नवजात और छोटे बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक होती है। ऐसे में उनकी स्किन की देखभाल करते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर नहलाने के तरीके, पानी के तापमान और मॉइश्‍चराइजर इस्‍तेमाल करने के तरीकों में बहुत ध्‍यान देने की जरूरत होती है। कई बार अनजाने में माता-पिता ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे बच्चे की त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्‍टर गरिमा अग्रवाल के अनुसार, अगर आप भी अपने बच्चे की त्वचा को मुलायम और मॉइश्‍चराइज रखना चाहती हैं, तो बेबी बाथ के दौरान इन बातों को जरूर ध्यान में रखें।

बहुत गर्म पानी से बच्‍चों को न नहलाएं

सर्दियों में माता-पिता अक्सर बच्चों को गर्म पानी से नहलाते हैं, लेकिन बहुत गर्म पानी उनकी नाजुक त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर सकता है। इससे त्वचा रूखी महसूस हो सकती है। इसलिए बच्चे को नहलाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। सबसे पहले पानी का तापमान अपनी कलाई या कोहनी से जांच लें। ध्‍यान रखें कि पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही ठंडा।

नहलाने के बीच बहुत लंबा गैप न रखें

हमेशा बच्‍चों की साफ-सफाई के लेकर सतर्क रहें। यहां पर बच्‍चे को नहलाने की फ्रीक्वेंसी बच्चे की उम्र, मौसम और जरूरत के हिसाब से तय होनी चाहिए। हर बच्चे को रोज पूरे शरीर का स्‍नान कराना जरूरी नहीं है, लेकिन चेहरे, गर्दन, हाथों और डायपर एरिया की नियमित सफाई करें। कुछ बच्चों की सेहत को ध्‍यान में रखते हुए हर 2-3 दिन में नहलाना पर्याप्त है। मौसम और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही रूटीन सेट करें।

मॉइश्‍चराइजर लगाना न भूलें

बच्चे को नहलाने के बाद त्वचा को मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं। त्वचा पूरी तरह सूखने से पहले उपयुक्त बेबी मॉइश्‍चराइजर लगाना अच्छा रहता है। इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। मॉइश्‍चराइजर चुनते समय ऐसा प्रोडक्ट लें, जो खासतौर पर बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए बनाया गया हो।

बच्चे की त्वचा के लिए कैसा हो मॉइश्‍चराइजर?

बेबी मॉइश्‍चराइजर खरीदते समय उसकी सामग्री और फॉर्मूले पर ध्यान देना जरूरी है। हमेशा ऐसा लोशन चुनें, जो त्वचा पर हल्का महसूस हो और बच्चे की स्किन को आरामदायक नमी दे। ऐसा लोशन इस्‍तेमाल कर सकती हैं जिसमें एलोवेरा, नारियल तेल, दूध और प्रोटीन शामिल हो।

जानें किन चीजों से बने मॉइश्‍चराइजर बच्‍चों के लिए होते हैं उपयुक्‍त? 

बच्‍चों की स्किन बहुत डेलीकेट और नरम होती है। ऐसे में हमेशा मॉइश्‍चराइजर उनके अनुसार ही लें। आप इन चीजों से बना मॉइश्‍चराइजर यूज कर सकती हैं।

  • एलोवेरा और नारियल तेल-इसके फॉर्मूले से बना मॉइश्‍चराइजर त्वचा की देखभाल के लिए बेहतर माना गया है।
  • लाइटवेट मॉइश्‍चराइजर- ऐसा लोशन का हल्का होने के साथ त्वचा को नरम और आरामदायक महसूस कराता है।

हमेशा पैराबेन्स, सल्फेट्स, मिलाए गए फ्रेगरेंस और मिनरल ऑयल से बने बेबी केयर प्रोडक्‍ट ही यूज करें। ये डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड होने चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।