कोल्ड कॉफी पीना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कई लोग स्पेशल कॉल्ड कॉफी पीने के लिए मार्केट जाते हैं, क्योंकि वह घर पर ऐसी कॉफी नहीं बना पाते। झागदार, ठंडी और क्रीमी कोल्ड कॉफी न सिर्फ गर्मी से राहत देती है, बल्कि इसका स्वाद भी मन को सुकून देता है। खाने-पीने के शौकीन लोग इसका अहसास समझ सकते हैं। यही कारण है कि वह घर पर भी कोल्ड कॉफी बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि आखिर उनकी कोल्ड कॉफी मार्केट जैसी क्यों नहीं बन रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोल्ड कॉफी बनाते समय आप क्या गलतियां कर रही हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कॉफी की मात्रा का सही न होना

कोल्ड कॉफी बनाते समय कॉफी की मात्रा का सही होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। कई लोग एक बड़े गिलास में केवल आधा या 1 चम्मच ही कॉफी डालते हैं, जिससे इसका स्वाद बाहर जैसा नहीं लगता। 1 बड़े गिलास कॉफी के लिए आपको लगबग 2 चम्मच कॉफी पाउडर लेनी चाहिए। ध्यान रखें कि चम्मच बहुत ज्यादा बड़ी न हो। अगर स्ट्रॉन्ग फ्लेवर पसंद है तो मात्रा थोड़ी बढ़ा सकती हैं।

कॉफी का घोल तैयार न करना

सीधा दूध में डालकर कॉफी बनाएंगी, तो यह मार्केट जैसा टेस्ट नहीं देने वाला। इसके लिए पहले आपको कॉफी को 2 से 3 चम्मच दूध में डालकर अच्छे से मिलाना होगा। आप चाहें, तो मिक्सी में पहले इसका गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद इसमें दूध डालकर मिक्सी घुमाएं। ध्यान रखें कि ठंडे दूध से कॉफी ज्यादा क्रीमी बनती है।

इसे भी पढे़ं- बार-बार आम उबालने का झंझट खत्म, एक बार बनाएं 'आम पन्ना' का यह गाढ़ा सीरप; हफ्ते भर कर सकते हैं स्टोर

अच्छे से ब्लेंडिंग नहीं करना

एक से 2 बार घुमाने से कॉफी अच्छी नहीं बनती। आपको कम से कम 1-2 मिनट तक ब्लेंड करना चाहिए। आप इसे जितना ज्यादा मिक्स करें, यह उतना ही टेस्टी और क्रीमी बनेगी। यह कॉफी बनाने का सबसे जरूरी पार्ट होता है, जिसे लोग फॉलो नहीं करते। कोल्ड कॉफी बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए आपको।

आइस क्यूब जरूर डालें

बिना आइस क्यूब के कॉफी बाहर जैसी कैसे लगेगी। बर्फ कम होने स्वाद फीका लगता है। कोल्ड कॉफी बना रही हैं, तो इसका ठंडा होना जरूरी है। इससे स्वाद फीका लगता है, इसलिए बर्फ डालें, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- 7 Day Meal Plan: रोज-रोज 'क्या बनेगा' के सिरदर्द से चाहिए छुट्टी? वर्किंग वुमन्स के लिए बेस्ट है ये वीकली डिनर प्लान

इसके अलावा फुल-फैट दूध की जगह टोंड दूध इस्तेमाल न करें। फुल क्रीम दूध से ही कॉफी अच्छी बनती है। साथ ही आप इसमें हल्का चॉकलेट भी मिला लें, क्योंकि इससे फ्लेवर और भी अच्छा आता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific