Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:46 PM IST

Kitchen Budget Tips: रसोई के खर्च से हैं परेशान? इन आसान टिप्स से हर महीने बचाएं हजारों रुपये

महंगाई के दौर में रसोई का बजट संभालना एक चुनौती है, लेकिन स्मार्ट टिप्स से आप ₹10,000 के मासिक खर्च में से ₹2,000-₹3,000 बचा सकती हैं। ये हैक्स पैसे बचाने में मदद करेंगे।
Updated:- 2026-07-31, 12:55 IST
kitchen expenses tips in hindi

महंगाई के इस दौर में घर की रसोई का बजट संभालना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दूध, हरी सब्जियां, दालें और राशन जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अक्सर महिलाएं महीने के आखिर में यह सोचकर परेशान होती हैं कि सारा पैसा कहां खर्च हो गया। अगर आपकी रसोई का मासिक खर्च लगभग ₹10,000 है, तो थोड़ी सी समझदारी और सही योजना बनाकर आप इसमें से ₹2,000 से ₹3,000 तक आसानी से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं, किचन बजटिंग हैक्स, जो स्वाद और सेहत से समझौता किए बिना आपके पैसे बचाएंगे। इसके लिए हमने आरएसएम के चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए हिमांशु गोयल से बात की है। जानते हैं आगे...

₹10,000 के बजट से समझें बचत का गणित

यदि आपका मासिक किचन बजट ₹10,000 है, तो सही खरीदारी और प्रबंधन से आप हर महीने बड़ी बचत कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका से समझें:

रसोई का सामान मासिक खर्च स्मार्ट हैक्स और बदलाव नया अनुमानित खर्च महीने का बचत
दूध व डेयरी  ₹3,000 टोंड दूध, पैकेट दूध और घर पर दही-पनीर जमाना  ₹2,300   ₹700
ताजी सब्जियां व फल  ₹2,500 साप्ताहिक लोकल मंडी से खरीदारी व मौसमी सब्जियां  ₹1,800   ₹700
सूखा राशन व दालें   ₹3,500 होलसेल मार्केट/सुपरमार्केट ऑफर से इकट्ठा समान लाना  ₹2,800  ₹700
स्नैक्स व अन्य सामान  ₹1,000 बाहर के पैकेज्ड स्नैक्स की जगह घर का नाश्ता  ₹500 ₹500
कुल योग  ₹10,000 स्मार्ट किचन मैनेजमेंट   ₹7,400  ₹2,600

finance tips in hindi

रसोई का खर्च घटाने के तरीके

यदि आप दूध और डेयरी उत्पादों से लेकर सब्जियों की खरीदारी में बचत करना चाहती हैं तो इस तरीकों को जरूर अपनाएं-

  • घर पर बनाएं दही और पनीर: बाजार से महंगा पैकेट वाला दही या थैलियों में मिलने वाला महंगा पनीर खरीदने के बजाय फुल क्रीम या टोंड दूध से इसे घर पर ही जमाएं।
  • जरूरत के अनुसार खरीदारी: जरूरत से ज्यादा दूध लेने से वह खराब होता है। उतना ही दूध लें जितनी खपत हो।
  • सप्ताह में एक दिन लोकल मंडी जाएं: सुपरमार्केट या ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के बजाय पास की साप्ताहिक मंडी से सब्जियां खरीदें। यहां सामान ताजा और काफी सस्ता मिलता है।

यह भी पढ़ें- नया यूट्यूब चैनल शुरू करने की सोच रही हैं? इन 3 कैटेगरी से करें सबसे ज्यादा कमाई

  • मौसम के अनुकूल चुनें: बेमौसम सब्जियों की कीमत ज्यादा होती है। हमेशा मौसमी सब्जियों का ही चयन करें।
  • बल्क में करें खरीदारी: चावल, आटा, दालें और तेल जैसी खराब न होने वाली चीजों को हर महीने छोटे पैकेट में खरीदने के बजाय होलसेल बाजार या डिस्काउंट स्टोर से खरीदें।
  • खरीदारी से पहले लिस्ट बनाएं: बिना लिस्ट के बाजार जाने पर अक्सर गैर-जरूरी चीजें खरीदी जाती हैं। हमेशा घर का सामान देखकर ही सूची तैयार करें।
  • सही स्टोरेज: हरी मिर्च, धनिया और पत्तीदार सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करें ताकि वे जल्दी न सड़ें।
  • बचे भोजन का सही उपयोग: बची हुई दाल से आटा गूंदकर पराठे बनाएं या बची सब्जियों से कटलेट तैयार करें।

finance

रसोई का बजट नियंत्रित करने के लिए आपको अपनी जरूरतों को कम करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि खरीदारी के तरीकों में बदलाव करने की जरूरत है। ₹10,000 के बजट में से ₹2,500 से अधिक की बचत करना बेहद आसान है।

यह भी पढ़ें- इंश्योरेंस इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के मौके, जानें कैसे बनाएं फ्यूचर?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

FAQ
क्या रसोई का बजट घटाने से खाने की गुणवत्ता या सेहत पर असर पड़ेगा?
बिल्कुल नहीं! रसोई का खर्च घटाने का मतलब डाइट में कटौती करना नहीं, बल्कि खरीदारी का तरीका बदलना है।
सब्जियों और फलों की खरीदारी में पैसे कैसे बचाएं?
सुपरमार्केट या ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स के बजाय लोकल साप्ताहिक मंडी से खरीदारी करें। 
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का खर्च कैसे कम किया जा सकता है?
बाजार से महंगा पैकेट वाला दही और पनीर खरीदने के बजाय टोंड या फुल क्रीम दूध से इन्हें घर पर ही जमाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।