आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टाटर फिल्म 'अल्फा' आज ( 3 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब फाइनली यह थियेटर्स में आ चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन भी हैं। कुछ दिन पहले जब इस फिल्म का ट्रेलर हुआ था, तो यूजर्स ने उसमें कई कमियां निकाल दी थीं। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो चलिए आपको बताते हैं कि ऑडियंस इसके बारे में क्या कह रही है? यह स्पाई थ्रिलर अल्फा कैसी है और इसे लेकर एक्स (ट्विटर) पर फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं, क्रिटिक्स ने इसे क्या रेटिंग दी है, चलिए आपको बताते हैं।
'अल्फा' की कहानी में नहीं है दम
'अल्फा' को लेकर लंबे समय से बज था लेकिन अब रिलीज के बाद ज्यादातर फैंस इसकी कहानी को कमजोर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म की कहानी बेकार है, लेकिन एक्शन सीक्वेंस अच्छे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई हैं। अनिल कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग अच्छी है, शरवरी वाघ ने ठीक-ठाक काम किया है, लेकिन आलिया ने फिल्म में निराश किया है।
मास्टरपीस है आलिया भट्ट की 'अल्फा'
आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म को कई यूजर्स शानदार भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म मास्टरपीस है और इसकी कहानी आपको आखिर तक बांधे रखती है। इसमें कई शानदार ट्विस्ट है और ऋतिक रोशन ने भी कमाल का काम किया है।
'अल्फा' की एडिटिंग है जबरदस्त
कुछ यूजर्स ने एक्स पर लिखा कि 'अल्फा' में एडिटिंग और वीएफएक्स बहुत शानदार हैं। फिल्म में काफी कॉन्सेप्ट हॉलीवुड मूवीज से लिए गए हैं, लेकिन यह आपको बोर नहीं करेगी।
स्पाई यूनिवर्स की फिल्में कर रही हैं निराश
इस फिल्म को देखकर एक यूजर ने लिखा कि आखिर वाईआरएफ की फिल्मों को क्या हो गया है, क्यों इन फिल्मों में एक सी ही कहानी होती है और क्यों ये रॉ को लोगों को देशद्रोही के रूप में दिखाते हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग दमदार है, लेकिन कहानी एकदम बेकार है।
आलिया भट्ट को नहीं करनी चाहिए एक्शन फिल्में
'अल्फा' देखकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तो यह तक कह डाला कि आलिया को एक्शन फिल्में करनी ही नहीं चाहि्ए क्योंकि ये उन्हें सूट नहीं करती हैं। वो इस कैरेक्टर में खुद को नहीं ढाल पाई हैं। फिल्म की कहानी एकदम बेतुकी है और जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे आपको गुस्सा और इरिटेशन महसूस होने लगती है।
यह भी पढ़ें- Alpha Trailer X Reactions: 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में छा गईं आलिया और शरवरी, फैंस को पसंद नहीं आईं ये बातें
फिल्म क्रिटिक ने 'अल्फा' को बताया कमजोर
मशहूर मूवी क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अल्फा को एक कमजोर फिल्म बताया है। उन्होंने अपने रिव्यू में कहा कि यह वाईआरएफ की सबसे कमजोर फिल्म बताया है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स कमाल के हैं। आलिया भट्ट ने काफी कोशिश की है, लेकिन ऐसे रोल में फिट नहीं बैठ रही हैं। शरवरी को बैकग्राउंड में ही रखा गया है।अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अपने-अपने रोल में अच्छा काम किया है। ऋतिक रोशन का कैमियो जबरदस्ती का लगता है और बिल्कुल काम नहीं कर रहा है।
क्या है 'अल्फा' की कहानी?
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। फिल्म की कहानी देशभक्ति, रॉ, रिवेंज और फैमिली ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती है। आलिया भट्ट के कैरेक्टर का नाम सीता है और बॉबी देओल उनके पिता की भूमिका में हैं। वहीं शरवरी, अनिल कपूर की बेटी हैं। कारगिल युद्ध से कहानी शुरू होती है और फिर कई ट्विस्ट और टर्न्स के साथ आगे बढ़ती है, जिसे देखने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा।
यशराज की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं। देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलेगी? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
