Alpha OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म, जानें कहां देखें?

आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी। फिल्म को लेकर काफी बज था, लेकिन जब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म थियेटर्स में उतरी, तो पहले दिन ही इसके पसीने छूट गए। 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई और वर्ल्डवाइड 98.62 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर सिमट गई। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं?
Alpha OTT Platform और रिलीज डेट की पूरी जानकारी
फिल्म 'अल्फा' आज 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब थियेटर रिलीज के लगभग 2 महीने बाद यह ओटीटी पर आ चुकी है। सिनेमाघरों में इसे कुछ खास रिस्पॉन्स मिला था, ऐसे में देखना होगा कि ओटीटी पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है?
View this post on Instagram
Alpha की कहानी क्या है और फिल्म में कौन-कौन से स्टार्स हैं?
'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है और पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार नजर आया था और बॉबी देओल व अनिल कपूर अहम रोल में थे। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी था। इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया था और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। इसकी कहानी एक विशेष 'अल्फा सीरम' और इंडियन सेना से सीक्रेट मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। कर्नल विक्रांत कौल (अनिल कपूर) की पत्नी जानकी प्रेग्नेंट होती है और वह इस सीरम का इस्तेमाल उसे बचाने के लिए करते हैं, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाते हैं। इसके बाद कौल की बेटी, जिसका नाम 'सीता' (आलिया भट्ट) होता है, उसे फतेह अपने साथ ले जाता है और एक खतरनाक सुपर-सोल्जर के तौर पर ट्रेन करता है। बाद में पता चलता है कि सीता की एक जुड़वां बहन 'दुर्गा' (शरवरी वाघ) है, जो स्पेन में पली-बड़ी है। बाद में इन दोनों के रास्ते कैसे टकराते हैं और कैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।
यह भी पढ़ें- Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की फिल्म की कमजोर शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया था 'अल्फा' का जादू
'अल्फा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म को ऑडियंस ने सिरे से नकार दिया था और क्रिटिक्स ने भी इसे खराब रिव्यूज दिए थे। 34 सितारों की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से इसे कड़ी टक्कर मिली थी और आलिया-शरवरी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- खराब रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है 'अल्फा', जानें तीसरे दिन की कितनी कमाई?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।