ऐसे कई ऑफिस हैं, जो सैलरी टाइम पर नहीं देते। ऐसे में कम सैलरी वाले लोगों के लिए सैलरी लेट होने पर खर्च निकालना मुश्किल हो जाता है। जो लोग पूरी तरह सैलरी पर पर ही निर्भर होते हैं, वह हर महीने सैलरी से बचत नहीं कर सकते। वह अपनी सैलरी के हिसाब से ही घर का सारा बजट बनाते हैं। ऐसे में महीना खत्म होते-होते बिजली-पानी का बिल, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और दवाइयों के खर्चों के लिए पैसों की जरूरत होती ही है। वहीं कुछ लोग घर, गाड़ी या किसी भी दूसरे काम के लिए बैंक से लोन लेते हैं, जिसकी EMI की तारीख भी आ जाती है। आप भी अगर सैलरी लेट आने की वजह से खर्चों के लिए पैसे नहीं बचा पाती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बजट मैनेज करने के जरूरी टिप्स बताएंगे।
सैलरी लेट आने पर कैसे सेव करें हर महीने पैसे?
हर महीने सैलरी समय पर नहीं आती है, तो खर्चों को लेकर पहले ही प्लानिंग कर लेनी चाहिए। कैसे भी करके कुछ पैसे बचाने की कोशिश करें, ताकि आप उनका यूज अगले महीने कर पाएं। इससे आपको किसी से उधार लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
1- पूरे महीने का बजट लिखकर तैयार करें
पहले आप एक पेपर पर सभी खर्चों को लिख लें। इससे आपको पता चलेगा कि हर मीने किन चीजों पर पैसे खर्च करना सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे आप जरूरी खर्चों को निकालकर अन्य पैसे बचा सकती हैं।
इस लिस्ट में शामिल करें
- घर का किराया
- मोबाइल रिचार्ज
- बच्चों की फीस
- राशन
- ऑफिस आने-जाने का खर्च
- दवाइयां, अगर हर महीने चलती है।
- EMI
- बिजली और पानी का बिल
- गैस सिलेंडर का खर्च
2- जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों को अलग कर लें
हर महीने सैलरी लेट आती है, तो आपको उन खर्चों को अलग करना होगा, जिसके बिना आप महीने का खर्च निकाल सकती हैं। इसमें बाहर का खाना, ऑनलाइन शॉपिंग, बार-बार घूमना और ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन जैसी चीजों पर पैसे लगाने से बचें। पहले आप घर की जरूरी खर्चों पर पैसे लगाएं और बचे हुए पैसे अगले महीने के लिए सेव रखें। हर महीने आपको घर का रेंट और EMI भरने के पैसे जरूर सेव करने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हर साल सिर्फ 1 एक्स्ट्रा EMI भरकर बचाएं लाखों का ब्याज, समझें पूरा गणित
राशन खरीदते समय ध्यान रखें
राशन में उन चीजों पर पैसे लगाएं, जो कम बजट में ज्यादा दिनों तक चल सकते हैं। इसके लिए आप पूरे महीने की लिस्ट पहले ही बना लें। दाल, चावल, आटा और मसाले जैसी चीजों पर पैसे खर्च करें, क्योंकि यह सबसे जरूरी होते हैं। ऑनलाइन सामान खरीदें, क्योंकि आपको अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है।
- बिना मतलब की स्नैक्स और पैकेज्ड फूड पर पैसे न लगाएं।
- थोक में यानी एक साथ ज्यादा राशन खरीदने पर ज्यादा बचत होती है, इससे अगले महीने आपको राशन पर पैसे नहीं लगाने होंगे।
- खरीदारी से पहले घर में तेक करें कि क्या-क्या चीजें बची हुई हैं।
- ऑफर के चक्कर में बिना जरूरत की चीजें न खरीदें।
क्रेडिट कार्ड का यूज करने से बचें
सैलरी लेट आ रही है और आप बचत भी नहीं कर पा रही हैं, तो कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड का यूज बिल्कुल न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर महीने बिल जनरेट होता है, जिससे सैलरी लेट आने की वजह से आप भुगतान नहीं कर पाएंगी। सैलरी लेट होने पर कई लोग क्रेडिट कार्ड का यूज करने लग जाते हैं, जिससे अगले महीने खर्च निकालना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि सारा पैसा क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में चला जाता है।
इसे भी पढ़ें- 5 लाख जमा करें और हर महीने पाएं अच्छा रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में जानें
इन चीजों के अलावा लोगों को उधार लेने से भी बचना चाहिए। जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो, तब तक किसी से पैसे न लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि सैलरी आने पर आपको उसे पैसे वापस करने होंगे, जिससे सेविंग करना मुश्किल हो जाएगा। यह आदत धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Magnific
