खाना बनाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है जिससे खाने का स्वाद बढ़े। हमारी कई छोटी-छोटी गलतियां खाने का स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगाड़ सकती हैं। कभी आपकी ग्रेवी पतली हो जाती है, तो कभी इडली सॉफ्ट नहीं बन पाती है। यही नहीं कई बार जब आप बबीना प्याज-लहसुन की ग्रेवी बनाने के बारे में सोचती हैं, तो ये ग्रेवी भी परफेक्ट नहीं बन पाती है। ऐसे में दादी-नानी के पुराने देसी नुस्खे आज भी आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकते हैं। ये आसान किचन टिप्स न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं, बल्कि आपकी कुकिंग को भी आसान बना सकते हैं। चावल को ज्यादा सफेद और खिला-खिला बनाने से लेकर राजमा जल्दी गलाने तक, हर समस्या का आसान समाधान इन नुस्खों में छिपा है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही पारंपरिक किचन हैक्स, जो आपके खाने को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
नुस्खा : 1
ग्रेवी गाढ़ी कैसे बनाएं...
बिना प्याज-लहसुन की ग्रेवी बनाती हूं पर वह गाढ़ी नहीं हो पाती। इनके लिए क्या तरीका अपनाएं?
दादी-नानी का नुस्खा : ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इसमें 3 टेबलस्पून बेसन को खुशबू आने तक पकाएं। इसके अलावा आप इसमें सत्तू भी मिला सकती हैं। इससे ग्रेवी तो गाढ़ी होगी, साथ ही टेस्टी भी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिना प्याज और टमाटर के गाढ़ी करें ग्रेवी, ये हैं आसान तरीके
नुस्खा : 2
घर पर इडलियां बनाती हूं, तो वह हार्ड बनती हैं। कई तरीके आज़माएं पर इडलियां बाज़ार जैसी सॉफ्ट बनाने के लिए क्या करें?
दादी-नानी का नुस्खा: एक कप नारियल पानी में दो ब्रेड और एक चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें। इसे इडली के घोल में मिलाने से खमीर अच्छा उठता है। इससे इडलियां सॉफ्ट बनेगी।
यह भी पढ़ें- Thick Gravy: क्या आपको पता है 1/2 कप चावल का पानी सब्जी में डालने से क्या होगा?
नुस्खा : 3
घर में चावल बनाते समय उसका रंग सफेद नहीं रहता। ऐसे में चावल का सफेद रंग रखने के लिए क्या करें?
दादी-नानी का नुस्खा : चावल पकाते समय पानी के साथ नींबू का रस मिलाने से चावल अधिक खिले-खिले, सफेद व टेस्टी बनते हैं।
नुस्खा : 4
राजमा या उड़द दाल बनाते समय उसमें कई सीटियां लगानी पड़ती हैं?
दादी-नानी का नुस्खा : राजमा या उड़द की दाल बनाने के लिए पानी में उबालते समय नमक नहीं डालें। ऐसा करने से राजमा या उड़द जल्दी पकेगी। नमक को आप राजमा या उड़द गलने के बाद डालें।
तंदूरी चपाती को नर्म बनाने के लिए आटा लगाते समय उसमें थोड़ा दही मिला दें और गुनगुने पानी से आटा लगाएं। तंदूरी चपाती सॉफ्ट और क्रिस्पी बनेंगी।
प्रस्तुति : गीतांजलि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com, magnific.com
