बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) को देखकर अक्‍सर हम सभी के मन में यही सवाल आता है क‍ि आखि‍र 58 की उम्र में वो इतनी फ‍िट, एक्‍ट‍िव और फ्रेश कैसे नजर आती हैं। आज के समय में जहां लोग तनाव का श‍िकार हो रहे हैं, खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल से सेहत पर उनकी असर पड़ रहा है, वहीं, जूही चावला की लाइफस्‍टाइल वाकई हैरान करने वाली है।

हाल ही उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडि‍यो पोस्‍ट करके बताया क‍ि प‍िछले 20 सालों से एक आदत उनकी लाइफ का ह‍िस्‍सा बनी हुई है। इसी वजह से वो फ‍िज‍िकली और मेंटली फ‍िट हैं। आइए जानते हैं उनकी फ‍िटनेस के राज के बारे में-

20 साल से कर रही हैं योग

जूही चावला ने बताया कि वो पिछले 20 साल से नियमित रूप से योग कर रही हैं। हालांकि शुरुआत उनके लिए भी आसान नहीं थी। जब उन्होंने योग करना शुरू किया, तब कई आसन करते समय उनके शरीर में दर्द होने लगता था। कई बार तो वो साेच में पड़ जाती थीं क‍ि आख‍िर इसका फायदा क्‍या है? लेकिन अभ्यास करते-करते उन्‍हें पॉज‍िट‍िव रि‍जल्‍ट द‍िखने लगे।

शवासन से मिलता था सबसे ज्यादा सुकून

जूही ने ये भी बताया क‍ि योग सेशन में सबसे बाद में क‍िया जाने वाला शवासन उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता था। इससे उन्‍हें आराम भी म‍िलता था। समय के साथ योग उनकी लाइफस्‍टाइल का अहम हिस्सा बन गया।

सिर्फ शरीर नहीं, मन को भी मिलता है फायदा

जूही का कहना है क‍ि योग केवल शरीर को फिट रखने के लि‍ए ही नहीं है। इससे उन्‍हें मेंटल पीस भी म‍िलता है। अगर हम रोजाना योग करेंगे तो पॉज‍िट‍िवि‍टी बनी रहती है।

तनाव भरी जिंदगी में क्यों जरूरी है योग?

आजकल ज्यादातर लोग काम के दबाव, जिम्मेदारियों और भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान हैं। ऐसे में स्‍ट्रेस होना तो लाजमी है। अगर आपको अपनी लाइफ को स्‍ट्रेस फ्री बनाना है तो योग जरूर करना चाह‍िए। इससे आपको नई एनर्जी भी म‍िलती है।

फिटनेस के लिए जरूरी है नियमितता

जूही ने बताया क‍ि किसी भी फिटनेस रूटीन का फायदा तभी मिलता है, जब उसे लगातार किया जाए। सिर्फ कुछ दिनों तक योग या एक्सरसाइज करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अगर रोज थोड़ा समय निकालकर योग क‍िया जाए तो शरीर और मन दोनों को ही फायदा होगा।

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आप फ‍िट रहें तो योग को अपनी रूटीन का ह‍िस्‍सा बना लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram