फ‍िटनेस की बात हो और मंद‍िरा बेदी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। 50 की उम्र पार करने के बाद भी मंद‍िरा अपनी फ‍िटनेस और एनर्जी से हर क‍िसी को हैरान कर देती हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके कई वीड‍ियोज वायरल होते रहते हैं। उनकी टोन्‍ड बॉडी और स्‍ट्रॉन्‍ग एब्‍स को देखकर हर कोई जानना चाहता है क‍ि वो आख‍िर ऐसा क्‍या करती हैं ज‍िससे इतनी फ‍िट हैं।

आपको बता दें क‍ि हाल ही में मंद‍िरा बेदी ने इंस्‍टाग्राम पर अपना एक एब्‍स वर्कआउट शेयर क‍िया है। इसमें वो जो एक्‍सरसाइज कर रही हैं, उससे पेट और कोर मसल्‍स मजबूत बनते हैं। अगर आप भी मंद‍िरा बेदी जैसे टोन्‍ड एब्‍स पाना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

सीटेड रश‍ियन ट्व‍िस्‍ट (Seated Russian Twist)

ये एक्‍सरसाइज स्‍ट्रॉन्‍ग कोर के लिए अच्‍छी मानी जाती है। इसमें बैठकर शरीर को दाएं और बाईं तरफ घुमाया जाता है। ये एक्‍सरसाइज पेट के किनारों के मसल्‍स को एक्‍ट‍िव करती है। साथ ही शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

टो टचस (Toe Touches)

इस एक्सरसाइज में पैरों को ऊपर उठाकर हाथों से पंजों को छूने की कोशिश की जाती है। इससे पेट का जो ऊपरी हिस्सा है, वहां के मसल्‍स पर अच्छा असर पड़ता है। साथ ही ये पैरों पर भी काम करता है।

यह भी पढ़ें- 71 की उम्र में ऋतिक रोशन की मां कैसे द‍िखती हैं इतनी फ‍िट? जानें सीक्रेट

स्‍लो बाइसि‍कल (Slow Bicycle)

ये एक्सरसाइज दि‍खने में भले ही बहुत आसान लगती है, लेक‍िन धीरे-धीरे करने पर इसका असर ज्यादा होता है। इसमें साइकिल चलाने जैसी मूवमेंट की जाती है। इससे पेट के मसल्‍स मजबूत होते हैं और बॉडी भी शेप में आती है।

डेड बग (Dead Bug)

इस एक्सरसाइज का नाम भले ही थोड़ा अलग लग रहा हो, लेकिन ये कोर को मजबूत बनाने के लिए की जाती है। इसमें पीठ के बल सीधा लेटकर हाथ और पैरों को धीरे-धीरे हवा में चलाना होता है। इससे पेट और कमर की मसल्‍स पर काम होता है।

यह भी पढ़ें- Pregnancy में क्यों करनी चाहिए Kegel Exercise? डॉक्टर से जानें फायदे

डबल क्रंच (Double Crunch)

ये थोड़े एडवांस लेवल की एक्सरसाइज है। इसमें शरीर के ऊपर और नीचे वाले हिस्‍से को एक साथ मूव किया जाता है। इससे पेट के अलग-अलग हिस्सों पर एक साथ काम होता है। अगर आप शुरुआत कर रही हैं तो इसे धीरे-धीरे ही सीखें।

लेग रेज (Leg Raises)

लेग रेज एक्सरसाइज में पैरों को ऊपर उठाकर नीचे लाया जाता है। ये खासतौर पर पेट के नीचे वाले ह‍िस्‍से की मसल्‍स को एक्‍ट‍िवेट करता है।

यह भी पढ़ें- Juhi Chawla Fitness Secret: 58 की उम्र में भी जूही चावला कैसे दिखती हैं यंग? सामने आया फिटनेस सीक्रेट

सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, नियमितता भी जरूरी

मंदिरा बेदी की फिटनेस का सबसे बड़ा राज सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि उनकी नियमितता ही है। वो लगातार वर्कआउट करती हैं और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाती हैं। इसल‍िए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, हेल्‍दी डाइट लें और पर्याप्त नींद लें। इससे आप भी फिट रह सकती हैं।

ध्यान रखें ये बातें

  • किसी भी एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप जरूर करें।
  • शुरुआत में बहुत ज्‍यादा एक्‍सरसाइज न करें।
  • अगर कमर, घुटने या किसी समस्या से जूझ रही हैं, तो डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें।
  • शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।

तो अगर आप भी मंद‍िरा बेदी जैसे टोन्‍ड एब्‍स पाना चाहती ह‍ैं ताे मंद‍िरा बेदी से सीख ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram