Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

Alpha BO Day 1 Prediction: आलिया भट्ट की फिल्म क्या बॉक्स ऑफिस पर तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड? पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'अल्फा' कल यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी बज है। ऐसे में उम्मीद है कि वाईआरएफ यूनिवर्स की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
Updated:- 2026-07-02, 12:57 IST
image

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'अल्फा' कल यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म है और यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड मूवी है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। इसकी एडवांस बुकिंग जोरो-शोरो से हो रही है और प्री सेल में फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले किन फिल्म कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'अल्फा'?

सैकनिल्क की रिपोर्ट और ट्रेड एनालिस्ट के शुरुआती अनुमानों की मानें तो आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' 5-7 करोड़ के बीच में बॉक्स ऑफिस पर खाता खोल सकती है। हालांकि, अगर फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलते हैं, तो यह आंकड़ा डबल डिजिट में भी पहुंच सकता है यानी फिल्म 10 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

बात अगर एडवांस बुकिंग की करें, तो फिल्म ने अब तक (2 जुलाई की दोपहर तक) लगभग 1.52 करोड़ की कमाई कर ली है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी पहले दिन के कलेक्शन पर अच्छा असर पड़ सकता है।

अब तक सुपरहिट रहा है स्पाई यूनिवर्स का फॉर्मूला

यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। बात चाहें 'एक था टाइगर' की हो, 'टाइगर जिंदा है' की हो या 'वॉर', 'वॉर 2' और 'पठान' की, इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, 'धुरंधर' के रिलीज के बाद ऑडियंस का इस तरह की फिल्मों को देखने का नजरिया बदल गया है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है, ऐसे में इसे ऑडियंस पसंद करती है या नहीं, यह देखने लायक होगा।

यह भी पढ़ें- क्या 'अल्फा' की वजह से अटक गई शाहरुख की 'पठान 2'? स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद भी इस वजह से हो रही है देरी

फिल्म को हिट करवा सकती हैं ये बातें

जैसा हमने जिक्र किया कि यह स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है। ऐसे में यह बात फिल्म के लिए एक्स फैक्टर भी साबित हो सकती है। फिल्म में आलिया और शरवरी दोनों ने बेहतरीन काम किया है। बॉबी देओल भी काफी शानदार नजर आ रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

 फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसकी झलक ट्रेलर में नजर आई थी और जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला था। कहानी 'सीता' (आलिया भट्ट) नाम की एक लड़की की है, जिसे उसके पिता (बॉबी देओल) बचपन से ही एक खतरनाक एजेंट बनने की ट्रेनिंग दे रहे हैं और उसके 18वें बर्थडे पर उसे एक सीक्रेट मिशन के बारे में बताते हैं और फिर कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न आते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Alpha Trailer X Reactions: 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में छा गईं आलिया और शरवरी, फैंस को पसंद नहीं आईं ये बातें


यशराज की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करेगी या सुस्त साबित होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।