मीठे की क्रेविंग हर किसी को कभी भी होने लग जाती है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं खाना खाने के बाद या पीरियड्स के दौरान मीठा खाना पसंद करती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं बाजार की मिठाईयां अवॉयड करती हैं और वे घर पर ही कुछ अच्छा बना लेती हैं। अब आप एक जैसी मिठाई खाने के बजाय घर पर रहकर गुजरात की फेमस स्वीट डिश को बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

घर पर ऐसे बनाएं गुजरती स्वीट डिश

अगर आप भी अपनी फैमिली वालों को खिलाने के लिए घर पर ही कोई खास मीठी चीज तैयार करना चाहती हैं, लेकिन क्या बनाएं इस बात को लेकर परेशान हैं, तो अब आप टेस्टी गुजराती फेमस स्वीट डिश दूध पाक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। आप इसे कम समय में और कम खर्च में तैयार कर घर वालों को खुश कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

दूध पाक बनाने के लिए सामग्री

  • दूध और चावल
  • देसी घी
  • दूध मसाला
  • इलायची पाउडर
  • केसर के धागे
  • चारोली और ड्राई फ्रूट्स

दूध पाक बनाने का तरीका

  • दूध पाक बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को कुकर में रखकर पका लें।
  • इसमें आप थोड़ा घी भी मिक्स कर दें।
  • जब चावल हो जाएं, तब दूसरी तरफ दूध को अच्छी तरह उबाल लें।
  • अब इस दूध में पके हुए चावल डाल दें।
  • थोड़ी देर तक इसे गैस पर पकाते रहे और दूध को थोड़ा गाढ़ा कर लें।
  • अब इसमें चीनी, चारोली, इलाइची पाउडर और केसर के धागे डाल दें।
  • अच्छी तरह इसे मिलाएं और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर आप इसे सर्व कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप दूध पाक बनाएं, तो सभी सामग्री क्वांटिटी के हिसाब से लें। दूध पाक बनाते वक्त आपको ध्यान देना है की चावल ज्यादा गीले हो जाएं और दूध जल ना जाएं। अगर आप इसे रबड़ी की तरह खाने का मजा लेना चाहती हैं, तो दूध ज्यादा लेकर आप दूध को थोड़ा फेंट सकती हैं। इससे स्वाद और अच्छा आएगा। आप चाहें, तो इसमें जायफल भी मिला सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सावन व्रत के लिए बनाएं केले से ये स्वीट डिशेज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific