महिलाओं को अलग-अलग खान-पान बहुत पसंद होता है। ऐसे में वह हर तरह की खाने की चीजे एक्सप्लोर करना बहुत पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ अच्छा खाने का सोच रही हैं, लेकिन क्या बनाएं आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप झारखंड का फेमस फेमस धुस्का और छिलका रोटी घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खबर में इस खास रेसिपी के बारे में।

ऐसे बनाएं धुस्का और छिलका रोटी

अगर आप भी एक जैसा खाना खाकर बोर हो गई हैं और अब कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो रेसिपी को लेकर कंफ्यूज होने के बजाय आप झारखंड की फेमस डिश को ट्राई कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, फेमस धुस्का और छिलका रोटी की। यह झारखंड में ही नहीं, बल्कि दिल्ली, हरियाणा साइड के लोगों के बिच भी काफी पसंद आ रही है। आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी।

धुस्का बनाने के लिए सामग्री

  • चावल
  • तुअर दाल और उड़द दाल
  • कच्चा आलू और नमक
  • हरी मिर्च और अदरक
  • पुदीना और हरा धनिया
  • जीरा, हींग और हल्दी

धुस्का बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दोनों दालों को रातभर के लिए भिगो दें।
  • दूसरे दिन सुबह इसका पानी अलगकर इसे मिक्सर जार में पीसकर बैटर तैयार कर लें।
  • मिक्सर में आप दाल के अलावा कच्चा आलू, नमक, हरी मिर्च, अदरक, पुदीना, हरा धनिया और हल्दी मिला दें।
  • अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • गर्म तेल में थोड़े थोड़े दाल-चावल के इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर तलें।
  • धुस्का को कड़ाही में डालने के बाद इसे तब तक डीप फ्राई करें, जब तक इसका रंग सुनहरा न हो जाए।
  • अब आपके नाश्ते के लिए गर्मागर्म धुस्का तैयार हो चुका हैं।
  • इन्हें आलू की सब्जी या किसी अन्य रसदार सब्जी के साथ परोसा जा सकता है।

छिलका रोटी बनाने के लिए सामग्री

  • चावल का आटा
  • सूखी लाल मिर्च
  • दही और लहसुन
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • कढ़ी पत्ता और नमक
  • घी

छिलका रोटी बनाने का तरीका

  • चावल के आटे में नमक, दही, भुनी हुई लहसुन और सूखी लाल मिर्च के साथ पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें।
  • अब इस घोल में ऊपर से थोड़ा हरा धनिया मिला दें।
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवे को गर्म कर घी डालकर कड़छी की मदद से इस घोल को तवे पर डालें।
  • आप इसे डोसे के घोल की तरह फैला दें और अच्छी तरह पका लें।
  • जब यह हल्का सुनहरा हो जाएं, तो इस पर घी लगाएं और धीरे से पलट दें।
  • दोनों तरफ से सेकने के बाद आप इसे बर्तन में निकाल लें।
  • अब आपकी छिलका रोटी बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाएं 'गुजराती पनकी', स्वाद ऐसा की डोसा-इडली सब जाएंगी भूल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific/instagram/paramjeet