Aam Ki Guthli Ki Sabzi: गर्मियों में आम खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी कुछ अलग तरह से आम खाने का मन होता है, तो हम अक्सर कुछ नई रेसिपी बनाते हैं। इस बार आप आम से नहीं उसकी गुठली से सब्जी को तैयार करें। गुठली की सब्जी सुनने में अजीब लगती है, लेकिन यह खाने में काफी टेस्टी होती है। आइए बताते हैं आप किसी तरह से आम की गुठली की सब्जी को बना सकती हैं? साथ ही इसे बनाने में समय कितना लगता है। आपको आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं।

आम की गुठली की सब्जी बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको आम की गुठली को पहले पानी से धो लेना है।
  • फिर इसे धूप में 1 से 2 दिन अच्छे से सूखा लें। जबतक ये खूखकर सख्त न हो जाए।
  • जब ये सूख जाए तो इसे अच्छे से तोड़कर अंदर का बीज निकाल लें।
  • इसके बीज में लगे छिलके को साफ कर लें। आपको हर एक गुठली के साथ यही करना है।
  • जब आप इसे छील लें, तो इसे बारीक टुकड़ों में कांट लें।
  • फिर इसे 2 से 3 बार पानी में नमक डालकर वॉश करना है।
  • इसके बाद इसे कुकर में डालकर 1 से 2 सीटी लगा लें, ताकि ये गल जाए।
  • जब ये उबल जाए, तो इसे ठंडे पानी से 1 से 2 बार साफ कर लें।

आम की गुठली की सब्जी करें रेडी

  • जब आपकी आम की गुठली के बीज अच्छे से उबल जाएं, तो एक पैन लें।
  • इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
  • इसमें आप ऐड करें राई, जीरा, हींग और करी पत्ता ऐड करें।
  • अच्छे से पकाएं। फिर इसमें बीज को डालें।
  • अब इसमें सारे जरूरी मसालों को ऐड करें।
  • इसे अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे धनिया के साथ कंप्लीट करें।
  • इसके बाद इसे गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।
 

इस तरह से आपकी आम की गुठली की सब्जी रेडी हो जाएगी। इस सब्जी को खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। साथ ही इसे खाने के बाद आप हर बार इसे जरूर बनाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Lal Masoor Daal Ki Sabzi Recipe: इस बार आप घर पर बनाएं लाल मसूर दाल की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएं सभी; जानें रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik