छर रुके हुए साफ पानी में 7 से 10 दिन में अंडे से पूरे मच्छर बन जाते हैं, इसलिए हफ्ते में एक बार सारा जमा पानी खाली करना जरूरी है।
- कूलर और गमलों के पानी में मच्छर न पनपें इसके लिए क्या करें?
- कूलर का पानी हर हफ्ते बदलें और गमलों की प्लेट में पानी जमा न होने दें, हफ्ते में एक बार उसे रगड़कर सुखा दें।
- क्या BTI लार्वीसाइड इंसानों के लिए सुरक्षित है?
- हां, Bacillus thuringiensis israelensis (Bti) एक बायोलॉजिकल कंट्रोल है जो सिर्फ मच्छरों के लार्वा को मारता है और इंसानों, पालतू जानवरों और मछलियों के लिए सुरक्षित माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।