Alpha Trailer X Reactions: 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में छा गईं आलिया और शरवरी, फैंस को पसंद नहीं आईं ये बातें
-1781703357919.webp)
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टाटर फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ है। 2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में आलिया और शरवरी जमकर एक्शन करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और कुछ ही दिन पहले इसका टीजर भी सामने आया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद थी कि ट्रेलर को भी फैंस भरपूर प्यार देंगे। हालांकि, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के ट्रेलर को कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ट्रेलर को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और यूजर्स ने इसमें कई कमियां निकाल दी हैं। कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रेलर में सिर्फ एक कैमियो के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं है। चलिए आप भी इस ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए और ये भी जान लीजिए कि एक्स (ट्विटर) पर इसे लेकर फैंस क्या कह रहे हैं?
'अल्फा' का ट्रेलर हुआ रिलीज
यशराज फिल्म्स की तरफ ले आज आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह वाईआरएफ यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें फीमेल स्पाई लीड रोल में हैं। इस ट्रेलर में शानदार एक्शन है, रोमांच है और विजुअल्स भी काफी शानदार हैं। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तो फैंस को शिकायत थी कि शरवरी, टीजर में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन ट्रेलर में उनका धमाकेदार अंदाज साफ नजर आया है।
View this post on Instagram
फिल्म में आलिया का नाम सीता है और बॉबी देओल उनके पिता फतेह सिंह लखावत का रोल प्ले कर रहे हैं। अनिल कपूर रॉ के हेड कर्नल विक्रांत कौल का किरदार निभा रहे हैं। आलिया की स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है। फिल्म में शरवरी और आलिया के बीच कई फाइटिंग सीन्स भी हैं।
'अल्फा' के ट्रेलर को देखकर फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस
No Vision. No story. No creativity left. Same old copy-paste thing. No surprise either for the audience. #Alpha
— divya... (@itz_me_divya) June 17, 2026
'अल्फा' का ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- न कोई कहानी, न क्रिएटिविटी और न कोई विजन। वही पुरानी कॉपी-पेस्ट वाली बात। ऑडियंस के लिए फिल्म में कोई सरप्राइज नहीं है।
ट्रेलर में नहीं है कोई नई बात
Hmm, didn’t feel bad, ngl. Nothing extraordinary, but it’s good.
— Mrinank Debnath (@MnkandCinema) June 17, 2026
Secondly, either the trailer is smartly cut or the movie has less outdoor action because everything else looks visually good, but the outdoor scenes still give the same YRF green screen vibe.#Alpha pic.twitter.com/7fWr4dlkhe
एक यूजर ने 'अल्फा' के ट्रेलर के बारे में लिखा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। सब कुछ देखने में ठीक लग रहा है, लेकिन ट्रेलर में कुछ भी अलग या स्पेशल नहीं है।
धुरंधर का स्टाइल कॉपी करने की कोशिश हुई फेल
They tried to bring Dhurandhar style BGM but it is an obvious let down. If this works it will only be due to the presence of Alia and Sharvari. Other wise it is a typical YRF Spy Universe that hardly make sense.#Alpha
— Cricket Vibes_Arjav (@IamArjav) June 17, 2026
'अल्फा' के ट्रेलर को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि मेकर्स ने धुरंधर का स्टाइल कॉपी करने की कोशिश की है, लेकिन वो बुरी तरह फेल हुए हैं। अगर ये मूवी हिट होती है, तो आलिया और शरवरी की वजह से होगी वरना फिल्म में कोई सेंस नहीं है।
ऋतिक रोशन के कैमियो को मिल रहा है प्यार
• 🚨🚨🚨Alpha Official Trailer Out!!!🚨🚨🚨🎬 Movie 🍿 July 3rd.2026, Only In Theatres 🎞️ #alpha
— MICROSOFT DRIVE 1 (@microsoftdrive1) June 17, 2026
• #YRFSpyUniverse #akshayewidhani #AdityaChopra #ShivRawail #HrithikRoshan
• #aliaabhatt #Sharvari #AnilKapoor #BobbyDeol
• #trending #viral #india #trend #viralchallenge pic.twitter.com/MWh2h4NsZV
'अल्फा' के ट्रेलर में फैंस को ऋतिक रोशन की आंखे नजर आई हैं और फैंस का कहना है कि बस यही फिल्म का एक्स-फैक्टर होगा। लोगों का कहना है कि शरवरी, आलिया और बॉबी देओल नहीं, बल्कि ऋतिक का कैमियो फिल्म की जान होगा। हालांकि, कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि मेकर्स को फिल्म की स्क्रिप्ट पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने कैमियो को भी सरप्राइज नहीं रखा।
यह भी पढ़ें- क्या 'कल्कि 2898 AD' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी आलिया भट्ट? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें- Alpha Teaser Review: 'अल्फा' का टीजर हुआ रिलीज, आलिया का एक्शन अंदाज जीत लेगा दिल; फैंस बोले- 'शरवरी कहां हैं?'
यशराज की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, ट्रेलर को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जितनी शायद मेकर्स को उम्मीद रही होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।