Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:10 AM IST

पुराने दोस्त से बातचीत है बंद? इस फ्रेंडशिप डे से पहले इन 5 तरीकों से करें पैच-अप

दोस्ती में आई दूरियों को मिटाने और पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ने के लिए फ्रेंडशिप डे एक अच्छा मौका है। इगो छोड़कर, मैसेज या कॉल करें।
Updated:- 2026-07-31, 16:07 IST
image

जिंदगी की भागदौड़ में अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने खास दोस्तों से दूर हो जाते हैं। किसी गलतफहमी, समय की कमी या छोटी-सी बात पर हुई अनबन के कारण कई बार पक्के रिश्ते भी टूट जाते हैं और बातचीत पूरी तरह बंद हो जाती है। लेकिन दिल के किसी कोने में उस पुरानी दोस्ती की यादें हमेशा जिंदा रहती हैं। जैसे-जैसे फ्रेंडशिप डे पास आता है, पुराने दिनों की  खट्टी-मीठी यादें सताने लगती हैं।

अगर आप भी किसी ऐसे दोस्त से बिछड़े हैं और दोबारा रिश्ता जोड़ना चाहती हैं, तो यह सही मौका है। इस फ्रेंडशिप डे पर पुरानी गलतफहमियों और इगो को छोड़कर दोस्त से फिर से बातचीत करने के लिए नीचे लेख में बताए गए 5 तरीकों को अपना सकती हैं।

पुराने दोस्त से दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए क्या करें?

अगर आपकी पुराने दोस्त से लड़ाई हो गई है या फिर किसी कारण से बातचीत नहीं होती है, तो फ्रेंडशिप डे इस रिश्ते को सही करने का एकदम सही समय है। इसके लिए आपको केवल कुछ कदम बढ़ाने की जरूरत है।

पुरानी बातों और अहंकार को भूलकर आगे बढ़ें

जब भी हम किसी पुराने दोस्त से बात करने की सोचते हैं, तो सबसे बड़ी रुकावट हमारा अहंकार बन जाता है। मन में यह सवाल आता है कि "पहले फोन वो क्यों न करे?" या "गलती तो उसकी थी।" अगर आप वाकई पैच-अप करना चाहती हैं, तो इन बातों को दिल से निकाल दें। यह न सोचें कि किसकी गलती थी बल्कि यह सोचें कि रिश्ता कितना कीमती है। पहल करने से आप छोटे नहीं होंगे बल्कि आपकी नजरों में उस दोस्ती की कीमत और बढ़ जाएगी।

Tips for friendship reconciliation

एक प्यारा सा मैसेज या पुरानी याद साझा करें

अचानक फोन करने में झिझक महसूस हो रही है, तो बातचीत की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका टेक्स्ट मैसेज है। आप अपने दोस्त को कोई पुरानी मजेदार तस्वीर, कॉलेज या स्कूल के दिनों का स्क्रीनशॉट या कोई ऐसा मीम भेज सकती हैं जिसे देखकर आप दोनों हंसते थे। साथ में बस इतना लिख दें, "यह तस्वीर दिखी तो तुम्हारी याद आ गई, कैसे हो?" यह छोटा सा मैसेज बातचीत का सिलसिला शुरू करने में मदद करेगा।

इसे भी पढें- क्या आपका पार्टनर भी हर छोटी बात पर करता है बहस? इन 7 सिंपल टिप्स से सुलझाएं झगड़े

गिले-शिकवे दूर करने के लिए आमने-सामने मिलें

मैसेज या कॉल पर बातचीत शुरू होने के बाद, चीजों को पूरी तरह ठीक करने के लिए आमने-सामने मिलना बेहतर तरीका है। किसी शांत कैफे में या अपनी पुरानी पसंदीदा जगह पर कॉफी पीने के लिए मिलें। जब आप आमने-सामने बात करते हैं, तो दिलों की दूरियां और गलतफहमियां बहुत जल्दी दूर हो जाती हैं। एक-दूसरे की बात को सुनें, अपनी बात प्यार से रखें और खुलकर हंसें।

Apologizing and forgiving friends

खास मौके या फ्रेंडशिप डे का बहाना लें

फ्रेंडशिप डे दोस्ती का जश्न मनाने का दिन है और यह किसी भी टूटे हुए रिश्ते को जोड़ने के लिए सबसे बेहतरीन मौका है। आप इस दिन का बहाना लेकर अपने दोस्त को विश कर सकती हैं। आप चाहें तो उनके लिए कोई छोटा सा तोहफा, पसंद की चॉकलेट या एक ग्रीटिंग कार्ड भी भेज सकती हैं। ऐसा करने से उन्हें महसूस होगा कि आप आज भी उनकी उतनी ही परवाह करते हैं जितनी पहले किया करती थी।

माफी मांगने या माफ करने में संकोच न करें

रिश्तों में खटास आने की मुख्य वजह अक्सर छोटी-मोटी बातें होती हैं। अगर पुरानी लड़ाई में आपकी गलती थी, तो बिना किसी झिझक के सॉरी बोल दें। सॉरी बोलने से कोई छोटा नहीं होता बल्कि रिश्ते मजबूत होते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आपकी दोस्त ने गलती की है और वह आपसे माफी मांग रही है, तो उसे माफ कर दें। पुरानी बातों को कुरेदने के बजाय एक नई शुरुआत करें।

इसे भी पढें- काम की भागदौड़ में खो रहा है प्यार? पार्टनर से बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 4 आदतें

अगर आपकी भी अपने पुराने दोस्त से किसी कारणवश बातचीत बंद हो गई है, तो आप इन तरीकों को अपना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Magnific

FAQ
फ्रेंडशिप डे 2026 में कब है?
फ्रेंडशिप डे 2026 में 2 अगस्त, रविवार को है।
पुराने दोस्त से बात शुरू करने के लिए मैसेज करें या फिर सामने से मिलें, कौन सा ऑप्शन सही है?
पुराने दोस्त से बात करने के लिए अगर पॉसिबल हो, तो मिलकर बात करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।