What is Japanese 3-3-3 Walking Formula: क्या आप भी बिना जिम जाए और घंटों पसीना बहाए खुद को फिट और स्लिम रखना चाहती हैं? जापानी लोग अपनी स्लिम बॉडी और फ्लैट पेट के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। इसके पीछे वहां के लोगों का खानपान तो एक वजह है ही, साथ ही डेली रूटीन भी बहुत खास है। जापानी 3-3-3 वॉकिंग मेथड (Japanese 3-3-3 Walking Method) एक समय सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। यह बिना किसी कसरत के मेटाबॉलिज्म को तेज करने और फैट बर्न करने में मदद करता है। आइए जानते हैं क्या है यह तरीका और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।
क्या है जापानी वॉकिंग मेथड? (What is Japanese 3-3-3 Walking Method)
वेबमेड (WebMD) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापानी वॉकिंग मेथड को 'इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग' (IWT) भी कहा जाता है। इसमें धीमे और तेज स्पीड से चलना होता है। आपको 3 मिनट तक धीमे चलना होगा और फिर अगले 3 मिनट तेज रफ्तार से चलना होता है। इस साइकिल को कुल 5 बार रिपीट करना पड़ता है, जिससे टोटल समय 30 मिनट का होता है।
जापान के वैज्ञानिकों ने दशकों पहले ही इस पर रिसर्च कर लिया था। रिसर्च बताती है कि हफ्ते में कम से कम चार दिन ऐसा करने से आपकी एरोबिक फिटनेस सुधरती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और मसल्स में ताकत आती है।
image credit-magnific
जापानी वॉकिंग के फायदे (Japanese 3 3 3 Walking Benefits)
वजन कम करने वाले लोगों के लिए जापानी 3-3-3 वॉकिंग बहुत फायदेमंद हैं। इसे रोजाना करने से वजन के अलावा भी शरीर को बहुत से लाभ होते हैं।
- सामान्य वॉक की तुलना में इसमें ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जब हम कसरत करते हैं, तो मेहनत करने से ज्यादा एनर्जी खर्च होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
- यह तरीका पैरों की मसल्स को मजबूत बनाता है, जिससे आपकी बॉडी का बैलेंस और तालमेल बेहतर होता है।
- स्पीड बढ़ाने से शरीर को एक नया चैलेंज मिलता है, जो कम समय में ही आपकी फिटनेस कैपेसिटी को बढ़ा देता है।
- तेज और धीमी स्पीड के अंतराल से दिल तेजी से पंप करता है, जिससे ब्लड वेसल का काम सुधरता है और ब्लड प्रेशर कम होता है।
- साथ ही, मांसपेशियों के ज्यादा सक्रिय होने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी आसानी होती है।
- ताजी हवा, धूप और नेचुरल माहौल में यह वॉक करने से मानसिक तनाव दूर होता है और मूड फ्रेश रहता है।
जापानी वॉकिंग करने का सही तरीका
इस तरीके को आजमाने के लिए आपको किसी महंगे उपकरण की जरूरत नहीं है। बस आपके पास आरामदायक कपड़े, अच्छे जूते और एक घड़ी या टाइमर होना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसे कैसे करें।
- अपनी मसल्स और जोड़ों को तैयार करने के लिए कुछ मिनट धीमी वॉक से शुरुआत करें।
- फिर अपनी स्पीड बढ़ाएं और 3 मिनट तक तेज चलें (इसमें आपकी स्पीड 70% होनी चाहिए, जिसमें आप हांफ रहे हों लेकिन बातचीत कर सकें)।
- इसके बाद 3 मिनट के लिए स्पीड धीमी कर लें (लगभग 40% स्पीड के साथ, जो एक नॉर्मल गति हो)।
- इस साइकिल को कुल 5 बार दोहराएं ताकि टोटल समय 30 मिनट हो जाए।
- लास्ट में कुछ मिनट धीमी वॉक और हल्की स्ट्रेचिंग के साथ खत्म करें।
- यदि आपके पास एक साथ 30 मिनट नहीं हैं, तो आप इसे पूरे दिन में तीन बार 10-10 मिनट के सेशन में भी बांट सकती हैं।
image credit-magnific
सामान्य वॉक से क्यों अलग है जापानी वॉकिंग?
सामान्य वॉक में हम आमतौर पर नॉर्मल स्पीड में चलते हैं। वहीं, जापानी वॉकिंग में आप अपनी मसल्स, हार्ट और फेफड़ों को चैलेंज देने के लिए स्पीड बदलती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- इन आसान टिप्स से आप बढ़ा सकती हैं वॉकिंग स्टैमिना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- magnific
